Budget 2023 Income Tax Changes, Sitharaman Speech Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर चुकी हैं। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई एलान किए गए हैं। इस बार सबसे बड़ी बात यह रही कि नौ साल बाद टैक्स स्लैब में बदलाव की घोषणा की गई है। अमर उजाला पर पढ़ें बजट के सभी बड़े एलान...
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी है, ये समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जो टैक्स स्लैब बनाया गया है वो राहत देने वाला है। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक सभी को इस बजट में राहत दी गई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ सहस्थान में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एक लाख प्राचीन पुरालेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बजट देखने के बाद हम अपनी प्रतिक्रिया देंगे। बिना बजट देखे अंदाजे पर बोलना गलत होगा। बजट रिपोर्ट देखने के बाद, बजट कैसा होना चाहिए था और कैसा है इसपर बात करेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण में तो कुछ नहीं दिखा अब बजट में उनका जलवा देखेंगे।
जानकारों का कहना है कि मोदी सरकार रेलवे बजट को 20-25 फीसदी बढ़ाने पर विचार कर रही है, इससे पूरे रेलवे सिस्टम के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। सरकार का साल 2023 में कुछ प्रमुख रेलवे प्रोजेट्स समय से पूरा करने का जोर रहेगा। इस बार बजट में रेलवे के लिए 1.8 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया जा सकता है, साल 2022 में रेलवे को 1.4 लाख करोड़ का बजट मिला था।