फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Panchayat Chunav Voting: दूसरे चरण का मतदान संपन्न, भूपेश बघेल ने भी डाला वोट; दुर्ग में 77.68 फीसदी वोटिंग

Thu, 20 Feb 2025 07:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं में भारी जोश दिखा। 
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर ले जाया गया मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:57 PM, 20-Feb-2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। पाटन के कुरुदडीह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वोट डाला।

06:18 PM, 20-Feb-2025

दुर्ग में 77.68 प्रतिशत मतदान
दुर्ग में दूसरे चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

03:29 PM, 20-Feb-2025

बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर ले जाया गया मतदान केंद्र 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान का सिलसिला जारी है। मतदाताओं में भारी उत्साह है। बुजुर्ग महिला में उत्साह नजर आई है। बुजुर्ग मतदाता जिन्हें चलने फिरने में परेशानी हो रही है। पूरे परिसर में 3 मतदान केंद्र होने के बाद भी एक भी व्हीलचेयर नहीं रखा गया है। जिसके चलते बुजुर्ग मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे ही एक बुजुर्ग महिला तीजा बाई कवर 85 साल अपने बेटे कुशल सिंह के साथ ऑटो में सवार होकर बचरवार हाई स्कूल परिसर मतदान केंद्र क्रमांक 17 पहुंचे। वहां पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रवि त्रिपाठी ने बुजुर्ग महिला तीजा बाई को अपने हाथों से गोदी में उठाकर मतदान केंद्र के अंदर लेजाकर मतदान कराया जिसके बाद महिला को उसके बेटे में ने वापस मतदान के बाद महिला को ऑटो में वापस लेकर घर गए।

विज्ञापन
01:17 PM, 20-Feb-2025

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन के कुरूदडीह पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने सपरिवार मतदान किया। दुर्ग के पाटन ब्लाक में 108 ग्राम पंचायत में 108 सरपंच,1699 पंच,25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए किया जा रहा है मतदान। 294 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा मतदान।

भूपेश बघेल ने मतदान के बाद मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की है। वहीं भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के जमानत को लेकर कहा कि शासन कुछ भी कर सकती है। उसका जो घमंड है। उसके कारण उसकी गिरफ्तारी हुई है। आने वाले समय में जब तक ट्रायल चलेंगे तब तक वो बाइज्जत बरी हो जायेंगे। यह षड्यंत्र हुआ था जैतखंभ को काटने का, सतनामी समाज ने CBI जांच की मांग की थी,जो आज तक नही हुई। मामले में दोषी लोग पकड़े नहीं गए। बल्कि सरकार के निकम्मेपन के करने से बलौदाबजार के एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय जल गए। इसके लिए जो दोषी है, राज्य सरकार है और गृह मंत्री जिम्मेदार है। अपनी नकामी छिपाने के लिए 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे 43 पहले ही छूट गए थे और आज देवेंद्र यादव भी छूट गए। सरकार कई-कई महीनों तक उन्हें जेल में बंद करके रखी हुई है। जो उनको अधिकार मिला है। उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

12:07 PM, 20-Feb-2025

दुर्ग में 31.49 % प्रतिशत मतदान
दुर्ग में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 11 तक 31.49 % प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
12:05 PM, 20-Feb-2025

बीजापुर में 22.51 फीसदी हुआ मतदान
भोपालपटनम जनपद क्षेत्र में 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत
33.76, वहीं उसूर जनपद क्षेत्र में 22.51 फीसदी हुआ मतदान

11:00 AM, 20-Feb-2025

दूल्हे ने बारात जाने से पहले किया मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में पेंड्रा जनपद पंचायत क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोकतंत्र की आदर्श तस्वीर मानी जाएगी। पेंड्रा विकासखंड के कोटमी के सकोला गांव के दूल्हे ने अपनी बारात जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया है। दूल्हा बारात लेकर पेंड्रा से 350 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के मैहर जाएगा। अपनी दुल्हन लाने के पहले उसने ग्राम सरकार चुनने का फैसला किया और बारात में जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया। इस तस्वीर ने लोगों के लिए वह संदेश सामने लाया है कि पहले मतदान फिर दूसरा काम दूल्हा बने ऋषभ श्रीवास्तव

10:52 AM, 20-Feb-2025

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया मतदान
केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जगदलपुर के फरसागुडा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के बूथ क्रमांक-31 में मतदान किया। मंत्री केदार कश्यप ने आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर क्रमबद्ध तरीके से मतदान किया है। इस अवसर पर उन्होंने जनता और मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके, इस दौरान केबिनेट मंत्री कश्यप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मतदाता निर्भीक हो कर अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर अवश्य मतदान करें। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य वोट करें।

10:31 AM, 20-Feb-2025

दुर्ग में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 9 तक 14.87 प्रतिशत मतदान हुआ।

10:30 AM, 20-Feb-2025

पेंड्रा जनपद के 120 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह से जारी है, इन मतदान केंद्रों के अंतर्गत 41 ग्राम पंचायत में 3 जिला पंचायत सदस्य 12 जनपद सदस्य सहित सरपंच के 41 पदों पर मतदान होना है। अब तक कुल 616 पंच पद में से 214 पंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 

10:29 AM, 20-Feb-2025

कबीरधाम जिले में पंचायत चुनाव अंतर्गत मतदाता दोपहर तीन बजे तक मतदान कर सकेंगे है। जिले के बोड़ला और पंडरिया ब्लॉक के 268 ग्राम पंचायत में चुनाव हो रहा है। 77 मतदान केन्द्र नक्सल प्रभावित हैं, जहां पुलिस बल तैनात हैं। 77 मतदान केंद्र नक्सली दृष्टि से अतिसंवेदनशील व 45 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। इन क्षेत्रों में DRG व CAF के विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। चुनाव को लेकर 1326 सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे, जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

10:22 AM, 20-Feb-2025

जांजगीर चांपा
जिले में दूसरा चरण का मतदान जारी है। नवागढ़ ब्लॉक के 95 ग्राम पंचायतों में 385 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद पोलिंग बूथ में मतों की गिनती और परिणाम होनी है। नवागढ ब्लॉक पुरुष मतदाता 95371 और महिला 95371  मतदाता है।

10:02 AM, 20-Feb-2025

CG Panchayat Chunav Voting: दूसरे चरण का मतदान संपन्न, भूपेश बघेल ने भी डाला वोट; दुर्ग में 77.68 फीसदी वोटिंग

दुर्ग जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। पाटन ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायत में 108 सरपंच, 1699 पंच, 25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। पाटन ब्लॉक में कुल 1,68,463 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष 85,080 और महिला 83,383,294 हैं। मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। 1470 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें