08:17 AM, 12-Jan-2023
Bharat Jodo Yatra Live: राहुल गांधी बोले-लुधियाना की इंडस्ट्री के साथ हुआ पक्षपात, मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 118वें दिन लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और कई नेता मौजूद थे। राहुल गांधी यात्रा के दौरान आधी बाजू की टीशर्ट में नजर आए, जबकि लोकल नेता कड़ाके की ठंड में जैकेट डाले हुए थे।