फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Rally: कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी, बोले- आप जो कहोगे वो मुद्दा मैं संसद में उठाऊंगा

Mon, 30 Sep 2024 08:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Haryana Vidhan Sabha Chunav, Congress Vijay Sankalp Yatra News: कांग्रेस की विजय संकल्प यात्रा नारायणगढ़ से शुरू की गई। अगला पड़ाव थानेसर रहा। पूर्व सीएम हुड्डा, उदयभान और कुमारी सैलजा भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने तीन जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिए प्रचार किया। पढ़ें सभी अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:25 PM, 30-Sep-2024

मोदी सरकार ने रचा चक्रव्यूह : राहुल गांधी
मोदी सरकार ने महाभारत के चक्रव्यूह की तरह चक्रव्यूह रचा हुआ है, जिसमें 6 लोग शामिल हैं, इनमें मोदी, अमित शाह, अंबानी, अजीत डोवाल व मोहन भागवत शामिल, जो ऐसा चक्रव्यूह रच रहे हैं जिसमें पूरा देश फंसा हुआ है और देश के 20 25 अरबपति फायदा उठा रहे हैं, लेकिन उन्होंने मोदी को स्पष्ट कहा है कि आज का युवा अभिमन्यु नहीं है अर्जुन है जो आपके इस चक्रव्यूह को 2 मिनट में तोड़ देगा।

राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी भाजपा व हरियाणा सरकार पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने हरियाणा के युवाओं के साथ बेरोजगारी को लेकर कहा कि वह अमेरिका गए थे जहां हरियाणा के युवा एक कमरे में 30 से 35 तक रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह 35 35 लाख रुपये देकर यहां अवैध रूप से आए हैं और जब उनसे पूछा कि इतनी रकम में वहां कारोबार क्यों नहीं किया तो उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में युवाओं के लिए कुछ नहीं बचा है वहां छोटे कारोबार पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं और उनके पास कोई नौकरी की भी उम्मीद नहीं थी, आज हरियाणा का युवा पूरी तरह से अंधकार में हैं।

06:16 PM, 30-Sep-2024

हिम्मत वाली लड़की है विनेश : प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन में गईं। वहां पहलवानों ने बताया कि जब ओलंपिक का मेडल लाए तो माेदी जी उनसे मिले, घर बुलाकर चाय पिलाई। हमे लगा था कि हम अपने साथियों के साथ गलत होने की आवाज उठाएंगे तो ओलंपिक मेडलिस्ट है, हमारी सुनी जाएगी, सब ठीक हो जाएगा, मोदी जी हमें बुलाएंगे। लेकिन मोदी जी ने कुछ नहीं किया। लड़कियां रोती रहीं। उन्होंने कहा कि वो लड़कियां न्याय के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी हैं विनेश, हिम्मत वाली लड़की है, वो हरियाणा की पहचान है। जब मैं उसको देखती हूं हरियाणा की हर लड़की को देखती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे हर बार उन्हें देखकर गर्व महसूस होता है। वो जब हमसे मिलने आई तो ये नहीं कहा कि मुझे सत्ता सोहरत चाहिए, उन्होंने कहा कि मेरे राजनीति में आने से हमारे आंदोलन को बल मिलेगा, मेरी बहनों को न्याय मिलेगा, तभी राजनीति में आऊंगी। उन्होंने फैमिली आईडी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि सबकी आमदनी जोड़कर सरकार लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित कर रही है। 

06:09 PM, 30-Sep-2024

न्याय और सत्य की लड़ाई : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से दुनिया में सब धर्माें के बीच अपने धर्म का संदेश गया है। यहीं से पांडवों ने कौरवों को हराया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां पर मैं 11 दिन की साधना के लिए आती थी। मौन साधना होती थी। उन्होंने अपने गुरु जी के कथनों को भी बताया। उन्होंने कहा कि आज आप सत्य और असत्य की लड़ाई लड़ रहे हो। आप सच्चाई और न्याय की तरफ खड़े हो। प्रियंका गांधी ने एमएसपी, बेरोजगारी, अग्निवीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा करके फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। मोदी जी की पूरी सरकार व हरियाणा की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि अडाणी और अंबानी के लिए सब कुछ है, उनके कर्ज माफ हो जाते हैं, लेकिन आपके नहीं होते। उन्होंने कहा कि ये जवानों और खिलाड़ियों को प्रदेश है। उन्होंने दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन
06:02 PM, 30-Sep-2024


राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग मुझे जो कहेंगे वो मैं मुद्दा संसद में उठाऊंगा, उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील भी की। मंच से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, प्रियंका गांधी और उदयभान ने भी संबोधित किया। 

05:58 PM, 30-Sep-2024

अदाणी अंबानी को जितना पैसा दिया, उतना गरीबों को देंगे : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि जितना पैसा इन्होंने अरबपतियों को दिया है अंबानी अडाणी को दिया है, हम उतना ही पैसा गरीबों को, किसानों को मजदूरों को देंगे। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए जहां 25 लोग मौज करें। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो किसानों के, गरीब के खाते में पैसे आएंगे, खटाखट, खटाखट। 

विज्ञापन
05:20 PM, 30-Sep-2024


रैली में मंच पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हैं। 

05:08 PM, 30-Sep-2024

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, वेणुगोपाल कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। कुछ ही देर में राहुल गांधी मंच पर पहुंचेंगे। वह विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। जिले के कांग्रेस के सभी प्रत्याशी भी पहुंचे हैं।

05:08 PM, 30-Sep-2024


पिपली पहुंचने वाले हैं राहुल गांधी स्वागत के लिए खड़े लोग

03:33 PM, 30-Sep-2024

भिवानी पहुंचे कांग्रेस नेता राज बब्बर 

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राज बब्बर सोमवार दोपहर भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की जीत का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों में इस बात का उत्साह है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।  36 बिरादरी के लोग कांग्रेस प्रत्याशी कॉमरेड ओम प्रकाश को मिलकर चुनाव लड़ा रहे हैं। वहीं, हरियाणा में बहुत भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
 

02:12 PM, 30-Sep-2024

साढाैरा हलके में पहुंचे राहुल, बिना संबोधन निकले

राहुल गांधी अंबाला के बाद साढौरा हलके के पहाड़ीपुर नाका गुरु बंदा सिंह बहादुर चौक पर पहुंचे। राहुल गांधी का गुरु बंदा सिंह बहादुर चौक पर 11:30 बजे पहुंचने का समय था लेकिन लेट हो जाने के चलते गुरु बंदा सिंह बहादुर चौक पर बिना संबोधन किए सीधे अपने काफिले के साथ निकल गए।

02:06 PM, 30-Sep-2024

हुड्डा और सैलजा का हाथ मिलवाया

जनसभा के मंच से राहुल पार्टी में एकजुटता का संदेश भी दे गए। उन्होंने मंच पर भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा का हाथ मिलवाया। 

01:31 PM, 30-Sep-2024

अग्निवीर योजना पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर योजना जवानों की पेंशन चोरी करने का तरीका है। 

01:29 PM, 30-Sep-2024

छोटी पार्टियों का रिमोट भाजपा के पास

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में छोटी-छोटी पार्टियों का रिमोट भाजपा के पास है। विचारधारा की ये लड़ाई केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। एक तरफ न्याय है और दूसरी तरफ अन्याय है। एक तरफ किसानों, गरीबों, मजदूरों का हित है और दूसरी तरफ अडानी-अंबानी का हित है।

01:27 PM, 30-Sep-2024

युवाओं की जेब से छीने गए पैसे

राहुल गांधी ने कहा कि मैं अमेरिका गया। वहां मैंने देखा कि एक छोटे से कमरे में हरियाणा के 15-20 युवा रह रहे हैं। उन्होंने मुझे कहा कि आप हरियाणा में हमारे परिवार से मिलिए, क्योंकि हम 10 साल अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। मैंने फिर पूछा कि यहां आने में कितने पैसे लगे और पैसे कहां से आए? उन्होंने कहा कि यहां आने में 50 लाख रुपए लग गए हैं, जो खेत बेचकर या ब्याज पर पैसे लेकर जुटाए गए हैं। मतलब... उन युवाओं की जेब से 50 लाख रुपये छीने गए क्योंकि हरियाणा में उन्हें रोजगार नहीं मिल सका।

01:11 PM, 30-Sep-2024

अडाणी की सरकार नहीं चाहिए

राहुल गांधी ने कहा कि ये मोदी जी की नहीं, अडानी की सरकार है। हरियाणा में 'अडानी की सरकार' नहीं चाहिए। यहां किसानों, मज़दूरों और गरीबों की सरकार चाहिए। 
 

01:05 PM, 30-Sep-2024

अडानी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि अडानी खेत में मेहनत नहीं करते, कोई छोटा व्यापार नहीं करते। लेकिन हर सुबह उनके बैंक अकाउंट में सुनामी की तरह पैसा आ रहा है। जितना पैसा उनके अकाउंट में सुनामी की तरह घुस रहा है...उतना ही पैसा आपके बैंक अकाउंट से तूफान की तरह निकलता जा रहा है। 
 

12:55 PM, 30-Sep-2024

कृषि कानूनों पर किया सवाल

कृषि कानूनों पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार नया कानून बनाती है और कहती है- किसानों के लिए कानून बनाए गए हैं। अगर ऐसा है तो सारे किसान इसके खिलाफ सड़क पर क्यों आए? क्योंकि किसान जानते हैं-अब हमारी जेब से एक और तरीके से पैसा छीना जाएगा। 

 

12:44 PM, 30-Sep-2024

बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

राहुल गांधी ने अपने भाषण में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा अमेरिका क्यों जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि यहां से युवा 50-50 लाख रुपये देकर जान जोखिम में डालकर विदेश जा रहे हैं।

12:30 PM, 30-Sep-2024

राहुल गांधी का भाषण शुरू

राहुल गांधी का भाषण शुरू हो गया है। 

12:19 PM, 30-Sep-2024

परिवार पहचान पत्र परिवार परेशान पत्र बना

प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र परिवार परेशान पत्र बन गया है। भाजपा सरकार केवल बड़ी बड़ी बातें करती हैं। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा वही बातें दोहराते रहते हैं। वे कुछ नया नहीं बोलते।

12:17 PM, 30-Sep-2024

प्रियंका गांधी का भाषण शुरू

प्रियंका गांधी ने मंच से अपना भाषण शुरू किया। प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी और किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।



12:12 PM, 30-Sep-2024

अपने गढ़ में देंगे मजबूती

कांग्रेस ने रणनीति के तहत रैलियों की बजाय रथ यात्रा का प्लान किया है, ताकि अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचा जा सके। रथ यात्रा के रूट प्लान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस अपने दुर्ग को और मजबूत करने के साथ भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी है। 2019 के चुनाव में नारायणगढ़, साढौरा, लाडवा और मुलाना में कांग्रेस को जीत मिली थी और पहले से भी यहां पार्टी मजबूत रही है।

12:03 PM, 30-Sep-2024

Rahul Gandhi Rally: कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी, बोले- आप जो कहोगे वो मुद्दा मैं संसद में उठाऊंगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में भाग लेने के लिए अंबाला पहुंचे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा ने उनकी अगवानी की। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें