फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Haryana Punjab Visit Live: पीएम ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण, कहा-कैंसर से डरें नहीं

Wed, 24 Aug 2022 04:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

खास बातें

PM Modi Faridabad and New Chandigarh Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद में प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने 2600 बेड के अमृता अस्पताल का उदघाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण किया। पढ़ें पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:14 PM, 24-Aug-2022

पीएम का संबोधन समाप्त

पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त हुआ।

04:06 PM, 24-Aug-2022

देश का मिला आधुनिक अस्पताल

मोदी ने कहा कि आज होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के तौर पर देश को एक आधुनिक हॉस्पिटल मिला है। इस आधुनिक सुविधा के निर्माण में केंद्र के टाटा मेमोरियल सेंटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सेंटर देश-विदेश में अपनी सेवाएं उपलब्ध करा कर कैंसर के मरीजों का जीवन बचा रहा है।
 

04:01 PM, 24-Aug-2022

छह मोर्चों पर काम कर रही सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्वास्थ के क्षेत्र में जितना काम पिछले 7-8 साल में हुआ है, उतना पिछले 70 साल में भी नहीं हुआ। आज स्वास्थ के क्षेत्र के लिए गरीब से गरीब को आरोग्य की सुविधा के लिए आज एक नहीं, दो नहीं, छह मोर्चों पर एक साथ काम करके देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है।
पहला मोर्चा - प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने का।
दूसरा मोर्चा - गांव-गांव में छोटे और आधुनिक अस्पताल खोलने का।
तीसरा मोर्चा - शहरों में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रीसर्च वाले बड़े संस्थान खोलने का।
चौथा मोर्चा - देशभर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का।
पांचवा मोर्चा - मरीजों को सस्ती दवाइयां, सस्ते उपकरण उपलब्ध कराने का।
छठा मोर्चा - टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मरीजों को होने वाली मुश्किलें कम करने का।
 

विज्ञापन
03:58 PM, 24-Aug-2022

हर तरह के समाधान से मजबूत होगा हेल्थकेयर सिस्टम

पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता। किसी भी देश का हेल्थकेयर सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह से समाधान दे, कदम-कदम पर उसका साथ दे। इसलिए बीते 8 वर्षों में देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है।
 
डेढ़ लाख नए मरीजों के इलाज की व्यवस्था तैयार हो गई है। पीजीआई में भीड़ बढ़ने से मरीजों और उनके परिवार को दिक्कत होती थी। बिलासपुर में एम्स बना है, जिसको जो नजदीक पड़ेगा, अब वो वहां जा सकेगा।

03:53 PM, 24-Aug-2022

स्वास्थ्य सेवाओं का विकसित होना जरूरी

पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे, उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।

विज्ञापन
03:50 PM, 24-Aug-2022

पंजाब की तारीफ 

पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिवीरों की पवित्र धरती है। अपनी इस परंपरा को पंजाब ने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान समृद्ध रखा। उन्होंने पंजाब के युवाओं का तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।  

03:43 PM, 24-Aug-2022

पीएम मोदी मंच पर आए

पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश नए संकल्पों को प्राप्त करने की तरफ आगे बढ़ रहा है। आज का ये कार्यक्रम भी देश की बेहतर होती स्वास्थ सेवाओं का प्रतिबिंब है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर से पंजाब, हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ होने वाला है।

03:39 PM, 24-Aug-2022
मंच पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

सीएम मान ने किया मोदी का स्वागत

मंच से अपने भाषण में सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। सीएम ने पांच जनवरी को मोदी के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि हमें दुख है कि उस समय आपको लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पीएम से पंजाब की झोली भरने का एक इशारा भी किया। 

03:23 PM, 24-Aug-2022

केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिंह ने किया पीएम का धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिह ने मंच संभाला और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान मंच पर आए। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

03:21 PM, 24-Aug-2022

सीएम मान ने किया सम्मानित

सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया।

03:18 PM, 24-Aug-2022

पीएम मोदी मंच पर पहुंचे

पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं। उनके आते ही पंडाल में मोदी-मोदी के नारे गूंज उठे।

03:06 PM, 24-Aug-2022

पीएम ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया और मरीजों से बात की। इस दौरान सीएम भगवंत मान, गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद रहे।

02:53 PM, 24-Aug-2022

जय श्री राम के नारों से गूंजा पंडाल

पीएम मोदी के आते ही पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

02:47 PM, 24-Aug-2022

एयरपोर्ट पहुंचे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे जहां गवर्नर और सीएम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे न्यू चंडीगढ़ आए। 

02:41 PM, 24-Aug-2022
पीएम की रैली के लिए पहुंची रोडवेज बसें एक साथ खड़ी हुई तो ट्रेन की तरह दिखीं। - फोटो : करुण शर्मा

पूरे मोहाली में धारा 144 लागू

मोहाली में आयोजन स्थल के चारों तरफ 2 किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया गया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। तीन हेलिपैड बनाने के साथ ही प्रशासन ने विकल्प के रूप में मुख्य मार्ग के अलावा दो अन्य वैकल्पिक मार्ग और बनाए गए हैं। 

02:18 PM, 24-Aug-2022

कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम मान

पंजाब के गवर्नर न्यू चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वहीं भगवंत मान और उनकी कैबिनेट कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई है। 

02:12 PM, 24-Aug-2022
मोदी की रैली में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी की रैली में उमड़ी भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए लोग जुटने लगे हैं। वहीं रैली के काले कपड़े पहन कर आने वालों को पुलिस ने रोक दिया।

01:52 PM, 24-Aug-2022

कुछ ही देर में मोहाली पहुंचेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवा दो बजे मोहाली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे 2:35 तक न्यू चंडीगढ़ आएंगे।

01:28 PM, 24-Aug-2022

हरियाणा में हर घर में पाइप से पहुंच रहा पानी 

मोदी ने कहा कि तीन वर्ष पहले देश ने जल जीवन मिशन जैसे देशव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। इन तीन वर्षों में देश के 7 करोड़ नए ग्रामीण परिवारों को नल से जल पहुंचाया जा चुका है। हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है, जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है।

01:16 PM, 24-Aug-2022

अमृत बेला में मिला आशीर्वाद का अमृत

मोदी ने कहा कि देश ने एक नई ऊर्जा के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृत काल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं। देश के सामूहिक विचार जागृत हो रहे हैं। मुझे खुशी है कि अमृत काल की इस बेला में मां अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी देश को मिल रहा है।

01:06 PM, 24-Aug-2022

भारत में इलाज एक सेवा है

फरीदाबाद में अमृत अस्पताल के उद्घाटन के बाद मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यात्म, दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है।

12:49 PM, 24-Aug-2022

मोदी के स्वागत की रिहर्सल

न्यू चंडीगढ़ में होने वाली रैली में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कैसे होगा, इसकी रिहर्सल की जा रही है।

12:34 PM, 24-Aug-2022
न्यू चंडीगढ़ पहुंच रहे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब रोडवेज की बसों में पहुंचे सरकारी कर्मचारी

पंजाब सरकार की तरफ से कार्यक्रम के लिए हर जिले से चार-चार बसों में सरकारी कर्मचारी बुलाए गए हैं।

12:23 PM, 24-Aug-2022

न्यू चंडीगढ़ में अचूक सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में न्यू चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से लेकर उनका मेहमानवाजी से दिल जीतने में पंजाब सरकार ने पूरी ताकत लगाई हुई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए दो किलोमीटर पहले ही आने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति पर नजर रखने के लिए 85 फुट की ऊंचाई पर स्पेेशल कैमरा लगाया गया है। वहीं पूरा एरिया नो फ्लाइंग जोन घोषित है। केंद्र और पंजाब सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाला हुआ है।

12:13 PM, 24-Aug-2022
फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन। - फोटो : ANI

फरीदाबाद में पीएम मोदी ने किया अमृता अस्पताल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री के फरीदाबाद आगमन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मां अमृतानंदमयी, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे।इस दौरान सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और अन्य मौजूद रहे।

12:06 PM, 24-Aug-2022

करीब सवा करोड़ की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण: PMO

पीएमओ ने कहा कि माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों से लैस होगा। करीब सवा करोड़ की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। 6000 करोड़ लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे ।

12:04 PM, 24-Aug-2022

कुछ देर में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 

11:53 AM, 24-Aug-2022

इनको भी हरी झंडी का इंतजार

इनके साथ ही, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जोकि सिखों के धार्मिक स्थलों- सुल्तानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब, खडूर साहिब, तरनतारन के अलावा हिन्दुओं के धर्म स्थल माता वैष्णो देवी को जोड़ेगा, को भी हरी झंडी का इंतजार है। यह एक्सप्रेस-वे हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के प्रमुख औद्योगिक शहरों- अंबाला, चंडीगढ़, मोहाली, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, कठुआ और सांबा को भी जोड़ेगा।

11:35 AM, 24-Aug-2022

दिल्ली से अमृतसर और अमृतसर से कटरा की परियोजनाएं भी अटकी

पंजाब से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी अनेक परियोजनाएं भी लंबित हैं, हालांकि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में 2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग जोकि 1700 किलोमीटर ही थे, को 2021 तक बढ़ाकर 4100 किलोमीटर किया जा चुका है। करीब 669 किलोमीटर लंबा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे जोकि 39,500 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाना है, लंबित है। इसके अलावा दो मुख्य सड़क गलियारे दिल्ली से अमृतसर और अमृतसर से कटरा की परियोजनाएं भी अटकी हैं। 
 

11:29 AM, 24-Aug-2022

पंजाब की लंबित विकास परियोजनाओंं संबंधी एलान की भी उम्मीद

आज प्रधानमंत्री मोदी से मोहाली में कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन के साथ ही, पंजाब की जिन लंबित विकास परियोजनाओंं संबंधी एलान की उम्मीद जताई जा रही है, उनमें दिल्ली-अमृतसर कटरा एक्स्प्रेस-वे, फिरोजपुर में 490 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 100 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, कपूरथला व होशियारपुर में लगभग 325 करोड़ रुपये की लागत से 100 सीटों वाले दो मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत वाली अमृतसर-ऊना खंड को फोरलेन करने, 410 करोड़ रुपये की मुकेरियां-तलवाड़ा रेल लाइन के नई ब्राडगेज लाइन में परिवर्तित करने की योजनाएं लंबित हैं।

11:21 AM, 24-Aug-2022

लंबित सभी परियोजनाओं को हरी झंडी देने की मांग

प्रदेश के सभी सियासी दल यह मांग कर रहे हैं कि इस बार प्रधानमंत्री सौगात के रूप में राज्य की लंबित सभी परियोजनाओं को हरी झंडी दें। विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा में भारी चूक के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना फिरोजपुर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटना पड़ा था। उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दे दी गई थी कि प्रधानमंत्री पंजाब में 42,750 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लेकिन यह मामला अब तक अधर में अटका रहा और प्रदेश की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं प्रधानमंत्री का इंतजार करती रहीं।

11:09 AM, 24-Aug-2022

करीब सवा बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी

कैंसर से जूझ रहे पंजाब के मालवा क्षेत्र के लिए यह अस्पताल बड़ी राहत होगी। इसके अलावा पंजाब को प्रधानमंत्री के दौरे से अन्य घोषणाओं की भी उम्मीद है। मोदी यहां करीब सवा बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से अस्पताल के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे।

11:02 AM, 24-Aug-2022

पीएम मोदी कैंसर अस्पताल की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल की सौगात देंगे। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे पंजाब को कुछ अन्य सौगात भी दे सकते हैं। फिराजपुर की घटना और पंजाब में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है।

10:50 AM, 24-Aug-2022

जेवर ऐयरपोर्ट का भी फरीदाबाद की जनता को मिलेगा लाभ

हमारा बार्डर उत्तर प्रदेश के साथ लगता है। जेवर ऐयरपोर्ट का भी फरीदाबाद की जनता को लाभ मिलेगा। मुंबई एक्सप्रेस वे हो जाने से फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। व्यापार की संभावनाएं खुलेंगे। हमारे जिले में व्यापार की अपरा संभावनाएं हैं। अस्पताल खुलने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

10:48 AM, 24-Aug-2022

तीन बड़े प्रोजेक्ट फरीदाबाद के लिए मील का पत्थर साबित होंगे

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल केरेट भी अन्य अस्पतालों की तरह नहीं होंगे। सूबे की अफसरशाही में चर्चा है कि अभी तक अस्पताल के नाम पर एनसीआर के दो अस्पतालों में या दिल्ली की तरफ लोग भागते थे। इस अस्पताल के खुल जाने से क्षेत्र में मनमानी कर रहे अस्पतालों के रेट कम होंगे और जनता को अस्पताल का लाभ मिलेगा। प्रदेश के खनन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि फरीदाबाद की तस्वीर बदल जाएगी। इस अस्पताल के आने से आस-पास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि तीन बड़े प्रोजेक्ट फरीदाबाद के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस वे, उत्तर प्रदेश के साथ लगता जेवर एयरपोर्ट और अब यह अस्पताल फरीदाबाद की सारी कमी पूरी कर देगा। 

10:39 AM, 24-Aug-2022

धीरे-धीरे 2600 बेड का होगा अस्पताल

फरीदाबाद में अमृता अस्पताल शुरुआत में 400 बेड का तैयार किया गया है। धीरे-धीरे 2600 बेड का पूरा अस्पताल खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से 16 हजार लोगों की भीड़ मौजूद रहेगी। दावा किया जा रहा है कि यह अस्पताल अपने आप में एशिया का पहला अस्पताल है। जहां इतनी बड़ी संख्या में बेड मौजूद होंगे। 
 

10:32 AM, 24-Aug-2022

PM Modi Haryana Punjab Visit Live: पीएम ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण, कहा-कैंसर से डरें नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फरीदाबाद दौरा प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात देगा। 2600 बेड अमृता अस्पताल का उदघाटन हरियाणा ही नही आस-पास के राज्यों के लिए राहत का काम करेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल की सौगात देंगे। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें