सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की भारी जीत के लिए जालंधर पश्चिम के सभी निवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरा पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस जीत का श्रेय राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को जाता है।
आप की एकतरफा जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता और मोहिंदर भगत का परिवार जश्न मनाने में जुट गए।
उपचुनाव में आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत 37325 वोटों से जीत गए हैं। भाजपा दूसरे स्थान पर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
उपचुनाव में आप की बढ़त पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं जालंधर पश्चिम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे इस सीट को बड़े अंतर से बरकरार रखने का भरोसा है। लोग आप के साथ हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए और उनके पक्ष में काम कर रहे हैं... कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर बहुत बड़ी गलती की थी। उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अब भाजपा को संविधान बदलने के अपने प्रयासों की कीमत चुकानी पड़ेगी।
बारहवें राउंड में आप के मोहिंदर भगत के 50732 मत ले चुके हैं। भाजपा के शीतल अंगुराल दूसरे नंबर पर हैं और कांग्रेस की सुरिंदर कौर तीसरे नंबर पर हैं।
आम आदमी पार्टी ने जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है।
ग्यारहवें राउंड में आप के मोहिंदर भगत को 46064 वोट मिले हैं। कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 14668 और भाजपा के शीतल अंगुराल को 15393 वोट मिले हैं।
दसवें राउंड में आप के मोहिंदर भगत को 42007 वोट मिले हैं। कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 13727 और भाजपा के शीतल अंगुराल को 14403 वोट मिले हैं।
आठवें राउंड में आप को 34709, कांग्रेस को 11469 और भाजपा को 10355 वोट मिले हैं।
सातवें राउंड में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 30999 मत मिल चुके हैं। कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 10221 मत मिले हैं। वहीं भाजपा के शीतल अंगुराल को 8860 मत मिले हैं।
छठे राउंड में आप को 27168, कांग्रेस को 9204 और भाजपा को 6557 वोट मिल चुके हैं।
पांचवां राउंड
आप-23189
कांग्रेस-8001
भाजपा-4395
चौथा राउंड
आप-18469
कांग्रेस-6871
भाजपा-3638
तीसरे राउंड में आप को 13847, कांग्रेस 4938 और भाजपा 2782 मत की बढ़त मिली है। दूसरे राउंड में आप को 9497, कांग्रेस को 3161 और भाजपा को 1854 मतों की बढ़त मिली थी।
पहला राउंड
आप-3971
कांग्रेस-1722
भाजपा-1073
बैलेट पेपर की गिनती में 15 वोट से भाजपा आगे है।
सभी दलों के प्रत्याशी मतदान केंद्र में पहुंचे हैं।
उपचुनाव की मतगणना कुल 14 टेबलों पर हो रही है। गिनती 13 राउंड में होगी।
उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।
साल 2012 में इस सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। उस समय भाजपा उम्मीदवार भगत चूनी लाल ने कांग्रेसी उम्मीदवार सुमन केपी को हरा दिया था। इसके बाद 2017 में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो गया था। उस समय कांग्रेसी उम्मीदवार सुशील रिंकू ने भाजपा उम्मीदवार मोहिंदर भगत को हरा दिया था।
साल 2022 में इस सीट पर भाजपा से आप में शामिल हुए शीतल अंगुराल ने यह सीट जीती थी। उन्होंने एक कड़े मुकाबले में कांग्रेस के सुशील रिंकू को हरा दिया था। इस बार भी मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है, जिसके कारण सभी उम्मीदवारों की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं।
जालंधर के महिला खालसा कॉलेज में होने वाली वोटों की गिनती को लेकर चुनाव अधिकारियों से लेकर केंद्रीय सुरक्षा बल व पंजाब पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। किसी भी तरह की अनहोनी घटना को रोकने के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। यह चुनाव काफी गहमा-गहमी में हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने नतीजों वाली जगह की सुरक्षा बढ़ा दी है।
इस चुनाव को जीतने का सभी उम्मीदवार दावा तो कर रहे हैं, लेकिन इस चुनावी नतीजों को लेकर सभी उम्मीदवारों की सांसें तेज हो गई हैं। कारण यह है कि इस सीट की खासियत रही है कि यहां पर हर बार नई पार्टी चुनाव जीतती रही है।
जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को हुए उपचुनाव का परिणाम आज आएगा। सुबह 8 बजे शुरू से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। फाइनल नतीजा दोपहर 2 बजे आने की उम्मीद है। दोपहर 2 बजे तक इस हलके के विधायक को लेकर सारी स्थिति साफ हो जाएगी।