फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 04-Sep-2024

PU Election: मैदान में 139 उम्मीदवार, 56252 छात्र डालेंगे वोट, पीयू में 182 मतदान केंद्र, शाम को रिजल्ट

PU Eelection: पीयू छात्र परिषद चुनाव के लिए वीरवार सुबह 9.30 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। रात 8 बजे तक पीयू छात्र परिषद अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम आ सकता है। और पढ़ें

09:05 PM, 04-Sep-2024

Chandigarh News: 2009 में मंजूर हुआ स्टेडियम का इस साल के अंत पूरा होगा काम

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र के ठोल ग्राम पंचायत में 2009 में प्रस्ताव पास करने के बावजूद स्टेडियम का निर्माण न होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब इसका निर्माण पूरा करने की समय सीमा हरियाणा सरकार ने इस साल के अंत की बताई है। और पढ़ें

09:03 PM, 04-Sep-2024

प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत नहीं जानते, अधिकारियों की ट्रेनिंग सही नहीं हुई: हाईकोर्ट

चंडीगढ़। प्रदेश की बिजली वितरण इकाइयों में न्याय के सिद्धांत के खिलाफ जाकर दंड देने वाले अधिकारी की ओर से ही अपील पर फैसला सुनाने को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:59 PM, 04-Sep-2024

फर्जी नहीं तो, एफआईआर के बाद बनवाया गया जन्म प्रमाण पत्र वैध: हाईकोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि यदि यह साबित नहीं होता कि जन्म प्रमाण पत्र में कोई गड़बड़ी है तो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जारी होेने पर भी यह वैध है। और पढ़ें

05:35 PM, 04-Sep-2024

VIDEO : पीयू छात्र परिषद चुनाव के लिए पुलिस भी तैयार, 300 से अधिक जवानों ने निकाला मार्च

पीयू छात्र परिषद चुनाव के लिए पुलिस भी तैयार, 300 से अधिक जवानों ने निकाला मार्च और पढ़ें

विज्ञापन
05:30 PM, 04-Sep-2024

चंडीगढ़ में किसानों का धरना: आज नहीं बनी बात, कल सीएम मान से बैठक करेंगे किसान

चंडीगढ़ में धरना दे रहे पंजाब के किसानों की सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। यह बैठक सचिवालय में शाम पांच बजे शुरू हुई थी। लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। अब कल किसान नेता सीएम मान के साथ मीटिंग करेंगे।  और पढ़ें

04:53 PM, 04-Sep-2024

वेब सीरीज IC-814: काठमांडू में हनीमून से लौट रही थी चंडीगढ़ की पूजा, आधे घंटे बाद हवा में हाईजैक हो गया प्लेन

वर्ष 1999 में नेपाल के काठमांडू से हाईजैक हुए प्लेन में चंडीगढ़ की पूजा और उनके पति भी थे। वह हनीमून मनाकर लौट रहे थे। पूजा कटारिया ने बताया कि हाईजैक के बाद आठ दिन उन्होंने कैसे गुजारे।  और पढ़ें

04:42 PM, 04-Sep-2024

IC 814 Kandahar Hijack: कंधार हाईजैक सरवाइवर पूजा कटारिया ने सुनाई अनसुनी कहानी

द कंधार हाईजैक इन दिनों खूब सुर्खियों में है. दरअसल 1999 में आतंकवादियों ने इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक कर लिया था और यह सीरीज उसी घटना पर आधारित है, जिसने करीब 25 साल बाद एक बार फिर उस अपहरण कांड को चर्चा में ला दिया। और पढ़ें

02:45 PM, 04-Sep-2024

बढ़ता गैंगस्टर्स का खाैफ: पंजाब से लेकर कनाडा तक महफूज नहीं म्यूजिक इंडस्ट्री, निशाने पर नामवार गायक

पंजाब की अरबों रुपये की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना दबदबा जमाने के लिए गैंगस्टर एक दूसरे के सामने खड़े हैं। इनमें एक गैंग में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी और काला राणा तो दूसरी तरफ दविंदर बबीहा गैंग के लक्की पटियाल, कौशल, नीरज बवानिया और संपत नेहरा जैसे बड़े-बड़े गैंगस्टर हैं। सभी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व कायम करने में लगे हैं और इसी की चपेट में पंजाब के बड़े सिंगर आ रहे हैं। और पढ़ें

01:38 PM, 04-Sep-2024

विशेषज्ञों ने ढूंढी नई तकनीक: डायबिटिक न्यूरोपैथी के मरीजों के इलाज की राह आसान, PGI बना पहला संस्थान

पीजीआई के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रो. आशु रस्तोगी के मार्गदर्शन में किए गए शोध के परिणाम से विश्व में पहली बार ऐसे मरीजों की जांच का सही तरीका पता चला है। इसमें जांच के लिए उपयोग की जाने वाली मशीन डेक्सा की जगह एचआरपीक्यूसीटी का उपयोग किया गया। इससे उन मरीजों की हड्डियों की कोशिकाओं की वास्तविक स्थिति सटीक रूप से सामने आई। और पढ़ें

01:33 PM, 04-Sep-2024

Punjab: भारी पड़ रही बाहर जाने की जिद, ट्रैवल एजेंटों के फैले जाल में फंसे पीड़ितों को नहीं मिल रहा इंसाफ

पंजाब के अधिकतर लोग चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में स्थित ट्रैवल एजेंट और इमिग्रेशन कंपनियों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे में एडीजीपी वी नीरजा ने बताया कि लोगों को पहले ट्रैवल एजेंटों की जांच जरूरी करनी चाहिए। और पढ़ें

01:23 PM, 04-Sep-2024

Punjab Assembly Session: सत्र के अंतिम दिन पंजाब जीएसटी संशोधन बिल और फायर एंड इमरजेंसी बिल पास

मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन द पंजाब एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन अमेंडमेंट एक्ट-2024 पर बिल सर्वसम्मति से पास किया गया। अब पंजाब में 14 हजार अवैध कॉलोनियों में 500 वर्ग गज तक के प्लॉट नियमित हो सकेंगे। 
  और पढ़ें

01:18 PM, 04-Sep-2024

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट!, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद आया बड़ा अपडेट

पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में मात्र 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण पदक की दाैड़ से बाहर हो गई थीं। इस बार उनके कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं।  और पढ़ें

01:01 PM, 04-Sep-2024

फिर याद आया मूसेवाला हत्याकांड: सरेबाजार चलीं ताबड़तोड़ गोलियां... तड़प-तड़पकर गई तीन की जान, कोई मदद को न आया

फिरोजपुर के बांसी गेट स्थित अकालगढ़ गुरुद्वारा के सामने मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। और पढ़ें

11:50 AM, 04-Sep-2024

PU Student Election: पीयू छात्र चुनाव में हरियाणा के दल भी दिखा रहे दम, प्रधान पद के दोनों दावेदार हरियाणवी

पीयू में 15 हजार 854 और कॉलेजों में करीब 66 हजार वोटर हैं। इसी वजह से चंडीगढ़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हरियाणा की राजनीतिक पार्टियों के युवाओं में दमखम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। और पढ़ें

11:31 AM, 04-Sep-2024

Amritsar: अकाली नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप लगाने पर पाबंदी, अकाल तख्त के जत्थेदार ने दी कार्रवाई की चेतावनी

श्री अकाल तख्त साहिब से 30 अगस्त को सुखबीर बादल को तनखाइया घोषित किया जा चुका है। इसके बाद से अकाली नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी था। और पढ़ें

11:07 AM, 04-Sep-2024

Haryana Assembly Election: हारे उम्मीदवारों ने जोर लगाया तो फंसेगी दिग्गजों की सीट... ऐसे बन रहे समीकरण

हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती आठ अक्तूबर को होगी। राज्य में नामांकन 5 सितंबर से होंगे। और पढ़ें

11:04 AM, 04-Sep-2024

हरियाणा में सफाईकर्मियों की भर्ती: कांट्रेक्ट के पांच हजार पदों के लिए आए 46 हजार स्नातक-परास्नातक आवेदक

सफाईकर्मियों के पदों पर भर्ती होने वाले को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, और इमारतों से साफ-सफाई करना और कचरा हटाने की जिम्मेदारी होगी। आवेदकों को एक स्वीकृति पत्र जमा करना होता है, जिसमें उन्हें अपनी सहमति व्यक्त करनी होगी। और पढ़ें

10:47 AM, 04-Sep-2024

बदला माैसम: चंडीगढ़-मोहाली में सुबह से झमाझम बरसात, सड़कों पर भरा पानी, स्कूल-ऑफिस जाने वालों को हुई परेशानी

चंडीगढ़ और मोहाली में बुधवार सुबह बरसात के बाद माैसम में बदलाव आया और पारे में गिरावट दर्ज की गई। माैसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय रहेगा। और पढ़ें

10:14 AM, 04-Sep-2024

कैसे सधेगा कांग्रेस-आप गठबंधन: राहुल गांधी की पहल के बाद भी हरियाणा के नेताओं में झिझक... आप की ये दरकार

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। हालांकि तब आप को मिली एक सीट भी पार्टी हार गई थी। अब विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ दोनों दल साथ आने को तैयार हैं।  और पढ़ें

08:03 AM, 04-Sep-2024

Assembly Elections 2024: हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच हो सकता है गठबंधन, इनके कंधे पर है यह जिम्मेदारी

आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को हराना हमारी प्राथमिकता है, मगर इस पर फैसला अरविंद केजरीवाल की सहमति के बाद ही लिया जा जाएगा। और पढ़ें

07:53 AM, 04-Sep-2024

Kisan Andolan: सरकारी बिजली पर चल रहे कूलर, स्टाॅल पर बिक रहे कुर्ते पायजामे... देखें चंडीगढ़ में मिनी पंजाब

पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड को पंजाब का मिनी गांव बना दिया है। और पढ़ें

07:09 AM, 04-Sep-2024

Chandigarh News: फिर मानसून हो रहा मजबूतः शाम को बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश

फिर मानसून हो रहा मजबूतः शाम को बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश और पढ़ें

07:09 AM, 04-Sep-2024

Chandigarh News: थम गया प्रचार... क्लबों में पार्टियां शुरू, छात्रों को खिला-पिलाकर लुभा रहे संगठन

थम गया प्रचार... क्लबों में पार्टियां शुरू, छात्रों को खिला-पिलाकर लुभा रहे संगठन और पढ़ें

07:07 AM, 04-Sep-2024

Chandigarh News: पंजाब का मिनी गांव बना मेला ग्राउंड, किसानों के पक्का मोर्चा की लिखित मंजूरी नहीं

पंजाब का मिनी गांव बना मेला ग्राउंड, किसानों के पक्का मोर्चा की लिखित मंजूरी नहीं और पढ़ें

07:05 AM, 04-Sep-2024

Chandigarh News: मतदाता सूची-2025 पर काम शुरू, 29 अक्तूबर को जारी होगा ड्राफ्ट

मतदाता सूची-2025 पर काम शुरू, 29 अक्तूबर को जारी होगा ड्राफ्ट और पढ़ें

07:05 AM, 04-Sep-2024

Chandigarh News: सुरक्षा मजबूत करने के लिए पीजीआई में टास्क फोर्स का गठन

सुरक्षा मजबूत करने के लिए पीजीआई में टास्क फोर्स का गठन और पढ़ें

07:05 AM, 04-Sep-2024

Chandigarh: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी सौतेले पिता को 20 साल की कैद, बयानों से पलट गई थी मां

सौतेले पिता के खिलाफ 27 दिसंबर 2022 को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पीड़िता की मां भी अपने बयानों से पलट गई थी लेकिन सीएफएसएल की जांच रिपोर्ट सहित अन्य सुबूतों के आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया।  और पढ़ें

07:03 AM, 04-Sep-2024

चंडीगढ़ में फायरिंग: सिक्योरिटी एजेंसी संचालक पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचे, पुलिस ने शुरू की जांच

क्लबों में सुरक्षा के लिए बाउंसर उपलब्ध करवाने वाले भूरा की कुछ दिन पहले सेक्टर-26 के एक क्लब में कुछ अज्ञात लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने उस दिन की क्लब के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। और पढ़ें

07:03 AM, 04-Sep-2024

Chandigarh News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार और पढ़ें

06:27 AM, 04-Sep-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

चंडीगढ़। एक तरफ हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शोर मचा है तो दूसरी तरफ राजधानी चंडीगढ़ में छात्रसंघ चुनाव का खुमार युवाओं पर चढ़ा हुआ है। पांच सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी समेत 11 कॉलेजों में चुनाव हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें