फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: दादा बाढ़देव जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम सैनी

चंडीगढ़। अखिल हरियाणा सर्वजातीय पूनिया समाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 15 नवंबर को गांव खरक पूनिया में आयोजित दादा बाढ़देव-जन्मोत्सव के लिए निमंत्रण दिया। और पढ़ें

11:12 PM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: दिल्ली से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मेट्रो रूट और आरआरटीएस का होगा अध्ययन

चंडीगढ़। राज्य में मेट्रो विस्तार व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को केंद्रीय आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ विचार-विमर्श किया। और पढ़ें

11:09 PM, 22-Oct-2024

Sonipat: पहले हलवाइयों संग की बैठक, फिर दुकानों पर छापे डाल चार नमूने भरे

त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने हलवाइयों को सफाई के निर्देश दिए। आरके स्वीट्स से रसगुल्ला व काजू बर्फी और प्रताप डेयरी से पनीर व पेड़े के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए। और पढ़ें

विज्ञापन
10:54 PM, 22-Oct-2024

Punjab Bypolls: कांग्रेस ने चारों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, राजा वड़िंग की पत्नी को बनाया प्रत्याशी

Punjab Bypolls: कांग्रेस ने मंगलवार देर रात चारों सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग को भी टिकट दिया है।  और पढ़ें

10:47 PM, 22-Oct-2024

Charkhi Dadri: समाधान के लिए दो घंटे बैठे अधिकारी, शिविर में पहुंचे एक फरियादी की समस्या सुलझी

नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर लगाया गया। अधिकारी फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:34 PM, 22-Oct-2024

Punjab: 2015 के बेअदबी मामले में गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, पंजाब सरकार ने दी मंजूरी

2015 में फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की प्रति चोरी होने, बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाने और बरगाड़ी में बिखरे पवित्र ग्रंथ के फटे पन्ने मिलने के मामले सामने आए थे।  और पढ़ें

10:33 PM, 22-Oct-2024

शिअद की कोर कमेटी की बैठक: लगाया आरोप- भाजपा, आरएसएस व आप एसजीपीसी पर कब्जे की रच रहे साजिश

बैठक में राजनीतिक मुद्दों के अलावा मंडियों में धान की खरीद को लेकर किसानों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा होगी। उपचुनाव में गिद्दड़बाहा सीट शिअद के लिए खास बताई जा रही है कि जोकि पार्टी का गढ़ रही है। और पढ़ें

10:31 PM, 22-Oct-2024

Punjab: सरहाली आरपीजी अटैक में शामिल आरोपी के खिलाफ NIA ने दायर किया आरोप पत्र

आरोपी गुरप्रीत सिंह तरनतारन का निवासी है। उसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के विदेशी आतंकियों हरविंदर रिंदा और लखबीर लंडा का सहयोगी बताया गया है। जांच में पता चला है कि गुरप्रीत दिसंबर 2022 में पुलिस स्टेशन सरहाली पर आरपीजी (रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हमले में शामिल था। और पढ़ें

10:10 PM, 22-Oct-2024

Haryana: अभियान चला हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या की शिकायतें मिल रही थी। नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई की है। पिपली-थर्ड गेट रोड पर हटाई दुकानें व झोपड़ियों के साथ अवैध होर्डिंग भी हटाए गए हैं। और पढ़ें

10:07 PM, 22-Oct-2024

हरियाणा में पांच दिन छुट्टी: त्योहारी सीजन में छुट्टियों की मौज, 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली का अवकाश

दिवाली पर हरियाणा में एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे पांच दिन की छुट्टी रहेगी। सरकार की तरफ से छुट्टियों की घोषणा भी कर दी गई है। प्रदेश में 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली का अवकाश रहेगा।  और पढ़ें

09:26 PM, 22-Oct-2024

बजरंग पूनिया ने संभाला पदभार: हुड्डा नहीं आए, सैलजा रहीं मौजूद, पूर्व सीएम ने कांग्रेस में कराया था शामिल

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने मंगलवार को कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं पहुंचे। हालांकि सांसद कुमारी सैलजा मौजूद रहीं।  और पढ़ें

08:30 PM, 22-Oct-2024

शहरों में बाईपास के लिए होगी मैपिंग : गंगवा

चंडीगढ़। नई सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रियों ने भी अपने विभागों में काम संभालना शुरू कर दिया है। और पढ़ें

08:26 PM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: भाजपा पांच से चलाएगी सदस्यता अभियान, 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भाजपा अब प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी। और पढ़ें

08:02 PM, 22-Oct-2024

Kaithal: पराली जलाने के मामले में जिले में अब तक 68 किसानों की जमीन की रेड एंट्री, 14 गिरफ्तार

अब तक 22 एफआईआर भी की जा चुकी हैं। जिले में अब तक पराली जलाने के 127 मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक जिले में दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, पुलिस की ओर भी सख्ती की जा रही है। गश्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। और पढ़ें

07:59 PM, 22-Oct-2024

Chandigarh: वित्तीय संकट से निकलने के लिए निगम की विशेष बैठक शुरू, नए निगम आयुक्त पहुंचे

पिछले काफी समय से चंडीगढ़ नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। पैसे नहीं होने की वजह से विकास कार्यों के काम रुके हुए हैं। सिर्फ इमरजेंसी नेचर के कार्यों के टेंडर ही लग रहे हैं। वार्ड के छोटे-छोटे कामों के टेंडर भी पैसों की कमी की वजह से रुके हुए हैं। और पढ़ें

07:57 PM, 22-Oct-2024

Mega PTM in Punjab: 20 हजार सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम, पटियाला में पहुंचे डाॅ. बलबीर सिंह

मेगा पीटीएम के दाैरान अभिभावकों का फीडबैक लिया गया और साथ ही स्कूलों में पेश आने वाली समस्याओं की जानकारी भी जुटाई गई। सुबह 9 से दोपहर 2.30 बजे तक पीटीएम का आयोजन किया गया।  और पढ़ें

07:41 PM, 22-Oct-2024

Haryana: दूषित जलापूर्ति पर गुस्साए विधायक, अफसरों को भी वही पानी पिलाया

विधायक जस्सी पेटवाड़ सिसाय गांव पहुंचे। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और जेई को सस्पेंड करने की सिफारिश भेजी है।  और पढ़ें

07:08 PM, 22-Oct-2024

Gold- Silver Price: सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, चंडीगढ़ में सर्राफा बाजार फिर भी गुलजार

सोने के साथ चांदी की कीमतों में इजाफा होने के बावजूद चंडीगढ़ का सर्राफा बाजार गुलजार हैं। लोग सोने चांदी की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।  और पढ़ें

06:18 PM, 22-Oct-2024

Punjab Bypolls: भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, गिद्दड़बाहा से मनप्रीत बादल, चब्बेवाल सीट पर मंथन जारी

पंजाब में चार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीन उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। गिद्दड़बाहा सीट पर मनप्रीत बादल को टिकट दिया है।  और पढ़ें

05:55 PM, 22-Oct-2024

Kaithal: सुबह के समय छा रहा है घना स्मॉग, आखों में जलन, सांस के मरीजों को परेशानी

सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि वे आमजन से भी अपील करतीं हैं कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। और पढ़ें

05:49 PM, 22-Oct-2024

70 प्रतिशत धान मंडियों में पड़ा: मंत्री कुलदीप धालीवाल बोले- FCI और केंद्र ने जानबूझकर देरी की, हमारी गलती नही

पंजाब के एनआरआई मामलों में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने माना कि 70 प्रतिशत धान मंडियों में पड़ा है। क्योंकि धान की लिफ्टिंग नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एफसीआई और केंद्र सरकार जानबूझकर धान के उठान में देरी कर रही है। और पढ़ें

04:53 PM, 22-Oct-2024

Haryana: पराली जलने से रोकने में नाकाम 24 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, कृषि विभाग ने लिया एक्शन

हरियाणा सरकार इस बार पराली जलने के मामलों में कमी के लिए प्रयासरत है। सरकार के आदेश हैं कि जो किसान पराली जलाएंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही रेड एंट्री भी दर्ज होगी। इसके बावजूद प्रदेश में पराली जलना बदस्तूर जारी है। और पढ़ें

03:11 PM, 22-Oct-2024

Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक, हर्जाना वसूलने की प्रक्रिया बेहद धीमी

पंजाब में तीन साल में पराली जलाने में आईपीसी की धारा 188 के तहत सिर्फ 1149 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें वर्ष 2021 में कोई एफआईआर नहीं हुई। इसी तरह वायु अधिनियम 1981 के तहत 2023 में सिर्फ 44 मामलों में अभियोजन चलाया गया, जबकि वर्ष 2022 व 2021 में इस अधिनियम के तहत कार्रवाई नहीं हुई। और पढ़ें

02:55 PM, 22-Oct-2024

VIDEO : वित्तीय संकट से निकलने के लिए चंडीगढ़ निगम की विशेष बैठक में पहुंचे नए निगम आयुक्त

वित्तीय संकट से निकलने के लिए चंडीगढ़ निगम की विशेष बैठक में पहुंचे नए निगम आयुक्त और पढ़ें

02:45 PM, 22-Oct-2024

साक्षी मलिक के दावे पर बोलीं विनेश फोगाट: अगर बहनों के लिए बोलना लालच है तो यह अच्छा है

साक्षी, बजरंग और विनेश, तीनों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामला दिल्ली की अदालत में चल रहा है। वहीं विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया अब कांग्रेस में शामिल हो चुके है।  और पढ़ें

11:37 AM, 22-Oct-2024

Haryana: निकायों में लगे समाधान शिविर, फतेहाबाद में रो पड़ी महिला... यमुनानगर में देरी से पहुंचे अधिकारी

समाधान शिविर एक महीने तक जारी रहेंगे। इसके लिए जल्द ही मुख्य सचिव द्वारा एक और बैठक कर पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई है। यह आदेश सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिए थे। और पढ़ें

10:42 AM, 22-Oct-2024

VIDEO : चंडीगढ़ में ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के वार्षिक एथलेटिक मीट्स का आयोजन

चंडीगढ़ में ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के वार्षिक एथलेटिक मीट्स का आयोजन और पढ़ें

10:37 AM, 22-Oct-2024

कनाडा-भारत के रिश्तों में खटास: 1.3 लाख पंजाबी युवाओं पर संकट गहराया, 700 छात्र भी हो सकते हैं डिपोर्ट

कनाडा ने हाल ही में घोषणा की है कि पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट प्राप्त करने के लिए छात्रों को कनाडाई भाषा मानक परीक्षण में 7 का स्कोर प्राप्त करना होगा और मास्टर या डॉक्टरेट की डिग्री होनी चाहिए, जबकि कई छात्र तकनीकी रूप से उस बाजार में उपलब्ध नौकरियों के अनुसार योग्य नहीं हैं। और पढ़ें

09:47 AM, 22-Oct-2024

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई को विरासत में मिली 'खाकी' की ताकत... खास दोस्त संपत का भी पुलिस कनेक्शन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खाकी की ताकत विरासत में मिली। लॉरेंस के खास दोस्त संपत का भी पुलिस कनेक्शन था। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जेलों में बिश्नोई गैंग के करीब 350 से ज्यादा शूटर और गुर्गे बंद हैं। और पढ़ें

08:11 AM, 22-Oct-2024

Haryana: सीएमओ में एंट्री के लिए भाजपा के दिग्गजों में होड़, किसी को मनोहर आशीर्वाद तो किसी को नायब आस

हरियाणा में नायब सैनी सरकार का मंत्रिमंडल तैयार हो गया है। उसमें जगह नहीं बची है। ऐसे में अब चुनाव हारने वाले वरिष्ठ नेताओं की नजर सीएमओ पर है क्योंकि राजनीतिक सलाहकार का रैंक कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है। और पढ़ें

06:54 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: सीएम के दाैरे से पहले पंचकूला के सिविल अस्पताल में बच्चे संग आधा घंटा फंसा रहा दंपती

सीएम के दाैरे से पहले पंचकूला के सिविल अस्पताल में बच्चे संग आधा घंटा फंसा रहा दंपती और पढ़ें

06:52 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: प्रशासन ने बनाई नेकी की दीवार, कहा- चौराहों पर भीख न दें, यहां करें दान

प्रशासन ने बनाई नेकी की दीवार, कहा- चौराहों पर भीख न दें, यहां करें दान और पढ़ें

06:50 AM, 22-Oct-2024

अनोखा आदेश: हाईकोर्ट ने निपटाया मालिक-किराएदार विवाद, सोने की कीमत को बनाया फैसले का आधार

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में रेंट कंट्रोलर के फैसले के खिलाफ याचिका आई थी। हाईकोर्ट ने विवाद को सुलझाने के लिए प्राॅपर्टी किराये पर लेने के समय और विवाद के समय के सोने के भाव को आधार बनाया।   और पढ़ें

06:48 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: त्योहारी सीजन में महंगाई की मार... टमाटर और प्याज के भाव लोगों को कर रहे परेशान

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार... टमाटर और प्याज के भाव लोगों को कर रहे परेशान और पढ़ें

06:46 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नॉमिनी होने के बावजूद पत्नी को नहीं दिया क्लेम, जुर्माना

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नॉमिनी होने के बावजूद पत्नी को नहीं दिया क्लेम, जुर्माना और पढ़ें

06:46 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के ब्लॉक डी की दीवारों पर पड़ रही दरार

जीएमसीएच-32 के ब्लॉक डी की दीवारों पर पड़ रही दरार और पढ़ें

06:45 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: रंजिशन दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो युवकों पर चाकू से वार, गंभीर

रंजिशन दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो युवकों पर चाकू से वार, गंभीर और पढ़ें

06:44 AM, 22-Oct-2024

सुरक्षा हमारा माैलिक अधिकार, सही था हड़ताल का फैसला : एआरडी

सुरक्षा हमारा माैलिक अधिकार, सही था हड़ताल का फैसला : एआरडी और पढ़ें

06:43 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: बिना सूचित किए ओवरड्राफ्ट सुविधा की बंद, अब देना होगा 5000 मुआवजा

बिना सूचित किए ओवरड्राफ्ट सुविधा की बंद, अब देना होगा 5000 मुआवजा और पढ़ें

06:43 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: बुलेट सवार ने बैरिकेड तोड़कर हवलदार को टक्कर मारी

बुलेट सवार ने बैरिकेड तोड़कर हवलदार को टक्कर मारी और पढ़ें

05:56 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: हरियाणा समेत 5 राज्यों बढ़ता लॉरेंस का गैंग... भटके युवाओं से बढ़ा रहा कुनबा

चंडीगढ़। हरियाणा, पंजाब सहित करीब पांच राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई का गैंग तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस के गिरोह में करीब 700 शूटर्स शामिल हैं। और पढ़ें

05:38 AM, 22-Oct-2024

ईवीएम में गड़बड़ी मामले हाईकोर्ट लेकर जाएंगे : हुड्डा

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अभी वे चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंंगे, कहीं मशीन मानव पर भारी न पड़ जाए। और पढ़ें

05:37 AM, 22-Oct-2024

Chandigarh News: मंडियों में उठान धीमी, 10 लाख मीट्रिक टन की नहीं हो पाई लिफ्टिंग

चंडीगढ़। हरियाणा में धान का सीजन चरम पर है। प्रदेशभर की मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। उठान धीमा होने के चलते करीब 10 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों से नहीं उठ पाया। इसके चलते धान की आवक पर भी असर पड़ रहा है और कुछ स्थानों पर मंडियों में जाम की स्थिति है। और पढ़ें

05:37 AM, 22-Oct-2024

समाधान शिविर के नाम पर एक बार फिर लोगों को कतार में लगाना चाहती है सरकार : सैलजा

चंडीगढ़। सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पुराने मोड में ही चल रही है। पहले की तरह समाधान शिविरों का आयोजन कर प्रदेश की जनता को कतार में खड़ा करना चाहती है। और पढ़ें

05:37 AM, 22-Oct-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

मंत्रिमंडल में शाह व मनोहर के करीबियों को अच्छे विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल में शाह के करीबी राव नरबीर, विपुल गोयल और गौरव गौतम हैं। तीनों को मजबूत विभाग मिले हैं। राव नरबीर के पास उद्योग, जंगल, वाइल्ड लाइफ, पर्यावरण और विदेशी सहयोग विभाग शामिल है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें