फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG LS Phase 2 Election Live: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग हुई खत्म, जानें कहां किस सीट पर कितना हुआ मतदान

Fri, 26 Apr 2024 08:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling Live News: छत्तीसगढ़ की कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में थे। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा आज दिनभर का हर अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:02 PM, 26-Apr-2024

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में छह बजे तक 72.93% हुआ मतदान

विधानसभावार मतदान प्रतिशत

डोंगरगांव- 73.23% मतदान
डोंगरगढ़- 78.23% मतदान
कवर्धा- 70.20% मतदान
खैरागढ़- 75.25% मतदान
खुज्जी- 75.22% मतदान
मोहला-मानपुर- 75% मतदान
पंडरिया- 68.30% मतदान
राजनांदगाव- 72.48% मतदान

राजनांदगांव लोकसभा सीट में अंतिम मतदान के प्रतिशत आना बाकी है।

07:31 PM, 26-Apr-2024

महासमुंद में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

महासमुंद में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। लोकसभा के कई सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में शाम छह बजे के बाद भी मतदान जारी है। शहरी क्षेत्रों में लगभग मतदान पूर्ण हो चुका है। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन को सील किया जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के एजेंटों की मौजूदगी में मशीन को सील किया गया। मशीन सीलिंग के बाद स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। महासमुंद के पिटियाझर मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। लोकसभा के कुल 2147 पोलिंग बूथों में आज मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 71.13 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनाव में कुल 74.30 प्रतिशत मतदान हुआ था।

06:16 PM, 26-Apr-2024
बालोद में दिखे यूपी के योगी - फोटो : अमर उजाला

बालोद में दिखे यूपी के योगी

लोकतंत्र के महापर्व के अलग-अलग रंग पूरे बालोद जिले में देखने को मिले। कांकेर लोकसभा क्षेत्र का अंतर्गत आने वाले बालू शहर में एक समय ऐसा भी आया जब पूरे छत्तीसगढ़ में जूनियर योगी के नाम से प्रसिद्ध राजेश चोपड़ा अपने मताधिकार का प्रयोग करने निकले। वह भी बिलकुल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गेटअप पहनकर निकले। लोग पल भर के लिए सोचने लगे आखिर उत्तर प्रदेश के मुखिया बालोद में मतदान क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन
06:13 PM, 26-Apr-2024
अमित शाह  - फोटो : अमर उजाला

दो साल के भीतर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे- अमित शाह 

बेमेतरा में शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। वे दुर्ग लोकसभा सीट के प्रत्याशी वर्तमान सांसद विजय बघेल के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल से भाजपा की सरकार रही है। इन 15 साल में भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है।

इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नक्सलियों को पालकर रखा था। जब हमारी सरकार इस साल फिर से प्रदेश के सत्ता में आई तो हमने नक्सलियों को उखाड़ कर फेंकने का काम किया है। जब से हमारी नई सरकार बनी है, तब से चार माह के भीतर 90 नक्सली को मारा गिराया है।

06:00 PM, 26-Apr-2024

छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक का मतदान

छत्तीसगढ़ के कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव में वोटिंग खत्म हो चुकी है। शाम छह बजे तक 71.03 फीसदी मतदान हुआ है। जो मतदाता बूथ के अंदर हैं, वे सभी वोट डालेंगे। अभी तक के आंकड़े के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में शाम छह बजे तक 71.03 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन
05:58 PM, 26-Apr-2024

राजनांदगांव में शाम पांच बजे तक हुआ मतदान

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में पांच बजे तक 72.13 फीसदी हुआ मतदान
पांच बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 75 फीसदी प्रतिशत हुआ। पांच बजे तक सबसे कम मतदान पंडरिया विधानसभा में 68.30 प्रतिशत हुआ है।

विधानसभावार मतदान प्रतिशत
डोंगरगांव- 73.23% मतदान
डोंगरगढ़- 68.83% मतदान
कवर्धा- 70.20% मतदान
खैरागढ़- 75.25% मतदान
खुज्जी- 75.22% मतदान
मोहला- मानपुर- 75% मतदान
पंडरिया- 68.30% मतदान
राजनांदगाव- 72.48% मतदान

05:56 PM, 26-Apr-2024

धमतरी में शाम पांच बजे तक हुआ इतने फीसदी मतदान

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे की स्थिति में जिला धमतरी 
कांकेर लोकसभा के विधानसभा सिहावा- 74.52 फीसदी
महासमुंद लोकसभा के विधानसभा कुरुद-  74.40  फीसदी
विधानसभा धमतरी-  70.16 फीसदी

05:52 PM, 26-Apr-2024
कांकेर में मतदान दलों की रवानगी शुरू - फोटो : अमर उजाला

कांकेर में मतदान दलों की रवानगी शुरू

कांकेर में मतदान की समाप्ति के बाद मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है। सबसे पहले अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के नौ मतदान दल पहुंचे। हेलीकॉप्टर से सभी नौ मतदान दल पहुंचे थे। चुनाव से दो दिन पूर्व 24 अप्रैल को दल को रवाना किया गया था। सभी 76 मतदानकर्मी सुरक्षित वापस लौटे हैं।

04:39 PM, 26-Apr-2024
पारंपरिक त्योहारों ने ली मतदान केंद्र में जगह, - फोटो : अमर उजाला

पारंपरिक त्योहारों ने ली मतदान केंद्र में जगह, लोग बोले आई बचपन की याद

बालोद जिले में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए प्रशासन ने हर संभव प्रयास किया। उनका प्रयास रंग भी लाया है। जिले के ग्राम कुरदी में प्रशासन ने अनोखे ढंग से मतदान केंद्र को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी त्योहारों का स्वरूप दे दिया। जहां पर अक्ती तिहार से लेकर चैत्र नवरात्र, होली, दीपावली और हरेली इत्यादि त्योहारों की प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो काफी उत्साह मतदाताओं में देखने को मिली है। जो भी आते थे तारीफ करके जाते थे। यहीं कारण है कि गांव में शाम चार बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हो चुका है। आकर्षक सेल्फी जोन भी यहां का चर्चा में बना हुआ है। लोकतंत्र के इस महापर्व के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व ने इस मतदान केंद्र की रौनक बढ़ा दी है।

04:26 PM, 26-Apr-2024

पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए तीन लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। तीन लोकसभा की पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे मतदान खत्म हो गया है। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल है। इन जगहों पर बूथ परिसर में जो लोग पहुंच चुके हैं, वो लोग मतदान कर सकेंगे। बाकी जगहों पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। शाम 4 बजे तक तीनों सीटों पर 63.92 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

04:21 PM, 26-Apr-2024

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में मतदान संपन्न

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। मतदान केंद्र परिसर के अंदर पहुंच कर लोग मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक हुआ।

04:19 PM, 26-Apr-2024

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 61.34% हुआ मतदान

तीन बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 71% प्रतिशत हुआ है। दोपहर तीन बजे तक सबसे कम मतदान डोंगरगढ़ विधानसभा में 55 प्रतिशत हुआ है। 

विधानसभावार मतदान प्रतिशत
1. डोंगरगांव- 58.40 फीसदी मतदान
2. डोंगरगढ़- 55 फीसदी मतदान
3. कवर्धा- 59.84 फीसदी मतदान
4. खैरागढ़- 67.25 फीसदी मतदान
5. खुज्जी- 65.80 फीसदी मतदान
6. मोहला-मानपुर- 71 फीसदी मतदान
7. पंडरिया- 57.70 फीसदी मतदान
8. राजनांदगाव- 60.31 फीसदी मतदान

04:14 PM, 26-Apr-2024
भाजपा के सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे - फोटो : अमर उजाला

झूमाझटकी के मामले पर बोले भाजपा के सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे

लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने लोग लगातार मतदान केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे ने टेड़ेसरा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए झूमा टकी के मामले को लेकर बयान दिया।

राजनांदगांव लोकसभा हाई प्रोफाइल सीट है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से प्रत्याशी हैं तो वहीं भाजपा से सांसद संतोष पांडे चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि आपके माध्यम से मैं सारी जनता को यह संदेश देना चाहता हूं, जो मैंने घुमा है। अपने लोकसभा में रुझान भारतीय जनता पार्टी का है।

पूरा वातावरण मोदी में है। मोदी जी की उपलब्धियां का बखान किया जा रहा है। वहीं टेड़ेसरा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए झुमा झटकी को लेकर संतोष पांडे ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप दौड़ चले। इसे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन टेड़ेसरा में जिस प्रकार से झूमा झटकी कांग्रेस वाले कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। यह कई जगह कई क्षेत्रों में इस प्रकार की होती है। यह राजनांदगांव संस्कारधानी है। यहां और असंस्कारी लोग आकर यहां का वातावरण ना बिगड़े। वहीं संतोष पांडे ने कहा कि उनके नेताओं द्वारा सर फोड़ने लाठी मारने की बात पहले ही कही गई थी।

04:12 PM, 26-Apr-2024

धमतरी में दोपहर तीन बजे तक हुआ मतदान

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत दोपहर 3 बजे की स्थिति
1. विधानसभा सिहावा - 70.75%
2. विधानसभा कुरुद   -  63.08%
 3. विधानसभा धमतरी -  62.52%

03:51 PM, 26-Apr-2024

बालोद में दोपहर तीन बजे तक मतदान

बालोद में दोपहर तीन बजे तक हुआ मतदान
1. डौंडीलोहारा – 65.57%
2. संजारी बालोद – 65.67%
3. गुण्डरदेही – 65.52%

03:23 PM, 26-Apr-2024

कांकेर में एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान  

कांकेर में दूसरे चरण में चार विधानसभा में मतदान सम्पन्न हुआ। कांकेर, अन्तागढ़, भानुप्रतापपुर, केशकाल, में सम्पन्न हुआ मतददान। सुबह 7 से 3 बजे तक इन सीटों पर मतदान का समय तय किया गया था। दोपहर 1 बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है 

03:06 PM, 26-Apr-2024
विवाह की रश्मों के बीच मतदान - फोटो : अमर उजाला

मतदाता अभियान का दिखा असर

बालोद में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में चलाए गए सघन मतदाता जागरूकता आज मतदान के दौरान देखने को मिला। जिले के सभी वर्ग के मतदाताओं के साथ साथ वर वधु बनने जा रहे नव जोड़ों ने भी पहले मतदान करने के बाद शादी के शेष रस्मों को पूरा किया। 
 

02:37 PM, 26-Apr-2024

परिणाम नहीं बदलने वाला है- भूपेश बघेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा के मतदाता फ़ोन करके शिकायत कर रहे हैं कि ईवीएम में बाकी प्रत्याशियों की फ़ोटो बड़ी और स्पष्ट है लेकिन मेरी फ़ोटो छोटी और अपेक्षाकृत अस्पष्ट है। फ़ोटो तो वैसी ही दी गई थी जैसी चुनाव आयोग ने मांगी थी। यह निष्पक्षता के @ECISVEEP दावों की कलई खोलता है। क्या यह षडयंत्रपूर्वक किया गया है? लेकिन इससे परिणाम नहीं बदलने वाला है।
 

02:10 PM, 26-Apr-2024
चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

कबीरधाम जिले के कवर्धा रामनगर निवासी, शर्मा परिवार जिसकी एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार पीढ़ियों ने लोकतंत्र की इस महापर्व को उत्सव के साथ मनाया। घर के सबसे बुजुर्ग 85 वर्षीय नरोत्तम रामशर्मा ने अपने परिवार को शुक्रवार को मतदान केंद्र तक पहुंचकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। 

 

02:05 PM, 26-Apr-2024

छत्तीसगढ़ में एक बजे तक 53.09% हुआ मतदान

तीनों लोकसभा सीटों पर विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत
कांकेर लोकसभा सीट
अंतागढ़ में- 63.40%
केशकाल में- 64.56%
गुंडारदेही में- 56.12%
डौंडीलोहारा में-56.60%
कांकेर में 61.90%
भानुप्रतापपुर में- 64.10%
संजारी बालोद में- 54.97%
सिहावा में- 61.82 %

महासमुंद लोकसभा सीट
कुरूद में-50.86%
खल्लारी में- 51.50%
धमतरी में- 48.60%
बसना में- 53.74%
बिंद्रानवागढ़ में- 55.49%
महासमुंद में 49.23%
राजिम में- 51.88%
सराईपाली में- 55.11%

राजनांदगांव लोकसभा सीट 
कवर्धा में- 46.32%
खुज्जी में- 41.10%
खैरागढ़ में- 54.83%
डोंगरगढ़ में- 45%
डोंगरगांव में- 46.80%
पंडरिया में- 45.78%
मोहला-मानपुर में- 63%
राजनांदगांव में 43.66%


 

02:04 PM, 26-Apr-2024

बालोद में दोपहर 01 बजे की स्थिति 

डौंडीलोहारा – 56.60%
संजारी बालोद – 54.97%
गुण्डरदेही – 56.12%

 

02:01 PM, 26-Apr-2024

धमतरी जिले में विधानसभा वार मतदान प्रतिशत दोपहर 1.30 बजे तक 

धमतरी जिले में विधानसभा वार मतदान प्रतिशत दोपहर 1.30 बजे तक 
सिहावा - 61.82
कुरुद   -  50.86
धमतरी -  48.60

02:00 PM, 26-Apr-2024

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 47.82% मतदान

1 बजे तक सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 63% प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक सबसे कम मतदान खुज्जी विधानसभा में 41.10 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
डोंगरगांव- 46.80% मतदान
डोंगरगढ़- 45.% मतदान
कवर्धा- 46.32% मतदान
खैरागढ़- 54.83% मतदान
खुज्जी- 41.10% मतदान
मोहला-मानपुर- 63% मतदान
पंडरिया- 45.78% मतदान
राजनांदगाव- 43.66% मतदान

 

01:55 PM, 26-Apr-2024
थर्ड जेंडर मतदाता ने निभाई भागीदारी - फोटो : अमर उजाला

थर्ड जेंडर मतदाता सारिका और जूली ने निभाई भागीदारी

महासमुंद 26 अप्रैल लोकतंत्र के महापर्व में बागबाहरा के थर्ड जेंडर सारिका और जूली ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कहा कि हमने इस बार वीडियो के माध्यम से न केवल थर्ड जेंडर से बल्कि सभी से मतदान करने की अपील की है। निश्चित रूप से इसका असर देखने को मिलेगा। 

 

01:52 PM, 26-Apr-2024
नाती बहु, बहु, दादी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

नाती बहु, बहु, दादी ने एक साथ किया मतदान

 महासमुंद के 132 बेलसोंडा में तीन पीढ़ी (नाती बहु, बहु, दादी) ने एक साथ किया मतदान। 

01:41 PM, 26-Apr-2024

कांकेर में 1 बजे तक 60.15 फीसदी मतदान

कांकेर लोकसभा मतदान प्रतिशत 1 बजे तक 60.15%
अन्तागढ़- 63.40
केशकाल- 64.56
कांकेर- 61.90
गुंडरदेही- 56.12
डोंडी लोहारा- 56.60
भानुप्रतापपुर- 64.10
संजारी बालोद- 54 97
नगरी सिहावा- 61.82

01:37 PM, 26-Apr-2024

मुझे बूथ पर जाने से रोका जा रहा है- भूपेश बघेल

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं, पुरुष और फर्स्ट टाइम वोटर सभी लंबी कतार में लगे हुई हैं। कहीं पर 50 प्रतिशत कहीं पर 60 प्रतिशत मतदान होने की खबरें हैं। छत्तीसगढ में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि अभी पंडरिया में 114 पोलिंग बूथ में पुलिस वाले डराने धमकाने के काम कर रहे हैं। दूसरी ओर तेड़ीसरा में गुंडागर्दी की हद हो गई।  पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे बूथ पर जाने के लिए रोका जा रहा है। कह रहे हैं कि बूथ पर जाने का अधिकार नहीं है। मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगा रहे हैं लेकिन उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। बूथ में जाने के लिए कैसे रोक सकते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के लोग मुझसे धक्का मुक्की कर रहे थे। उन्होंने राजनांदगांव लोकसभा सीट से जीत दावा किया है।  

भूपेश बघेल ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम पर अभी कहीं एक जगह पता चला कि जो नंबर मशीन थी, जो अलाट हुआ था। उसके जगह में दूसरे नंबर की मशीन आया था। इस प्रकार की शिकायतें आई हैं और कई जगहों पर मशीन बिगड़ने की शिकायत आई हैं।

01:07 PM, 26-Apr-2024
धूप से बचने के लिए पेड़ की डालियों औए पत्तों का सहारा - फोटो : अमर उजाला

महासमुंद लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले गरियाबंद जिले के संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्र के आमामोरा मतदान केन्द्र में एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। तेज धूप से बचने के लिए टेंट की जगह पेड़ की डालियां औए पत्तों का सहारा लिया गया है। मतदाताओं के छांव के लिए पेड़ के डालियों और पत्तों को छा दिया गया है। इससे मतदाताओं को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है।

01:04 PM, 26-Apr-2024

तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी- रमन सिंह 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारी मतदान हो रहा है। उन्होंने राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। रमन सिंह ने दावा करते हुए कहा कि एक बड़े संकल्प के साथ तीसरी बार पीएम मोदी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
 

12:34 PM, 26-Apr-2024
पूर्व भाजपा सांसद अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

राजनांदगांव में टेड़ेसरा के मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि सरपंच और उपसरपंच के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का आरोप है कि भूपेश बघेल के साथ भिलाई से आये लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।


 

12:20 PM, 26-Apr-2024
नक्सलियों ने बैनर लगाकर किया बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

कांकेर में नक्सलियों ने बैनर लगाकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है। लोगों में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने बैनर लगाया है इसके बावजूद बढ़चढ़ कर मतदान करने लोग पहुंच रहे हैं। मरबेड़ा मतदान केंद्र से एक किलोमीटर की दूरी पर मुख्य सड़क किनारे नक्सलियों ने बैनर लगाया है।

 

11:55 AM, 26-Apr-2024
91 वर्षीय बुजुर्ग बिरझू राम नेताम ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला

कांकेर में 91 वर्षीय बुजुर्ग बिरझू राम नेताम ने मतदान किया। आजादी के बाद से जब से चचुनाव प्रक्रिया शुरु हुई तब से हर चुनाव में करते हैं मतदान। कांकेर जिले मुड़पार दखनी गांव के रहने वाले हैं बिरजू नेताम। 

11:43 AM, 26-Apr-2024

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 32.99% हुआ मतदान

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 32.99% हुआ मतदान। 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 42% प्रतिशत हुआ। सुबह 11 बजे तक सबसे कम मतदान पंडरिया विधानसभा में 28.35  प्रतिशत हुआ। 

विधानसभावार मतदान प्रतिशत
डोंगरगांव- 34.76% मतदान
डोंगरगढ़- 29.92% मतदान
कवर्धा- 32.48% मतदान
खैरागढ़- 37.81% मतदान
खुज्जी- 32.19% मतदान
मोहला-मानपुर- 42% मतदान
पंडरिया- 28.35% मतदान
राजनांदगांव- 30.53% मतदान

11:39 AM, 26-Apr-2024
मतदाताओं को दिया रहा ओआरएस घोल - फोटो : अमर उजाला

राजनांदगांव में गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में दी जा रही विशेष सुविधाएं।जिले के ग्राम खुज्जी स्थित मतदान केंद्र में ओआरएस घोल कार्नर में मतदाताओं को दिया रहा ओआरएस घोल। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने लोगों की मतदान केन्द्रों में लगी लाइन।

11:34 AM, 26-Apr-2024
बुजुर्ग ने बेटे और पोते के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

मतदाताओं का तिलक लगााकर स्वागत

लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर आज संगवारी मतदान केंद्र आमापारा बालोद में आने वाले मतदाताओं का पुष्प व तिलक से किया जा रहा है उत्साहपूर्वक स्वागत।जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 156 कुरदी में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को परिलक्षित करते हुए  बेहतरीन साज सज्जा की गई है। 
 

11:21 AM, 26-Apr-2024

एएसपी और बीजेपी युवा मोर्चा के नेताओं के बीच बहस

कबीरधाम के कवर्धा में मतदान केंद्र में एएसपी और बीजेपी युवा मोर्चा के नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। कवर्धा शहर के बूथ क्रमांक 209, 210, 211 में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता व एएसपी के बीच तीखी बहस हुई है। जानकारी अनुसार युवा मोर्चा कार्यकर्ता कई बूथ में अपने एजेंट से मिल रहे थे। इन लोगों को एएसपी ने रोका। इसी बात को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं के साथ बहस हो गई। हालांकि बाद ने भाजपा नेता शांत हो गए।



 

11:17 AM, 26-Apr-2024
शादी का मंडप छोड़ वोट देने पहुंचीं दो दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

कांकेर के भानुप्रतापपुर के अंदरूनी ग्राम चवेला में आज मताधिकार के महत्व को दो बहनों ने समझकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। दोनों बहनें कु. हेमलता यादव और कु. युगलकिशोरी ने हल्दी लगी हुई साड़ी पहनकर वोट डालने पहुंची। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद शादी की रस्में निभाएंगे। 
 

11:01 AM, 26-Apr-2024
महासमुंद विधायक राजू सिन्हा ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

महासमुंद विधायक राजू सिन्हा ने पत्नी के साथ किया मतदान। मतदान के बाद बोले- लोकतंत्र के पर्व में कोई वीआईपी नहीं। 
 

 

10:49 AM, 26-Apr-2024
बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने किया मतदान

बालोद के गुंडरदेही विकासखण्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 185 कचांदुर में दूल्हा दुगेश चन्द्राकर ने अपने पिता लेखराम चन्द्राकर के साथ अपने बरात प्रस्थान करने के पूर्व अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसके बाद उनका बरात ग्राम लक्ष्मणपुर छुईखदान के लिए प्रस्थान किया। दुगेश ने सभी से मतदान की अपील की। 
 

10:37 AM, 26-Apr-2024

डिप्टी सीएम का भूपेश बघेल पर हमला

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मतदाताओं से मैं विनम्र अपील करता हूं कि मतदान जरूर करें। भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि राजनांदगांव में भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं और उनके साथ बहुत सारे विषय जुड़े हैं। उनके शासनकाल में कैसे छत्तीसगढ़ में परिदृश्य बदला, कैसे घोटाले हुए, यह सब जनता के सामने है।
 

10:09 AM, 26-Apr-2024
नव विवाहित वर वधु ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ओड़ियाकला मतदान केंद्र में नव विवाहित वर वधु रामेश्वर मरकाम ने मतदान किया और सेल्फी भी ली।

 

10:06 AM, 26-Apr-2024
डिप्टी सीएम ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम ने किया मतदान

कबीरधाम में 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ। कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा के मतदान केंद्र में मतदान किया। 

09:51 AM, 26-Apr-2024

नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 20.50 फीसदी मतदान

राजनांदगांव में विधानसभावार मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 20.50 प्रतिशत हुआ
सुबह 9 बजे तक सबसे कम मतदान डोंगरगढ़ विधानसभा में 8.39 प्रतिशत हुआ
डोंगरगांव- 15.12% मतदान
डोंगरगढ़- 8.39% मतदान
कवर्धा- 13% मतदान
खैरागढ़- 17.03% मतदान
खुज्जी- 18.21% मतदान
मोहला-मानपुर- 20.50% मतदान
पंडरिया- 13% मतदान
राजनांदगाव- 14.53% मतदान

 

09:49 AM, 26-Apr-2024

महासमुंद में नौ बजे तक 15.30% मतदान

महासमुंद में सुबह नौ बजे तक जिले में 15.30% हुआ मतदान

 

09:11 AM, 26-Apr-2024
भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कुछ पोलिंग बूथों में आई मशीन में खराबी

महासमुंद में शुरुआती दौर में कुछ पोलिंग बूथों में आई मशीन में खराबी, बूथ क्रमांक 109, 110 और 61 में आई मशीन में खराबी, मशीन खराब होने के कारण करीब आधे घंटे तक बाधित रहा मतदान, 109, 110 सहित कुल 6 पोलिंग बूथ में बदली गई मशीन। 
 

09:08 AM, 26-Apr-2024
कलेक्टर ने परिवार के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान

कांकेर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने आज सुबह 7 बजे शहर के आदर्श मतदान केन्द्र माहुरबंदपारा में सपरिवार पहुंचकर मतदान के लिए कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद हम साथ-साथ हैं सेल्फी कॉर्नर में फोटो भी खिंचवाई। 
 

08:56 AM, 26-Apr-2024
कांग्रेस प्रत्याशी ने परिवार के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कांकेर में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान केंद्र जाकर गृह ग्राम कोरर के मतदान किया है।  

08:42 AM, 26-Apr-2024
पूर्व भाजपा सांसद अभिषेक सिंह ने कवर्धा शहर के मतदान केंद्र में मतदान किया - फोटो : अमर उजाला

402 मतदान केन्द्रों में किया जाएगा वेब कांस्टिग

जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग किया जाएगा। जिसमें विधानसभा पंडरिया में 197 एवं कवर्धा में 205 मतदान केन्द्र शामिल हैं। आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में इस बार मतदान केन्द्र के अंदर के अतिरिक्त बाहर भी वेब कांस्टिग किया जाएगा। शिकायत और सुझाव के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है कंट्रोल रूम 24 घंटा संचालित होगा।
 

08:41 AM, 26-Apr-2024
अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला

कबीरधाम जिले में सुबह से वोटिंग शुरू

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दोनों विधानसभा में 42 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। विधानसभा- पंडरिया में 21 और विधानसभा और कवर्धा में 21 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। जिले में 20 महिला मतदान केन्द्र, दो दिव्यांग मतदान केन्द्र और 10 युवा मतदान केन्द्र भी बनाएं गए है। खास बात यह है कि इन सभी 20 महिला मतदान केन्द्र में पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे। इसी प्रकार इन दोनों। 

08:31 AM, 26-Apr-2024
हल्दी लगी दुल्हन ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कांकेर में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। अलबेलापारा की महिला मतदाता वर्षा सिन्हा ने हल्दी रश्म के बाद मतदान करने पहुंची। आज वर्षा सिन्हा की बारात आने वाली है बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

 

08:23 AM, 26-Apr-2024
भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

भोजराज नाग ने परिवार के साथ किया मतदान

कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने मतदान केंद्र पहुंचकर परिवार के साथ अंतागढ़ के ग्राम हिमोडा में मतदान किया। 

 

08:13 AM, 26-Apr-2024
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बालोद पहुंचकर मतदान किया। मतदान केंद्र मे पहुंचने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेल्फी पॉइंट में सेल्फी ली।

08:05 AM, 26-Apr-2024
मतदान करने के लिए कतार में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

बालोद में मतदाताओं में उत्साह

सुबह से बालोद जिले में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए सुबह  ही मतदान करने पहुंचे हुए हैं।
 

07:41 AM, 26-Apr-2024

कांकेर लोकसभा के तहत आती हैं कुल 8 विधानसभा सीटें

कांकेर लोकसभा के तहत कुल 8 विधानसभा सीट आती हैं जिनमें कांकेर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और केशकाल विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी सभी क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। 
सिहावा, संजारी बालोद, डोंडी लोहारा और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 6 बजे तक वोटिंग होगी। कांकेर में कुल 2090 मतदान केंद्र हैं और इस सीट से कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांकेर लोकसभा में 9 मतदान केंद्र अति संवेदनशील होने की वजह से यहां के मतदान दल को हेलीकॉप्टर की सहायता से पहुंचाया गया। नक्सल गतिविधियों के चलते कुल 20 पोलिंग बूथ को शिफ्ट किया गया है। 

07:31 AM, 26-Apr-2024

कांकेर में भाजपा प्रत्याशी ने की पूजा

कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग मतदान से पहले मंदिर पहुंचे। पूरे परिवार के साथ वो मंदिर पहुंचे। अंतागढ़ के ग्राम हिमोडा में शीतलमाता मंदिर में पूजा अर्चना की। कुछ देर में वो मतदान करेंगे। 

07:05 AM, 26-Apr-2024

26 हजार 268 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगी

बाकी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग कराये जाएंगे। कुल 26 हजार 268 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 6 हजार 639 मतदानकर्मी रिजर्व रखे गए हैं। पिछले बार की तुलना में इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल सात प्रतिशत मतदाता की वृद्धि हुई है।

06:55 AM, 26-Apr-2024

कुछ जगह सुबह सात से तीन बजे तक होगा मतदान

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 

06:52 AM, 26-Apr-2024

कांकेर लोकसभा में 2 हजार 90 मतदान केंद्र

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए राजनांदगांव में कुल 2 हजार 330 मतदान केंद्र, महासमुंद में 2 हजार 147 और कांकेर लोकसभा में 2 हजार 90 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीन लोकसभा क्षेत्रों यानी कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जहां पर शुक्रवार को मतदान कराये जाएंगे।

06:45 AM, 26-Apr-2024

इनमें राजनांदगांव लोकसभा में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में 9 प्रत्याशी चुनानी रण में हैं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों की कुल 222 कंपनियां तैनात की गई है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने पुराना मंत्रालय परिसर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त आशय की जानकारी दी।

06:19 AM, 26-Apr-2024

CG LS Phase 2 Election Live: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग हुई खत्म, जानें कहां किस सीट पर कितना हुआ मतदान

दुनिया में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के दूसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ के कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव में आज वोटिंग होगी। नक्सल प्रभावित इलाकों में कड़ी सुरक्षा है। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें