गढ़ नहीं बचा सके अभय
हरियाणा की सियासत में इनेलो का खराब दौर जारी है। 46 निकायों के चुनाव नतीजे पार्टी के लिए अधिक उत्साहवर्धक नहीं रहे। मंडी डबवाली नगर परिषद में ही पार्टी चिन्ह पर चेयरमैन उम्मीदवार टेक चंद जीत पाए। उन्हें 9953 वोट मिले। प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला स्थानीय नगरपालिका में अपना गढ़ नहीं बचा सके। यहां निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की।
Koo Appस्थानीय निकाय चुनाव में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बहुत - बहुत बधाई। आपकी यह जीत जनता के उस विश्वास की जीत है जो वह 2014 व 2019 से अब तक लगातार भाजपा के प्रति दर्शा रही है। यह विजय पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को समर्पित है। #SabkaSathSabkaVikas- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 22 June 2022
हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। गठबंधन ने 25 सीटों पर कब्जा किया। भाजपा को 22 और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीटों पर जीत मिली है। 19 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी और इनेलो जीत दर्ज की है।
हांसी व बरवाला में चेयरमैन पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा
हांसी नगर परिषद व बरवाला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर दोनों जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। हांसी में निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीन एलावादी ने 5505 और बरवाला में रमेश बैटरीवाला ने 2223 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। हांसी में चेयरमैन पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। मगर मुकाबला भाजपा उम्मीदवार मीनू सेठी व निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीन एलावादी के बीच में था।
कालका नगर परिषद चुनाव में 31 वार्डों में से 18 वार्ड में खिला कमल।
बहादुरगढ़ में सरोज राठी ने 2500 से अधिक वोटों से इनेलो उम्मीदवार मोनिका राठी को हराया। यहां पहली बार भाजपा जीती है।
सोनीपत में खिला कमल
हरियाणा के सोनीपत जिले में गोहाना नगर परिषद व गन्नौर और कुंडली नगर पालिका के चेयरमैन पद के चुनाव में तीनों जगह भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्जकर कमल खिला दिया है। जहां गन्नौर में अरुण त्यागी ने एक तरफ जीत दर्ज की, वहीं गोहाना में भी रजनी विरमानी व कुंडली में शिमला देवी ने जीतकर दोनों जगह भाजपा का परचम लहरा दिया है।
कुरुक्षेत्र में दो सीटों पर भाजपा, एक पर जजपा की जीत, पहली बार आप का खाता खुला
कुरुक्षेत्र में निकाय चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित हो चुके हैं। प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत के साथ जिले की चारों नगर पालिकाओं में जश्न का माहौल है। कुरुक्षेत्र में पिहोवा और लाडवा नगर पालिका की चेयरमैन की सीट पर जहां भाजपा के प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी और साक्षी खुराना ने जीत दर्ज की है। वहीं इस्माईलाबाद में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाड़ू ने अन्य सभी दलों को सफाई कर दिया है।
महेंद्रगढ़ से नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4600 वोटों से विजय
सोनीपत में खिला कमल
सोनीपत के गोहाना नगर परिषद में बीजेपी प्रत्याशी रजनी विरमानी ने जीत दर्ज की है। गन्नौर और कुंडली नगर पालिका में भी कमल खिला है।
हांसी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी को 5505 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण एलाबादी ने हराया है। उधर, राजौंद नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी बबीता रानी 1112 मतों से विजयी हुईं।
नगर पालिका पुन्हाना चेयरमेन अपडेट
बहादुरगढ़ का अपडेट
भिवानी अपडेट:
बहादुरगढ़:
Koo Appअत्यंत हर्ष का विषय है कि खुरई विधानसभा अंतर्गत बरोदिया नगर परिषद में @BJP4MP के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जनता ने श्री Narendra Modi जी, श्री CM @chouhanshivraj के विकास पर मुहर लगाते यह सुनिश्चित किया कि समन्वय सामंजस्य से विकास की अविरल धारा प्रवाहित होती रहे | - Bhuppendra Siingh (@BhuppendraSiingh) 22 June 2022
निसिंग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रोमी सिंगला ने जीत दर्ज की है, उन्हें 4473 मत मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय जनक राज को 2173 मत मिले हैं। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेघराज को 762 वोट ही मिले।
नांगल चौधरी:
वार्ड नंबर 1 से संजू देवी जीतीं
वार्ड नंबर 3 से विकास शर्मा जीते
वार्ड नंबर 2 से धर्मेंद्र उर्फ मटरू विजयी
जींद नगर परिषद
वार्ड नं- 2 से गीता
वार्ड नं- 3 से अनिता रानी
वार्ड नं- 4 से सीमा राणा
वार्ड नं- 5 से अर्चना
वार्ड नं- 6 से संजय
वार्ड नं- 7 से सुनील जीते
गन्नौर:
झज्जर: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राव नाहर सिंह को मिले 2673 मत। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी जिले सिंह 510 वोट से आगे हैं।
रेवाड़ी: बावल में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र महलावत ने 2996 वोट से जीत दर्ज की है। नए चेयरमैन वीरेंद्र महलावत ने जीत को बावल की जनता की जीत बताई। उन्होंने बावल 84 का आभार जताया।
डबवाली में निकाय चुनाव की मतगणना जारी
चेयरमैन के पहले राउंड में
इनलो के टेक चंद 1396 वोट मिले
जेजेपी के प्रवीन सोनी को 965 वोट मिले
आप की सुमन सचदेवा को 214 वोट मिले
निर्दलीय अमित गुप्ता को 84 वोट मिले
विनोद बांसल को 1729 वोट मिले
महेंद्रगढ़
यमुनानगर के साढौरा में नौ वार्डों के नतीजे आए
कुंडली नगर पालिका
कुंडली नगर पालिका
गन्नौर
झज्जर:
वार्ड नं- 1 से महावीर जीते
वार्ड नं- 2 से जय सिंह जीते
वार्ड नं- 3 से कमल सैनी जीते
वार्ड नं- 5 से कुक्कू जीते
वार्ड नं- 6 से अंशुल गर्ग जीते
वार्ड नं- 7 से दिनेश जीते
हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे आज आ जाएंगे। मतगणना आठ बजे से शुरू हो गई है। दोपहर तक जीत-हार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद है।