फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muhurat Trading 2022: संवत 2079 की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 525 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार

Mon, 24 Oct 2022 07:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Diwali Muhurat Trading 2022: शेयर बाजार में आज दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 शुरू हो चुकी है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में एक-एक प्रतिशत की बढ़त दिखी है। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई में आज एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हिंदू कैलेंडर वर्ष के अनुसार आज मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ संवत् 2079 की शुरुआत हो गई। मुहूर्त कारोबार के लिए बाजार में ट्रेडिंग 6.15 मिनट से शुरू हुई।
विज्ञापन
Diwali Muhurat Trading 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:26 PM, 24-Oct-2022

Muhurat Trading 2022: संवत् 2079 की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 525 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार

Muhurat Trading 2022: संवत् 2079 की शानदार शुरुआत हुई है। दिवाली पर हुए विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 525 अंक चढ़ा है, जबकि निफ्टी 17700 के पार पहुंच गया। बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक 1.28% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। मुहूर्त ट्रेडिंग के अंत में निफ्टी 154 अंक चढ़कर 17731 के लेवल पर तो सेंसेक्स 525 अंक चढ़कर 59,832 अंक पर बंद हुआ।

07:21 PM, 24-Oct-2022

Muhurat Trading 2022: दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान अजय देवगन का दिखा अलग अवतार

07:19 PM, 24-Oct-2022

Muhurat Trading 2022: बाजार को खूब रास आई दिवाली, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार

Muhurat Trading 2022: बाजार को खूब रास आई दिवाली, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार जाकर कारोबार करता दिखा।
 

विज्ञापन
07:14 PM, 24-Oct-2022

07:03 PM, 24-Oct-2022

Muhurat Trading 2022: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स के 17 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे

विज्ञापन
06:58 PM, 24-Oct-2022

आईडीबीआई के निजीकरण के बाद नए मालिकों के फैसलों पर वीटो नहीं करेगी एलआईसी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार और राज्य के स्वामित्व वाली बीमा कंपनी एलआईसी आईडीबीआई बैंक में निजीकरण के बाद भी अपनी महत्वपूर्ण शेयरधारिता जारी रखेगी और आने वाले प्रमोटरों को खुली छूट देने की अपनी योजना के तहत बैंक के नए स्वामियों के किसी भी प्रस्ताव का वीटो नहीं करेगी। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान आईडीबीआई बैँक का शेयर 1.05 अंक  (2.37%) की बढ़त के साथ 45.35 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

06:52 PM, 24-Oct-2022

सुनक के ब्रिटिशन पीएम बनने की खबर से मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान दिखा उत्साह

बोरिस जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, ब्रिटेन में भारतवंशियों को दिवाली गिफ्ट। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इस खबर से दिखा उत्साह।

06:41 PM, 24-Oct-2022

इन कंपनियों के शेयर टॉप गेनर के रूप में कर रहे कारोबार

Diwali Muhurat Trading 2022: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंज्यूमर और नेस्ले इंडिया के शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान महिलाओं ने भी दिखा उत्साह।

06:36 PM, 24-Oct-2022

सेंसेक्स और निफ्टी एक-एक प्रतिशत उछला

Diwali Muhurat Trading 2022: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में एक-एक प्रतिशत की मजबूती

 

06:33 PM, 24-Oct-2022

Diwali Muhurat Trading 2022: एचयूएल के शेयरों में कमजोरी

मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 के दौरान एचयूएल के शेयरों में दिखी कमजोरी

06:30 PM, 24-Oct-2022
दिवाली मुर्हूत ट्रेडिंग - फोटो : amarujala.com

एलएंडटी व बजाज फिनसर्व दो-दो प्रतिशत मजबूत

मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 के दौरान एलएंडटी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में दो-दो प्रतिशत का उछाल आया।

06:25 PM, 24-Oct-2022

मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ नए संवत 2079 की शुरुआत, बैंकिंग शेयरों ने दिखाया दम

मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ नए संवत 2079 की शुरुआत हुई। सभी सेक्टर्स में खरीदारी से बाजार जगमगाया। बैंकिंग शेयर चमके।

06:21 PM, 24-Oct-2022

सेंसेक्स 650 अंकाें तक उछला, निफ्टी 17750 के पार

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स फिलहाल 663.73 अंक ऊपर 59,970.88 अंकों पर तो निफ्टी 177.60 अंक ऊपर 17,753.90 पर कारोबार कर रहा है।

06:13 PM, 24-Oct-2022

प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स-निफ्टी उछले

प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 380 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 से ऊपर

06:11 PM, 24-Oct-2022

अजय देवगन पहुंचे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

लक्ष्मी पूजा में हिस्सा लेने और अपनी फिल्म दृश्यम 2 और थैंक गॉड का प्रचार करने  BSE पहुंचे पहुंचे अभिनेता अजय देवगन।

06:09 PM, 24-Oct-2022

पिछले वर्ष हरे निशान में हुआ था कारोबार

पिछले वर्ष यानी 2021 की दिवाली के दिन एक घंटे के लिए हुई मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले थे। 6.15 बजे शाम को बीएसई का सेंसेक्स 60,207.97 के स्तर पर खुला था और एनएसई का निफ्टी 17,935.05 पर स्तर पर खुला था। पूरे ट्रेडिंग सेशन के दौरान दोनों हरे निशान पर कारोबार करते रहे थे। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक या 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 60,067.62 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 88 अंक उछलकर 17,916.80 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स के सभी सेक्टर्स में जमकर खरीदारी दिखी थी।

06:03 PM, 24-Oct-2022

बीएसई के कन्वेंशन हॉल में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग 

06:00 PM, 24-Oct-2022

Muhurat Trading 2022: संवत 2079 की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 525 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार

शेयर बाजार में आज दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। ट्रेडिंग का प्लेटफॉर्म तैयार हो चुका है। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई में आज एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हिंदू कैलेंडर वर्ष के अनुसार आज मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ संवत् 2079 की शुरुआत हो जाएगी। मुहूर्त कारोबार के लिए बाजार में ट्रेडिंग 6.15 मिनट से शुरू हो जाएगी।  मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शाम 6:00 से 6:08 बजे प्री ओपन ट्रेडिंग सेशन होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार ने ऐतिहासिक रूप से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ज्यादातर मुहूर्त पर सेंसेक्स में तेजी रही। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें