फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 20-Oct-2024

Haryana: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगी पति की दीर्घायु, चांद के दीदार कर पूर्ण किया व्रत

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर कामना की। चांद के दीदार कर व्रत पूर्ण किया। जिले में करवा चौथ की धूम रही। विदेश व बॉर्डर पर गए पतियों का वीडियो कॉल से दीदार किया। और पढ़ें

10:35 PM, 20-Oct-2024

Charkhi Dadri: पुलिस ने पकड़ी उत्तराखंड ले जाई जा रही शराब की खेप, 816 बोतलें बरामद

पुलिस ने उत्तराखंड ले जाई जा रही शराब की खेप को पकड़ा है। 816 बोतलें शराब के साथ दो गिरफ्तार किए हैं। भिवानी से आरोपी शराब ले जा रहे थे, बौंदकलां नाके पर पुलिस ने दबोचे है। स्विफ्ट कार शराब से भरी गाड़ी के आगे रेकी करते हुए चल रही थी।  और पढ़ें

09:58 PM, 20-Oct-2024

Haryana: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा बोले- विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनादेश को किया चोरी

अशोक अरोड़ा बोले कि अप्रत्याशित चुनाव नतीजे आने से हर कोई हैरान है। पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:26 PM, 20-Oct-2024

Kurukshetra: लोटे में नमक डलवाकर नशा न करने और न बेचने की दिलाई शपथ

राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से खास कार्यक्रम किया गया। इसमें लोगों को जागरूक किया गया।  और पढ़ें

09:14 PM, 20-Oct-2024

Kaithal: हार के बाद भाजपा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा का वीडियो वायरल, इन सरपंचों के बारे में कही ये बात

वायरल वीडियो में कांग्रेस का साथ देने वाले सरपंचों को चेतावनी दी जा रही है। वह बोलीं कि आपने जो अन्याय किया, उसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
09:07 PM, 20-Oct-2024

Charkhi Dadri: पानी निकासी के लिए लोहारू रोड पर बिछाई पाइपलाइन, भारी वाहन चालकों को हो रही परेशानी

पाइपलाइन पर डाली गई मिट्टी के ढेर पर ट्राले खराब हो रहे हैं। एक लेन में चलने से सड़क पर जाम लग रहा है। शुक्रवार को दो ट्राले फंसे, 334-बी हाईवे देर से सुचारु हुआ। और पढ़ें

08:25 PM, 20-Oct-2024

Haryana: कनाडा और दूसरे देशों में देशवासियों ने मनाया करवा चौथ, बोले- संस्कृति का बनाए रखना है

युवा और अन्य लोग बोले जहां भी हैं अपनी सभ्यता और संस्कृति को बनाए रखना है। और पढ़ें

08:03 PM, 20-Oct-2024

कैप्टन अजय यादव का यू-टर्न: वापस लिया इस्तीफा, बोले- मैं जन्म से कांग्रेसी, अंतिम सांस तक पार्टी के साथ रहूंगा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद 17 अक्तूबर को कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और कहा कि वह अंतिम सांस तक कांग्रेस में ही रहेंगे। और पढ़ें

07:45 PM, 20-Oct-2024

Punjab by-Polls:आप ने अनुभवी व युवाओं को दिया मौका, पिता की विरासत आगे बढ़ाने उतरे डॉ. ईशांक

पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से होशियापुर के सांसद डॉ. राजकुमार के बेटे डॉ. ईंशाक को उम्मीदवार बनाया गया है।  ईशांक अपने पिता की तरह एक रेडियोलॉजिस्ट हैं। और पढ़ें

07:23 PM, 20-Oct-2024

Karwa Chauth 2024: पत्नी की लंबी उम्र के लिए पति ने रखा करवा चौथ का व्रत, पांच साल इस रस्म को निभा रहे विकास

Karwa Chauth 2024: आज करवा चौथ है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनें करवा चौथ का व्रत करती हैं। वहीं, पंचकूला के विकास कौशिक ऐसे पति हैं जो अपनी पत्नी की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत करते हैं।  और पढ़ें

06:17 PM, 20-Oct-2024

Panipat: जिप चेयपर्सन के पति को धमकी, कहा- आराम से टाइम काट ले, पूरे परिवार को लाल बत्ती चौक पर गोली मार देंगे

आरोपी कॉल कर बोला कि आराम से टाइम काट ले, पूरे परिवार को लाल बत्ती चौक पर गोली मार देंगे। मामले में पुलिस में शिकायत दी गई है। और पढ़ें

05:21 PM, 20-Oct-2024

Karva Chauth 2024: करवा चौथ आज, चंडीगढ़ में ये है चांद निकलने का समय, मंदिरों में पूजा के लिए पहुंची सुहागिनें

Karva Chauth 2024: हर साल सुहागिनों को करवा चौथ के पर्व का बेहद इंतजार रहता है। करवा चौथ का यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मनाया जाता है। और पढ़ें

05:20 PM, 20-Oct-2024

VIDEO : चंडीगढ़ में करवा चौथ पर मंदिर में पूजा-अर्चना करती सुहागिनें

चंडीगढ़ में करवा चौथ पर मंदिर में पूजा-अर्चना करती सुहागिनें और पढ़ें

04:08 PM, 20-Oct-2024

बंबीहा-कौशल गैंग के पांच बदमाश काबू: फिरौती और हत्या जैसे कई संगीन मामलों में आरोपी, नौ पिस्टल 15 कारतूस बरामद

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने बंबिहा और कौशल गैंग से जुडे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अवैध हथियार भी मिले हैं। इनसे 9 पिस्टल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं।  और पढ़ें

02:54 PM, 20-Oct-2024

Haryana: पंचायतों में रुके हुए विकास कार्य जल्द होंगे पूरे, CM सैनी ने अधिकारियों से की बैठक, दिए दिशानिर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर स्थानीय निकाय और पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पंचायतों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों में तेजी लाने के दिशानिर्देश भी दिए।  और पढ़ें

01:42 PM, 20-Oct-2024

पंजाब में पहली बार: तीन नशा तस्करों को असम जेल भेजेगी एनसीबी, प्रीवेंटिव डिटेंशन के प्रावधानों के तहत कार्रवाई

पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है कि जेल में बंद नशा तस्करों को दूसरे राज्य की जेल में भेजा गया है। एनसीबी बठिंडा जेल में बंद तीन नशा तस्करों को असम जेल भेजेगी। इनके खिलाफ प्रीवेंटिव डिटेंशन के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।  और पढ़ें

01:32 PM, 20-Oct-2024

Punjab By-polls: आप ने चारों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को प्रत्याशी

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। रविवार को पार्टी की तरफ से डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान किया गया है।  और पढ़ें

12:31 PM, 20-Oct-2024

किसानों ने दिया चार दिन का अल्टीमेटम: CM के साथ बैठक, मान बोले- प्लान बी तैयार, ब्लैकमेल नहीं करने देंगे

पंजाब में धान की खरीद और लिफ्टिंग सही तरीके से नहीं होने पर किसान नाराज हैं। प्रदेश में जगह-जगह किसान धरने दे रहे हैं। शनिवार को किसान जत्थेबंदियों की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक हुई।  और पढ़ें

12:07 PM, 20-Oct-2024

High Court: नवजोत सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार रहे माली पहुंचा हाई कोर्ट, गिरफ्तारी को दी चुनौती, सरकार जवाब तलब

पंजाब कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार रहे मलविंदर सिंह माली ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उसने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार ने झूठे मामले में फंसाकर उसे गिरफ्तार किया है। याचिका पर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।   और पढ़ें

09:00 AM, 20-Oct-2024

हरियाणा सरकार सख्त: पराली जलाने पर 336 किसानों की रेड एंट्री, 42 चालान; 2 सीजन मंडियों में नहीं बेच सकेंगे फसल

हरियाणा में जीटी रोड के साथ करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत जिलों के अलावा कैथल से लेकर सिरसा तक पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, सरकार के कृषि विभाग के निदेशक ने वीरवार को सभी जिलों के डीसी को पत्र जारी कर आदेश दिए थे कि पराली जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उनके खेत रेड एंट्री में दर्ज किए जाएं। और पढ़ें

08:33 AM, 20-Oct-2024

पराली प्रबंधन: लागत अधिक व जागरुकता के अभाव में जल रही पराली, विशेषज्ञ बोले-छोटे किसानों तक नहीं पहुंच रहा लाभ

विशेषज्ञों का कहना है कि उपकरणों की कमी व सही प्रबंधन न होना भी पराली जलाने का एक प्रमुख कारण है। सरकार 1.30 लाख मशीनें उपलब्ध करवाने का दावा करती है, लेकिन इसमें से प्राइमरी मशीनें सिर्फ 93,818 हैं। करीब 75,000 मशीनें ही सही रूप से काम कर रही हैं। और पढ़ें

08:12 AM, 20-Oct-2024

भिवानी नगर परिषद घोटाला: सीबीआई जांच ने हरियाणा पुलिस की जांच को सवालों में घेरा, हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

सीबीआई जांच में उजागर हुआ है कि नगर परिषद कार्यालय में चेक और ड्राफ्टों का कोई भी रिकॉर्ड नहीं जाता था। सरकार से मिलने वाली ग्रांट का कोई भी रिकॉर्ड नहीं रखा जाता था। सीबीआई ने खुलासा किया है कि इन खामियों के बारे में ऑडिट रिपोर्ट बनाकर विभाग के निदेशक को भेजी गई थी। और पढ़ें

06:27 AM, 20-Oct-2024

Fact Findings : कांग्रेस प्रत्याशियों ने कहा-ईवीएम से नहीं, गुटबाजी और भितरघात से हारे हरियाणा

आलाकमान की ओर से गठित फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को ऑनलाइन मीटिंग के जरिये विधानसभा चुनाव हारे 50 से ज्यादा उम्मीदवारों से वन टू वन बात की। बातचीत में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने ईवीएम के रोल से साफ इंकार किया। उम्मीदवारों ने दो-टूक कहा, हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।
  और पढ़ें

06:19 AM, 20-Oct-2024

Chandigarh : हरियाणा में एससी कोटे का आधा हिस्सा वंचित 36 जातियों को, 64 लाख की आबादी होगी प्रभावित

फैसले के अनुसार अब सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 20 फीसदी कोटे का आधा हिस्सा यानी 10 फीसदी आरक्षण वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) के उम्मीदवारों के लिए अलग रखा जाएगा। इसमें कुल 36 जातियां शामिल हैं।  और पढ़ें

05:21 AM, 20-Oct-2024

Chandigarh News: शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 125, बरतें एहतियात

शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 125, बरतें एहतियात और पढ़ें

05:20 AM, 20-Oct-2024

पेक का 54वां दीक्षांत समारोह : प्रशासक ने दी सीख-सिर्फ सपने मत देखो, उन्हें पूरे करने का लक्ष्य बनाओ

पेक का 54वां दीक्षांत समारोह : प्रशासक ने दी सीख-सिर्फ सपने मत देखो, उन्हें पूरे करने का लक्ष्य बनाओ और पढ़ें

05:19 AM, 20-Oct-2024

Chandigarh News: एडीए और डीडीए के पदों को भरने के लिए हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को दी राहत

एडीए और डीडीए के पदों को भरने के लिए हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को दी राहत और पढ़ें

05:19 AM, 20-Oct-2024

Chandigarh News: फ्लाइट में बम की सूचना से अफरा-तफरी, तीन घंटे तक जांच

फ्लाइट में बम की सूचना से अफरा-तफरी, तीन घंटे तक जांच और पढ़ें

05:17 AM, 20-Oct-2024

Chandigarh News: हथेली पर सजाई पिया के नाम की मेहंदी, महिलाएं आज रखेंगी करवाचौथ का व्रत

हथेली पर सजाई पिया के नाम की मेहंदी, महिलाएं आज रखेंगी करवाचौथ का व्रत और पढ़ें

05:13 AM, 20-Oct-2024

Chandigarh News: हाईकोर्ट बार प्रधान व सचिव को झटका, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश पर रोक

हाईकोर्ट बार प्रधान व सचिव को झटका, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश पर रोक और पढ़ें

05:07 AM, 20-Oct-2024

गोमाता के संरक्षण पर राजनीतिक दलों की एक जैसी स्थिति : शंकराचार्य

गोमाता के संरक्षण पर राजनीतिक दलों की एक जैसी स्थिति : शंकराचार्य और पढ़ें

05:07 AM, 20-Oct-2024

विनम्रता के बिना आध्यात्म पर नहीं चल सकते : गुरु मां

विनम्रता के बिना आध्यात्म पर नहीं चल सकते : गुरु मां और पढ़ें

04:41 AM, 20-Oct-2024

Chandigarh News: मंत्रियों को जल्द मिलेंगे विभाग, सीएम ने दिल्ली में आलाकमान से की चर्चा

मंत्रियों को जल्द मिलेंगे विभाग, सीएम ने दिल्ली में आलाकमान से की चर्चा और पढ़ें

04:41 AM, 20-Oct-2024

Chandigarh News: तीन मंत्रियों की आपत्ति के बाद दिल्ली से रुकी खुल्लर की नियुक्ति

तीन मंत्रियों की आपत्ति के बाद दिल्ली से रुकी खुल्लर की नियुक्ति और पढ़ें

12:45 AM, 20-Oct-2024

Punjab: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

श्री हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने इलाही बाणी श्रवण की। सवा लाख दीये प्रज्ज्वलित कर दीपमाला बनाई गई। देर रात्रि तक आतिशबाजी चलाई गई। और पढ़ें

12:28 AM, 20-Oct-2024

Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने धर्मशाला में शव रख उठाई मांग तो केस दर्ज

घर से बुला कर ले जाने वाले दोस्त पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और पढ़ें

12:15 AM, 20-Oct-2024

Kurukshetra: स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए तैयार होगा स्पेशल कार्यालय, पंचायत ने उठाया खास कदम

महिलाएं आत्मनिर्भर बनी तो अब स्वाभिमान के साथ कार्यालय में बैठकर काम कर सकेंगी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए 34 लाख 28 हजार रुपये की लागत से कार्यालय तैयार होगा। और पढ़ें

12:15 AM, 20-Oct-2024

VIDEO : Kurukshetra: स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए तैयार होगा स्पेशल कार्यालय, पंचायत ने उठाया खास कदम

Kurukshetra: स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए तैयार होगा स्पेशल कार्यालय, पंचायत ने उठाया खास कदम और पढ़ें

11:27 PM, 20-Oct-2024

Panipat: जिले के 15 जगहों पर जलाई पराली, सात पर केस, आठ किसानों का चालान कर 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

आठ किसानों का चालान करने के साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। जिले के 15 जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। सात पर केस दर्ज किया गया है। और पढ़ें

11:09 PM, 20-Oct-2024

जनप्रिय प्रत्याशी को देनी चाहिए तहजीह : डॉ. नरेश कुमार

जनप्रिय प्रत्याशी को देनी चाहिए तहजीह : डॉ. नरेश कुमार और पढ़ें

11:03 PM, 20-Oct-2024

Haryana: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगी पति की दीर्घायु, चांद के दीदार कर पूर्ण किया व्रत

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर कामना की। चांद के दीदार कर व्रत पूर्ण किया। जिले में करवा चौथ की धूम रही। विदेश व बॉर्डर पर गए पतियों का वीडियो कॉल से दीदार किया। और पढ़ें

11:02 PM, 20-Oct-2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र में पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर की कामना, सुनी कथाएं

कुरुक्षेत्र में पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर की कामना, सुनी कथाएं और पढ़ें

10:59 PM, 20-Oct-2024

Sonipat News: डीजे बंद कराया तो चचेरे भाई, चाचा और रिश्तेदार ने किया हमला

गांव जाट जोशी निवासी युवक ने चचेरे भाई के घर बेटी का जन्म होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम के बाद रात में डीजे बंद कराने पर हमला करने का आरोप चचेरे भाई, चाचा व रिश्तेदार पर लगाया है। और पढ़ें

10:53 PM, 20-Oct-2024

Sonipat News: कैंटर मालिक को चाकू मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

गांव नाथूपुर में ढाबे पर खाना लेने गए कैंटर मालिक को चाकू मारकर घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नाथूपुर निवासी सुशील उर्फ बॉबी व तनवीर हैं। पुलिस ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। और पढ़ें

10:50 PM, 20-Oct-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

पंजीकृत टीबी रोगियों को 1 नवंबर से एक हजार रुपये प्रति माह सहायता राशि मिलेगी। यह घोषणा सरकार ने की है। मौजूदा समय में टीबी रोगियों को 500 रुपये छह महीने तक दिए जा रहे हैं। गोहाना में 126 टीबी मरीज पोषण सहायता राशि रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें