राहुल गांधी की तस्वीर वायरल
सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी
पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के निकलने के बाद राहुल गांधी बिहार प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे। यहां वह पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
राहुल ने बताया कांग्रेस का रोल
राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस पार्टी का रोल बताते हुए कहा कि गरीब, कमजोर, ईबीसी, ओबीसी, दलित और सामान्य लोगों को जोड़कर इज्जत देकर आगे बढ़ाना ही कांग्रेस पार्टी का काम है। कांग्रेस को पहले जो काम करना चाहिए था, जिस मजबूती से काम करना चाहिए था। वह हमने नहीं किया। हम अपनी गलती से समझे हैं। और, हम बिना रुके पूरी शक्ति के साथ बिहार के कमजोर और गरीब लोगों को लेकर एकसाथ आगे बढ़ेंगे। कुछ दिन पहले हमने अपने जिला अध्यक्षों का चुनाव किया। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह एक बड़ा कदम है। लेकिन, यह जरूरी कदम है। पहले हमारे जिलाध्यक्षों की लिस्ट में दो तिहाई सवर्ण थे। अब हमारे लिस्ट में पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोग हैं।
डाटा के जरिए हम पूरी राजनीति की बदल सकते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में कहा कि आपने जो 50 प्रतिशत आरक्षण की झूठी दीवार बना रखी है, उसे आप नहीं तोड़ पाएंगे। उस दीवार को हम तोड़ेंगे। देश में महज 10 से 15 लोग हैं। इन लोगों ने पूरे कॉरपोरेट सेक्टर को पकड़ के रखा है। अंबानी और अदाणी ने कब्जा कर रखा है। जीएसटी आप देते हो लेकिन कर्जा माफ उनका होता है। यह गलत है। हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। यह डाटा की सदी है। तेलंगाना में हमारे पास पूरा का डाटा हमारे हाथों में है। इस डाटा के जरिए हम पूरी राजनीति की बदल सकते हैं। जातीय जनगणना के जरिए हम आपको सबकुछ दिला सकते हैं। मोहन भागवत जी कहते हैं कि जातीय जनगणना नहीं होनी चाहिए। लेकिन, हमलोग सामाजिक एक्स-रे यानी जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। इससे एक चीज की सच्चाई का पता चलता है। यह एक क्रांतिकारी कदम है। इसलिए आरएसएस और भाजपा इसे रोकना चाहिए। लेकिन, दुनिया की कोई शक्ति इसे करने से नहीं रोक सकती है।
राहुल गांधी बोले- संविधान में सावरकर की विचारधारा नहीं
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप संविधान को पकड़ते हैं तो सच्चाई की विचारधारा को पकड़ते हैं। लेकिन क्या इसमें सावरकर जी की विचारधारा है? नहीं है। क्योंकि वो सच्चाई का सामना नहीं कर सके। यह बात मुझे कहनी होगी, भले ही किसी को बुरा लगे। उन्होंने कहा कि इस देश में अगर आप दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, ईबीसी, और महिला हो तो आप सेकेंड क्लास सिटीजन हो। यह मैं ऐसे ही नहीं पढ़ लिखकर बोल रहा हूं।
पटना के एसकेएम में राहुल गांधी का कार्यक्रम
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कुछ ही देर में राहुल गांधी पहुंचने वाले हैं। दरअसल, नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। इसमें नोनिया समाज के अमर शहीद बुद्धु नोनिया के योगदान के साथ ही शहीद प्रजापति रामचंद्र जी विद्यार्थी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वर्तमान में अति पिछड़ा समाज की दशा और भारतीय संविधान पर बात हो रही है। इसके अलाव समाज में जगजीवन राम के योगदान पर भी चर्चा होगी।
बेगूसराय पहुंच राहुल गांधी
कांग्रेस में नंबर वन की हैसियत वाले नेता राहुल गांधी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। राहुल गांधी की अपील पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफेद टी-शर्ट पहनी है।
कांग्रेसियों ने शुरू की पदयात्रा
बेगूसराय के आईटीआई मैदान से "पलायन रोको रोजगार दो" पदयात्रा शुरू हो चुकी है। क्रांगेस कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ दिख रही है। घोड़ा, अंग्रेजी बाजा, सेना भर्ती पेंडिंग अभ्यर्थियों सहित जिले के कांग्रेसियों ने यात्रा शुरू की। कुछ देर में राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचेंगे।
सफेल टीशर्ट पहनकर आए समर्थक
वहीं राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे जुबली ढाबा के पास कन्हैया कुमार प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इधर, राहुल गांधी की अपील पर उनके समर्थक सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं हैं। यह सभी लोग राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे।