फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat: सीआईआई में जुटी उद्योग जगत की हस्तियां, प्रशासक बोले- एमएसएमई का देश में अहम योगदान

Fri, 19 Sep 2025 06:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहुंचे हैं। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
संबोधित करते प्रशासक गुलाब चंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज उद्यमियों का महाकुंभ हो रहा है। इसमें उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां जुटेंगी। अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्यमी सेक्टर-31 स्थित सीआईआई में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि होंगे मंत्री संजीव अरोड़ा

एमएसएमई काॅन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहुंचेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के उद्योग व वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, विद्युत एवं एनआरआई मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा पहुंचेंगे।

उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़ाना मकसद

कार्यक्रम का आयोजन किआ और निंबस पोस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित होने वाले कॉन्क्लेव का मकसद उद्यमियों की भविष्य में आने वाली समस्याओं से उबारना है। साथ ही शहर के उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका रहेंगे माैजूद

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन और पंजीकरण से होगी। इसके बाद राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्वलन समारोह होगा। कार्यक्रम में प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका और चंडीगढ़ प्रशासन के उद्योग विभाग के निदेशक पवित्र सिंह शामिल होंगे।

 

एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर होगी खुली चर्चा 

एमएसएमई के आयोजन का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर खुली चर्चा करना है, ताकि नीति निर्माताओं, उद्योग जगत और प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित कर भारत की औद्योगिक प्रगति को और गति दी जा सके।

दो पैनल चर्चाओं में एमएसएमई पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में दो पैनल चर्चा आयोजित होंगी। एमएसएमई: अवसर और चुनौतियां थीम पर चर्चा में चंडीगढ़ की एमएसएमई को वित्तीय सहयोग, तकनीकी संसाधन, बाजार तक पहुंच और नीतिगत समर्थन जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा। दूसरी पैनल चर्चा पंजाब की औद्योगिक वृद्धि में एमएसएमई की भूमिका थीम पर होगी। यह चर्चा पंजाब की औद्योगिक संरचना में एमएसएमई के योगदान, निर्यात संभावनाओं, रोजगार सृजन और राज्य की विकास नीति पर केंद्रित होगी।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया कार्यक्रम में पहुंचे

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय गान के बाद अब दीप प्रज्वलन की रस्म निभाई गई है।

प्रशासक कटारिया पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ उद्योग विभाग के निदेशक पवित्र सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 एमएसएमई इंटरवेंशन के लिए करोड़ों रुपये के बजट आता है। उन्होंने भारत सरकार की ओर से दी जा रही स्कीम के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

संबोधित करते मंत्री संजीव अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने भी कार्यक्रम शिरकत की है। मंत्री अरोड़ा ने सभी उद्यमियों और अमर उजाला का धन्यवाद किया, जो समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा जो सबसे बड़े वीआईपी हैं वह एमएसएमई हैं। क्योंकि ये लोगों के घरों का चूल्हा जलने का काम कर रहे हैं। मंत्री अरोड़ा ने राज्यपाल कटारिया से सभी का सहयोग करने की अपील की है।

पंजाब में बनाई जाएंगी समितियां

संबोधित करते मंत्री संजीव अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी दी कि पंजाब में समितियां बनाई जाएंगी जिसमें 12 सदस्य होंगे। इनमें 80 परसेंट एमएसएमई रखे गए हैं। 20 प्रतिशत लार्ज स्केल इंडस्ट्रलिस्ट होंगे। बहुत से उद्यमियों में देश विदेश में नाम किया है। राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत अब नया एक्ट पंजाब सरकार ला रही है। इससे एमएसएमई को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने एमएसएमई इंडस्ट्री को इंसेंटिव देने और पर्यवारण संबंधी समस्याओं से समाधान में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने अखबार में पंजाब में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रकाशित करने की बात कही, ताकि ज्यादा से ज्यादा एमएसएमई पंजाब में इन्वेस्ट कर सके।

प्रशासक ने अमर उजाला का जताया आभार

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अपने संबोधन में अमर उजाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई का देश में अहम योगदान है। वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए उन्होंने वहां के कुछ अनुभवों को साझा किया।

एमएसएमई ने जोड़े 25 करोड़ लोग

कार्यक्रम में पहुंचे उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासक कटारिया ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को एमएसएमई जोड़े हुए है। उनका आर्थिक प्रगति में अहम योगदान रहा है। कोरोना में सबसे ज्यादा नुकसान इसी इंडस्ट्री को हुआ था। आज जो इंडस्ट्री चल रही है 5 साल बाद वो ऐसे ही चलेगी ये जरूरी नहीं। समय के साथ बदलाव होते रहते हैं। यहां की इंडस्ट्री किस प्रकार ग्रो किया जाए इसको लेकर प्रयास किया जाएगा। स्टार्टअप पॉलिसी इसलिए लागू की गई। बच्चों को शुरुआत से ही स्किल दो ताकि उनको रोजगार मांगने की जरूरत न पड़े। कोई आदमी परफेक्ट नहीं होता उसमें सीखने की चाहत होनी चाहिए।

अमेरिका ने भारत को रोकने का प्रयास किया

पैनल डिस्कशन - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल कटारिया ने कहा कि पंजाब में आईक्यू की कमी नहीं है। अनपढ़ होने के बाद आईक्यू लेवल ऊंचा लेकर चलने वाले लोगों के लिए भी रस्ते खुले होने चाहिए। जनता की भावना के अनुसार अपने नियमों को बदलें। आपस में बैठकर चर्चा करनी होगी। एक-दूसरे की सुनकर ही रास्ता निकलेगा। अमेरिका ने हमें रोकने का प्रयास किया लेकिन भारत रास्ता निकाल ही लेता है। 2047 में हम एक नंबर तभी बनेंगे जब सब मिलकर प्रयास करेंगे। 
 
विज्ञापन

पंजाब बाढ़ पर भी रखी बात

राज्यपाल ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर उनको लोगों ने बताया कि इतना पानी कभी भी नहीं आया। उन्होंने किसानों को लेकर भी चिंता जताई। पंजाब के लोगों का जो सेवा करने का भाव है वह सराहनीय है। इसके बाद पैनल डिस्कशन शुरू हो गई है। नवीन मंगलानी, पवित्र सिंह, विनोद मित्तल, वरिंदर सिंह सलूजा, अरुण ग्रोवर पैनल डिस्कशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। 18 प्रतिशत जीएसटी को लेकर डिस्कशन चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें