सार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज यानी बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। मगर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
bseh.org.in पर शाम पांच बजे से अपना परिणाम देख सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज यानी बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in पर जारी होने के बाद परिणाम देखे जा सकते हैं। रसायन विषय की परीक्षा में दो बहुविकल्पीय और एक सब्जेक्टिव प्रश्न विषय से बाहर के थे। ये प्रश्न बोर्ड की ओर से कम किए गए 30 फीसदी सिलेबस में थे। ऐसे में परीक्षार्थियों को पांच अंक सीधे मिलेंगे। बोर्ड अब 65 अंक की परीक्षा मानकर परिणाम जारी कर रहा है, जबकि 30 अंक इंटरनल असेसमेंट के होते हैं।