फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 08-Oct-2024

Haryana Elections Result: जुलाना में विनेश फोगाट ने मारी बाजी; आदमपुर में भजनलाल का गढ़ टूटा, कांग्रेस जीती

भाजपा, कांग्रेस, इनेलो-बसपा, जजपा-आसपा और आप प्रत्याशियों ने 49 दिन के प्रचार में अपने वादों और घोषणाओं से मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की, जानें उनका नतीजों पर कितना असर पड़ा? वीआईपी सीटों पर जानें कौन जीता और कौन हारा- और पढ़ें

10:44 PM, 08-Oct-2024

Haryana New Govt: नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू, 12 को शपथ; CM सैनी की कैबिनेट में ये होंगे मंत्री

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में अब नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को शपथ ले सकते हैं।  और पढ़ें

10:18 PM, 08-Oct-2024

Haryana: जनता ने छीनी तीन लालों के वारिसों के चहरों की लाली, 56 साल बाद आदमपुर में भजनलाल परिवार हारा

इनेलो से अभय चौटाला को हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं बेटे अर्जुन चौटाला और चचेरे भाई आदित्य चौटाला जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। जजपा के दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को करारी हार का सामना करना पड़ा। तोशाम से चचेरे भाई अनिरुद्ध को हराकर श्रुति ने बंसीलाल की विरासत की जंग जीती है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव ने कड़े मुकाबले में अटेली सीट जीती है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:59 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा के सबसे युवा विधायक: किसी की उम्र 25 साल तो कोई 30 का, जानें प्रदेश के सबसे युवा चेहरों के बारे में

नई विधानसभा के सबसे युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला होंगे। उनकी उम्र 25 साल है। कैथल सीट से आदित्य ने 8124 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। और पढ़ें

09:10 PM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: मंत्रिमंडल की बैठक... पर्यावरण मंजूरी के लिए सात नए स्लैब, 5 करोड़ तक के निवेश पर 25 हजार फीस

पर्यावरण मंजूरी के लिए सात नए स्लैब, 5 करोड़ तक के निवेश पर 25 हजार फीस और पढ़ें

विज्ञापन
08:05 PM, 08-Oct-2024

Haryana Elections Result: पांच सबसे बड़ी और पांच कम अंतर वाली जीत, 32 तो कहीं 98000 से ज्यादा मतों से हुई जीत

भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि पिछले चुनाव में भाजपा को कुल 41 सीटें मिली थीं। इस लिहाज से भाजपा ने पिछली बार के अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। और पढ़ें

07:34 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस का खटाखट मॉडल फेल, हिमाचल में हांफ रही नीतियां उन्हें ले डूबी

हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में भाजपा की जीत पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कांग्रेस की हार के लिए उनकी नीतियों को जिम्मेदार बताया है।  और पढ़ें

06:59 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result: कांटे की टक्कर में 32 वोट से जीते BJP के अत्री, उचाना कलां में दुष्यंत की जमानत जब्त

Uchana Kalan Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम में कांटे की टक्कर उचाना कलां सीट पर रही। यहां भाजपा प्रत्याशी ने महज 32 वोटों से जीत हासिल की है।  और पढ़ें

06:57 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election: ओलंपिक मेडल हारीं पर चुनाव जीत गईं विनेश फोगाट, इस जीत के क्या हैं मायने

Julana Election Result 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना हॉट सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पहलवान विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की है। विनेश ने भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया है। और पढ़ें

06:00 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election: एग्जिट पोल में जीतने के बाद भी कैसे हार गई कांग्रेस, क्या है इसके पीछे की वजह

Haryana Vidhan Sabha Election Result : हरियाणा में कांग्रेस बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है। चुनाव परिणाम और रुझानों ने साबित कर दिया है कि भाजपा फिर सरकार बना रही है। एग्जिट पोल से इतर आए नतीजों से कांग्रेस में खलबली है।  और पढ़ें

05:39 PM, 08-Oct-2024

Nayab Saini: चुनाव से कुछ माह पहले बैठे थे सीएम की कुर्सी पर... तीसरी बार बना दी भाजपा की सरकार

Ladwa Vidhan Sabha Result 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर करते हुए कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को सीएम की कुर्सी पर बैठाया था। ये उलटफेर मनोहर लाल सरकार के खिलाफ एंटी इंन्कंबेसी को रोकने के लिए उठाया गया था। विधानसभा चुनाव में पार्टी नायब सैनी के नेतृत्व में ही उतरी थी। और पढ़ें

04:46 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election: हार पर बोलीं कुमारी सैलजा, इशारों में मारा ताना-कहां हम 60 सीटों की बात कर रहे थे और कहां...

सांसद कुमारी सैलजा कांग्रेस में सीएम पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। एक अभद्र टिप्पणी के कारण वे प्रचार के दाैरान लगभग 12 दिन मैदान से दूर रहीं थीं। बाद में राहुल गांधी के साथ उन्होंने मंच साझा किया था।  और पढ़ें

04:36 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result: कांग्रेस का नहीं हुआ 'मंगल', हुड्डा को फ्री हैंड करने का फॉर्मूला पड़ा उल्टा

लोकसभा चुनाव के बाद से हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बने माहौल को पार्टी संभाल नहीं पाई। गुटबाजी और संगठन की कमी आम चुनाव में कांग्रेस के लिए भारी पड़ गई। वहीं हुड्डा को फ्री हैंड करने का फॉर्मूला भी उल्टा साबित हुआ है।  और पढ़ें

04:11 PM, 08-Oct-2024

Ladwa Election Result 2024: लाडवा से CM नायब सैनी जीते, बोले- हरियाणा की जनता ने सरकार को चुना

भाजपा प्रत्याशी के रूप में यहां से मुख्यमंत्री नायब सैनी मैदान में हैं, जो पार्टी के ओबीसी वर्ग के बड़े चेहरे हैं। जाट समुदाय के कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक मेवा सिंह नायब सैनी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं, जिन्होंने 2019 के चुनाव में भाजपा से सीट छीनकर यहां कांग्रेस के लिए जमीन तैयार की थी। और पढ़ें

04:03 PM, 08-Oct-2024

Hisar Election Result 2024: हिसार से सावित्री जिंदल ने दर्ज की जीत, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को हराया

स्टील कारोबारी के रूप में विख्यात सावित्री डॉ. गुप्ता व कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास राड़ा को उनके ही गढ़ में लोहे के चने चबावाती नजर आ रही हैं। और पढ़ें

03:37 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result: नायब सैनी का पहला बयान, बोले- हरियाणा के लोगों का धन्यवाद, PM मोदी को दिया श्रेय

हरियाणा आम चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैनी ने कहा कि इस जीत का श्रेय वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हैं। क्योंकि उनकी नीतियों की वजह से ही भाजपा को जीत मिली है। वहीं प्रदेश को लोगों को भी उन्होंने धन्यवाद दिया है। और पढ़ें

02:04 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार: चला मोदी का मैजिक या सीएम चेहरा बदलने का फायदा... जानें जीत के पांच कारण

हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान हुआ था। उसी दिन आए एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिली। उत्साहित कांग्रेसियों ने सरकार बनाने के दावे तक पेश करने शुरू कर दिए। आठ अक्तूबर को शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में आए लेकिन बाद में हालात बदल गए।  और पढ़ें

12:58 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा में कैसे पलटी बाजी: पिछड़ते-पिछड़ते आगे आ गई भाजपा... जानें इस फेरबदल के पीछे के कारण

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: यदि रुझान परिणाम में बदले तो भाजपा इतिहास रच देगी। हरियाणा में आज तक किसी भी पार्टी ने तीसरी बार सरकार नहीं बनाई है। एग्जिट पोल से उत्साहित कांग्रेस को रुझानों से तगड़ा झटका लगा है। और पढ़ें

12:31 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election: भाजपा इतिहास रचने की ओर... पर बहुत कम अंतर पर कुछ सीटें, जानें कौन कहां का सिकंदर

हरियाणा में भाजपा इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। और पढ़ें

12:26 PM, 08-Oct-2024

Dabwali Election Result 2024: इनेलो और जेजेपी पीछे, छठे राउंड में कांग्रेस के अमित सिहाग ने बढ़त बनाई

कांग्रेस से अमित सिहाग, इनेलो से आदित्य देवीलाल और जजपा से दिग्विजय चौटाला एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। यहां इनेलो, कांग्रेस और जजपा तीनों का वोट बैंक है।  और पढ़ें

11:57 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh: मनीमाजरा में प्रशासन का पीला पंजा चला, 13 कनाल 7 मरले में बने घर, दुकानें ढहाई

तहसीलदार अवतार सिंह ने बताया कि यह जगह सालों पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने एक्वायर की थी। इस जगह के मालिक पहले हाई कोर्ट गए और फिर उसके बाद सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह से हारने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे अब अपने कब्जे में लेने के लिए यहां बने सभी स्ट्रक्चर को गिरा दिया है।  और पढ़ें

11:56 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh: पीजीआई में सफाई सुपरवाइजर ने सफाई कर्मी से की मारपीट, काम रोक प्रदर्शन किया शुरू

पीजीआई की न्यू ओपीडी में सफाई सुपरवाइजर द्वारा सफाई कर्मी से मारपीट के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है । और पढ़ें

11:56 AM, 08-Oct-2024

VIDEO : मनीमाजरा में प्रशासन का पीला पंजा चला

मनीमाजरा में प्रशासन का पीला पंजा चला और पढ़ें

10:44 AM, 08-Oct-2024

Punjab Panchayat Election: फरीदकोट जिले में सर्वसम्मति से चुनी गईं 45 पंचायत, 196 पर होगा मुकाबला

अब फरीदकोट की बाकी 196 पंचायतों के लिए 2588 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सरपंच पदों के लिए 598 और पंच पदों के लिए 1990 उम्मीदवार मैदान में डटे।  और पढ़ें

10:28 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा में अपनों की जंग: कहीं भाई-बहन तो कहीं चाचा-भतीजा मैदान में, जानें किसका पलड़ा भारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में इस बार रिश्तों के बीच जंग देखने को मिल रही है।तोशाम, डबवाली और रानिया जैसी कुछ सीटों पर मुकाबला कड़ा है।   और पढ़ें

10:11 AM, 08-Oct-2024

Badshahpur Election Result 2024: बादशाहपुर में बादशाहत की लड़ाई इस बार अनुभव बनाम उम्र की

नरबीर पहली बार साल 2014 में इस सीट पर जीते थे और मनोहर सरकार में मंत्री बने थे। अब दोबारा से भाजपा ने उन्हें मैदान में उतरा है। पिछले दिनों उनके चुनाव प्रचार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आए थे। और पढ़ें

10:06 AM, 08-Oct-2024

Nuh Election Result 2024: दो बड़े राजनीतिक घरानों में वर्चस्व की जंग

मुस्लिम बहुल इस हलके में शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस व गांवों में इनेलो की हवा है। इस हवा में किसकी चिंगारी आग बनकर दूसरे के अरमानों को जलाती हैं, इस पर तस्वीर साफ नहीं है क्योंकि दोनों ही प्रत्याशी खुद इस हवा का आकलन नहीं कर पा रहे। और पढ़ें

09:56 AM, 08-Oct-2024

Ambala Cantt Election Result 2024: अनिल विज-परविंदर परी की राह में निर्दलीय चित्रा बनीं रोड़ा

चित्रा ने वर्ष 2019 का चुनाव भी कांग्रेस से बागी होकर ही लड़ा था और विज को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रही थीं। जो विज के लिए मुश्किल पैदा कर सकती हैं। छावनी सीट पर पंजाबियों और वैश्य समाज का दबदबा है। एससी वोटर भी यहां ठीक-ठाक हैं। और पढ़ें

09:50 AM, 08-Oct-2024

Jagadhari Election Result 2024: भाजपा-कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकता है इनेलो-बसपा गठबंधन

इनेलो के साथ गठबंधन के चलते बसपा को सोशल इंजीनियरिंग का फायदा मिल सकता है, क्योंकि दलित और जाट वोट बैंक के साथ-साथ बसपा प्रत्याशी दर्शनलाल खेड़ा पंजाबी बिरादरी में भी अच्छा प्रभाव रखते हैं। और पढ़ें

09:37 AM, 08-Oct-2024

Haryana Elections 2024 : जब-जब कांग्रेस में सीएम पद के लिए हुई खींचतान, हाईकमान ने नए चेहरे पर खेला दांव

भूपेंद्र हुड्डा इस दाैड़ में आगे हैं। सैलजा और सुरजेवाला के भी अपने-अपने दावे हैं। मगर कांग्रेस के इतिहास के पुराने पन्ने पलटें तो जब भी ऐसी परिस्थितियां आई हैं हाईकमान ने नए चेहरों पर दांव खेला है। और पढ़ें

08:30 AM, 08-Oct-2024

Haryana : परिणाम से पहले ही कांग्रेस में सीएम को लेकर घमासान, डैमेज कंट्रोल के लिए माकन और वेणुगोपाल को कमान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार रात से ही दिल्ली में हैं। सोमवार को उन्होंने हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ अहम मुलाकात की। और पढ़ें

08:20 AM, 08-Oct-2024

बेरोजगारी या अग्निवीर: किन मुद्दों पर लड़ा गया हरियाणा का चुनाव... ग्राफिक्स से समझिए पूरा समीकरण

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। एग्जिट पोल के बाद से कांग्रेस अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है वहीं भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया है। इस बार की सरकार बनाने में कई मुद्दे अहम रहेंगे। और पढ़ें

08:02 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election 2024: इंतजार खत्म, आज 12 बजे तय हो जाएगा... कांग्रेस लौटेगी सत्ता में या भाजपा लगाएगी हैट्रिक

Haryana Chunav Result 2024 :प्रदेश में अब तक किसी भी दल ने लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनाई है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। और पढ़ें

07:57 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election: भाजपा की नजर बहुकोणीय मुकाबले वाली 18 सीटों पर... छोटे दलों से गठबंधन का रास्ता भी खुला

हरियाणा में भाजपा की नजर बहुकोणीय मुकाबले वाली 18 सीटों पर है। सीएम सैनी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। और पढ़ें

07:33 AM, 08-Oct-2024

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज: लिए जाएंगे कई बड़े फैसले, एनओसी की शर्त खत्म का जमीनी स्तर पर तैयार होगा खाका

चंडीगढ़ में सीएम आवास पर दोपहर एक बजे यह बैठक होगी। इसमें आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में पहली बार मंत्री मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर कुमार गोयल, तरुनप्रीत सिंह और हरदीप सिंह शामिल होंगे। और पढ़ें

06:16 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: पीजीआई की इमरजेंसी में धक्का-मुक्की<bha>;</bha> डाॅक्टरों ने रोका इलाज, 4 घंटे गेट पर तड़पते रहे मरीज

पीजीआई की इमरजेंसी में धक्का-मुक्की; डाॅक्टरों ने रोका इलाज, 4 घंटे गेट पर तड़पते रहे मरीज और पढ़ें

04:54 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को दस साल की कैद

नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को दस साल की कैद और पढ़ें

04:48 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: जीजीडीएसडी कॉलेज-32 बना पीयू इंटर कॉलेज फेंसिंग चैंपियन

जीजीडीएसडी कॉलेज-32 बना पीयू इंटर कॉलेज फेंसिंग चैंपियन और पढ़ें

04:48 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर इमिग्रेशन कंपनी संचालक ने युवक से ठग लिए 14 लाख

विदेश भेजने के नाम पर इमिग्रेशन कंपनी संचालक ने युवक से ठग लिए 14 लाख और पढ़ें

04:44 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया गई महिला की कोठी से कीमती सामान उड़ाया, क्राइम सेल ने नाबालिग और एक युवक को दबोचा

ऑस्ट्रेलिया गई महिला की कोठी से कीमती सामान उड़ाया, क्राइम सेल ने नाबालिग और एक युवक को दबोचा और पढ़ें

04:44 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: ट्राइसिटी के इकलौते घूमने वाले मंच पर क्रमवार दी जाती है चार दृश्यों की प्रस्तुति

ट्राइसिटी के इकलौते घूमने वाले मंच पर क्रमवार दी जाती है चार दृश्यों की प्रस्तुति और पढ़ें

04:42 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: कल्याणी का स्केच सुबूतों से हटाने वाली याचिका खारिज

कल्याणी का स्केच सुबूतों से हटाने वाली याचिका खारिज और पढ़ें

04:40 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: दुकानदार को बातों में उलझा सोने की 10 अंगूठियां व टॉप्स चुरा रख दी नकली

दुकानदार को बातों में उलझा सोने की 10 अंगूठियां व टॉप्स चुरा रख दी नकली और पढ़ें

04:38 AM, 08-Oct-2024

Chandigarh News: दो दिन में दूसरी बार ग्रिड पहुंचे प्रशासक, ली जानकारी

दो दिन में दूसरी बार ग्रिड पहुंचे प्रशासक, ली जानकारी और पढ़ें

04:34 AM, 08-Oct-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हत्या, लूटपाट, मारपीट, चोरी सहित 17 मामलों में नामजद अपराधी गिरफ्तार और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें