सीएम मनोहर लाल ने बजट भाषण को विराम लगाते हुए कहा कि ये बजट अमृत काल की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि हमें आर्थिक रूप से जिम्मेदार होने आवश्यता है। ताकि हम अपने भविष्य पर बोझ पैदा ना करें। जब हम वर्तमान चुनौतियों का सामना कर रहे हो तो इस बजट में उनका पूरा ध्यान रखा गया है। वहीं सीएम मनोहर ने शायराना अंदाज में कहा कि 'हर चुनौती से दो-दो हाथ मैंने किए, आंधियों में भी जलाएं बुझते हुए दिए।
जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांग बच्चों को भी उचित शिक्षा और देखभाल प्रदान करने के लिए 15 स्कूल और इन स्कूलों के संचालन के लिए राज्य के बजटीय संसाधनों से वित्त पोषण तथा सामाजिक सहभागिता लाने का प्रस्ताव।
एसवाईएल पर बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 1 जुलाई 2022 के निर्देशों के मद्देनजर सतलुज-यमुना लिंकनहर (एसवाईएल)नहर के निर्माण पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ तीन बैठके हुई है।इनमें दो की अध्यक्षता केंद्री जल शक्ति मंत्री ने की। साथ ही रावी-ब्यास नदी प्रणाली के पानी का अपना वैध हिस्सा प्राप्त करने के लिए सरकार एसवाईएल नहर के निर्माण केलिए प्रतिबद्धता बताई। मुख्यमंत्री ने 2023-24 में विशेष रुप से इस उद्देश्य के लिए 101 करोड़ आवंटित करने करने का प्रस्ताव रखा।
गौ सेवा आयोग का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ किया। पहले यह 40 करोड़ रुपए था। राज्य में हरियाणा गौ सेवा आयोग के साथ पंजीकृत 632 गौशालाएं, जिनमें लगभग 4.6 लाख बेसहारा पशु बेसहारा पशुओं को रखने वाली गौशालाओं को उचित रूप से वित्तीय सहायता दी जाएगी। ताकि गौशालाओं में गौमाता की देखभाल और सुरक्षा की जा सके।
बजट में पेंशन को 250 रुपये बढ़ाया गया है। अब एक अप्रैल 2023 से सभी लाभार्थियों को पेंशन 2750 रुपये मिलेगी। इससे पहले पेंशन 2500 रुपये मिल रही थी।
सीएम मनोहर लाल के बजट भाषण के साथ सदन की शुरुआत हुई। सीएम मनोहर लाल ने एक लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। जिसमें किसी प्रकार का कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट पेश करने विधानसभा जाते हुए।
इसी बजट की आधार पर होगी आगे की रणनीति तैयार
प्री बजट बैठकों के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकेत दे चुके हैं कि राज्य का बजट कल्याणकारी और हर वर्ग के लिए अच्छा होगा। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सभी विभागों से आए फीडबैक के बाद बजट के लिए रोडमैप तैयार किया गया और सरकार इसी के आधार पर आगे बढ़ेगी।
फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने कहा कि गोरक्षा के नाम गुंडे काम कर रहे हैं। क्या इन्हें जो हथियार दिए हुए हैं वे मुस्लिम समाज को मारने के लिए हुए दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में चारा लेने जाने वाली मुस्लिम समाज की बहन बेटियों से अश्लील हरकत करते हैं। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें विभिन्न धाराओं पर मामले दर्ज करते है। फिर गोरक्षकों ने गौ-रक्षा के नाम पर इन लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।