फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur By Election Result 2022 Live: सिमरनजीत सिंह मान बने संगरूर के नए सांसद, आप के गुरमेल सिंह को दी मात

Sun, 26 Jun 2022 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Sangrur Lok Sabha By-Election Result 2022 Live Updates: संगरूर को नया एमपी मिल गया है। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली आम आदमी पार्टी को संगरूर उपचुनाव में करारी हार मिली। अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान विजेता बने हैं। जानें पल-पल के अपडेट्स...
 
विज्ञापन
आप के गुरमेल सिंह और अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:38 PM, 26-Jun-2022

5822 मतों से जीते मान
सिमरनजीत मान को 5822 मतों से जीत मिली है।

01:55 PM, 26-Jun-2022

सिमरनजीत सिंह मान जीते
सिमरनजीत सिंह मान संगरूर उपचुनाव जीत गए हैं। 

01:13 PM, 26-Jun-2022

मान की जीत तय
सिमरनजीत मान सात हजार मतों से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत लगभग तय है। 

विज्ञापन
01:07 PM, 26-Jun-2022

मतगणना पूरी 
सात लाख वोट की गिनती पूरी हो गई है। 

12:55 PM, 26-Jun-2022

16 हजार मतों की गिनती शेष
मान 5628 वोट से आगे हैं। अब 16 हजार मतों की गिनती शेष है। 

विज्ञापन
12:49 PM, 26-Jun-2022

22 हजार वोटों की गिनती बची
संगरूर लोक सभा हलके में कुल 710825 पोल हुए थे। अभी तक 688224 वोटों की गिनती हो चुकी है सिर्फ 22601 वोट गिने जाने बाकी हैं।

12:43 PM, 26-Jun-2022

9 में से 4 सीटों पर मतगणना पूरी
मलरेकोटला
सिमरनजीत सिंह मान - 30503
 गुरमेल सिंह (आप) - 22402
 गोल्डी (कांग्रेस) - 13030
 ढिल्लों (भाजपा) - 5412
 राजोआना (अकाली) - 3543
दिड़बा 
 सिमरनजीत सिंह मान - 37226
 गुरमेल सिंह (आप) - 29673
 गोल्डी (कांग्रेस) - 5122
 ढिल्लों (भाजपा) - 4873
 राजोआना (अकाली) - 5719
संगरूर
सिमरनजीत सिंह मान - 27803
 गुरमेल सिंह (आप) - 30295
 गोल्डी (कांग्रेस) - 12156
 ढिल्लों (भाजपा) - 9748
 राजोआना (अकाली) - 3795
लहरागागा 
सिमरनजीत सिंह मान - 23349
 गुरमेल सिंह (आप) - 26139
 गोल्डी (कांग्रेस) - 6957
 ढिल्लों (भाजपा) - 9909
 राजोआना (अकाली) - 5100

12:31 PM, 26-Jun-2022

तीस हजार वोटों की गिनती शेष
अब 30 हजार वोटों की गिनती शेष है। मान 4843 वोट से आगे हैं। 

12:16 PM, 26-Jun-2022

तीसरे स्थान पर है कांग्रेस
भाजपा अकाली दल से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस तीसरे स्थान पर है

12:08 PM, 26-Jun-2022

50 हजार मतों की गिनती बची
50 हजार मतों की गिनती शेष है। फिलहाल मुकाबला इतना करीबी हो गया है आखिरी ईवीएम तक इंतजार करना होगा। 

12:05 PM, 26-Jun-2022

मान के गांव में आप को लीड
मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव सतौज में आप को 649 वोट की लीड मिली है। 
 

12:02 PM, 26-Jun-2022

मलेरकोटला से जीते मान
मलेरकोटला विधानसभा क्षेत्र से सिमरनजीत सिंह मान 8266 मतों से जीते

11:56 AM, 26-Jun-2022

छह लाख वोटों की गिनती पूरी
छह लाख से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है। अब मान 2592 वोट से आगे हैं। 

11:47 AM, 26-Jun-2022

मान की बढ़त तीन हजार के पार
अब 3069 वोट से मान आगे चल रहे हैं।

11:29 AM, 26-Jun-2022

76 फीसदी वोटों की गिनती पूरी
76 फीसदी वोट की गिनती पूरी हो गई है। 

11:15 AM, 26-Jun-2022

पांच लाख मतों की गिनती पूरी
करीब पांच लाख मतों की गिनती हो चुकी है।सवा दो लाख वोट की गिनती शेष है

11:10 AM, 26-Jun-2022

मान को तीन हजार वोट की बढ़त
अब मान 3098 वोट से आगे हैं। 

10:51 AM, 26-Jun-2022

मान 3375 वोट से आगे
3375 वोट  से मान आगे चल रहे हैं।

10:35 AM, 26-Jun-2022

मान को बड़ी बढ़त
सिमरनजीत मान 4831 वोट से आगे हो गए हैं।

10:34 AM, 26-Jun-2022

आधे वोटों की गिनती पूरी
करीब आधे वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 3765 वोट से सिमरनजीत मान आगे हैं।

10:20 AM, 26-Jun-2022

हर राउंड में नए आंकड़े
दोनों दल बढ़त क़ायम नहीं रख पा रहे हैं। हर राउंड में नए आंकड़े आ रहे हैं। 

10:02 AM, 26-Jun-2022

रोचक हुआ मुकाबला
संगरूर में मुकाबला काफी रोचक हो गया है। अकाली दल अमृतसर और आप के बीच कड़ी टक्कर है।  

09:50 AM, 26-Jun-2022

सात विस क्षेत्रों में पिछड़ी आप
सुनाम और दिड़बा विधानसभा क्षेत्रों में आप आगे है। बाकी सभी सात सीटों पर सिमरनजीत मान आगे चल रहे हैं। 

09:36 AM, 26-Jun-2022

फिर आगे हुए मान
सिमरनजीत सिंह मान दोबारा लीड करने लगे हैं

09:32 AM, 26-Jun-2022

आप आगे
आम आदमी पार्टी संगरूर में कड़े मुकाबले में फंस गई है। अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत मान अब कुछ मतों से पीछे हैं

09:25 AM, 26-Jun-2022

कम हुई मान की लीड
सिमरनजीत मान की लीड पांच सौ वोट से भी कम रह गई।

09:09 AM, 26-Jun-2022

लगातार बढ़त बना रहे मान
दूसरे और तीसरे रुझान में भी सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं।

09:05 AM, 26-Jun-2022

मान को 2622 मत
पहले रुझान में आम आदमी पार्टी को 1766 और सिमरनजीत मान को 2622 मत मिले हैं।

09:02 AM, 26-Jun-2022

पहला रुझान आया
पहले रूझान में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत मान आगे चल रहे हैं।

08:52 AM, 26-Jun-2022

बेहद निराशाजनक था मतदान प्रतिशत
गुरुवार को हुए उपचुनाव में लहरा में 43.1 फीसदी, दिड़बा में 46.77, सुनाम में 47.22, भदौड़ में 44.54, बरनाला में 41.43, महलकलां में 43.8, मालेरकोटला में 47.66 और संगरूर में 44.96 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं धुरी में सबसे अधिक 48.26 फीसदी वोट पड़े। 

08:29 AM, 26-Jun-2022

मूसेवाला हत्याकांड का दिखा था असर
संगरूर का उपचुनाव ऐसे समय में हुआ है, जब कानून-व्यवस्था और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर आप विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना कर रही थी।

08:10 AM, 26-Jun-2022

मतगणना शुरू
संगरूर में मतगणना शुरू हो गई है

08:08 AM, 26-Jun-2022

मात्र 45.50 फीसदी हुआ था मतदान 
संगरूर में 23 जून को 45.50 फीसदी मतदान हुआ था।

07:51 AM, 26-Jun-2022

सीएम मान का गढ़ है संगरूर
संगरूर सीट सीएम भगवंत मान का गढ़ मानी जाती है। वह लगातार दो बार रिकॉर्ड अंतर से यहां से चुनाव जीते हैं। सीएम बनने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।

07:41 AM, 26-Jun-2022

Sangrur By Poll Result: सिमरनजीत सिंह मान बने संगरूर के नए सांसद, आप के गुरमेल सिंह को दी मात

संगरूर लोकसभा सीट को आज नया सांसद मिल जाएगा। उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से होगी। इस चुनाव परिणाम को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की साख भी दांव पर है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें