इंडी गठबंधन वालों के मन में जहर भरा है
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के मन में इतना जहर भरा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कुल इनकी पार्टी के शामिल हुए थे। इनलोगों को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। यह लोग जानते हैं मोदी सरकार के कारण इनकी दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए यह लोग मोदी की गारंटी का विरोध कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के पास कोई विजन ही नहीं है। बिहार में इंडी गठबंधन का गजब हाल है। इंडी गठबंधन एक उम्मीदवार खड़ा करता है तो दूसरा कहता है वह असली उम्मीदवार है। इंडी गठबंधन वाले सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। भारत का एक और विभाजन करने की बात करते हैं। कांग्रेस नेता कहते हैं वह दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। कांग्रेस की घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिख रही है।
पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला
आज मोदी की गारंटियां कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन वालों को परेशान कर रही है। इंडी गठबंधन के एक बड़े नेता ने कहा कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उसपर बैन लगना चाहिए। अरे इतने डर गए हो क्या? यह लोग कहते हैं और कानून को जानकर कह रहे हैं कि मोदी का गारंटी देना गैर कानूनी है। आप लोग बताइए क्या मैं देश वासियों को मेहनत करने की गारंटी देता हूं, 24 घंटे काम करने की गारंटी देता हूं तो क्या यह गुनाह है? अरे भाई मोदी गारंटी इसलिए देता है क्यों कि उसके पास गारंटी पूरा करने का माद्दा है। मोदी गारंटी पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करना है। अहंकार में डूबे इंडी गठबंधन वालों को यह समझ में नहीं आएगा। चुनाव में झूठ बोलना और झूठ बोलकर वोट लेना इंडी गठबंधन की पहचान है। यह भूल रहे हैं मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। यह लोग बाबा साहेब की बात करते हैं लेकिन उनको सपनों के बारे में बात नहीं करते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा कि राजस्थान में मोदी 370 की बात क्यों करता हूं। इससे राजस्थान को क्या लेना देना। मुझे यह सुनकर दुख हुआ। इसी कश्मीर की रक्षा के लिए बिहार के वीर जवानों ने अपनी जान दे दी। राजस्थान की धरती पर कितने वीर परिवार हैं जिनके बेटे भारत माता की रक्षा के लिए शहीद हुए। टुकड़ों-टुकड़े गैंग वाले तोड़ने की राजनीति करते हैं।
बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा
पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि आपलोगों ने एनडीए के चुनाव जीताना तय कर लिया है लेकिन मैं अपने से मिलने आपके बीच आता हूं। मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ है। मोदी मेहनत करने के लिए ही जन्मा है। और, वह भी 140 करोड़ देश वासियों के लिए। अब तक बहुत हुआ और बहुत किया है। लेकिन, मोदी का मन करता है यह तो अभी ट्रेलर है। इतने से हमें रुकना नहीं है। अभी तो गाड़ी टॉप गियर में ले जाना है। अभी तो रनवे पर हैं। नई ऊंचाइयों को पार करना है। देश और बिहार केा नई ऊंचाई पर ले जाना है। बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा। बिहार में एक वह भी समय था कि हर मां अपने बेटियों के घर से बाहर निकलने पर डरती थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। नीतीश जी और सुशील मोदी जी के प्रयासों को बिहार उन परिस्थितियों से बाहर निकला है। अब हर बहन के पास मोदी की गारंटी भी है। अब मोदी की गारंटी है कि गांव की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे।
आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- साथियों मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है और सही समय है। हमलोग मिलकर काम करें तो भारत विकासित हो सकता है। अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव काफी अहम हो गया है। बीते 10 साल में बिहार के लोगों ने देशहित में लिए गए अनेक बड़े निर्णय देखे हैं। आज बिहार में आधुनिक एक्सप्रेस वे बन रहे। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा। वंदे भारत जैसी ट्रेनें बढ़ रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब आपके वोट के कारण हो रहा है।
पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि मैं नवादा के लोगों को नमन करता हूं। मैं सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं। नवादा ने हमेशा भाजपा को, एनडीए को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। मैं देख रहा हूं कि आपका प्यार बता रहा है कि नवादा के साथ-साथ पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है। पिछले 10 साल में जो काम हुए हैं, आज उसकी झलक दिख रही है। आज पूरा देश कह रहा है कि फिर एक बार एनडीए सरकार।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा- पीएम मोदी का दसवां साल चल रहा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिजली और शौचालय की क्या स्थिति थी? इसके बाद हमलोग आए तो सब ठीक करवाए। लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमलोग आए तो कितना नौकरी दिए। 20 लाख रोजगार का वादा निभाने का काम कर रहे हैं। अभी तक पांच लाख लोगों को रोजगार मिल गया है। 10 लाख सरकारी नौकरी का भी वादा हमलोग निभाने जा रहे। केंद्र सरकार भी काफी मदद कर रही है। पीएम मोदी जो बिहार और देश में काम करवा रहे, उसको जरूर याद रखियेगा। पीएम मोदी का दसवां साल चल रहा है। आगे भी पांच साल तो जरूर रहेंगे। इसके कोई दिक्कत नहीं है। हमलोग हर तरह का काम कर रहे हैं। एक-एक जगह कोई समस्या हो रही, उन सब जगह को हमलोग देख रहे हैं। पहले कितना कम लड़के और लड़कियां पढ़ती थी? अब कितना पढ़ रहा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिन के लिए लोग मेरे साथ आए। एक बार हम गलती से उसको कुछ दिन के लिए लाए। अब वह सब जगह घूम-घूमकर कहा रहा है कि सारा काम हम किए। हम आपको भरोसा दिलाते है कि हम अब कहीं नहीं जाएंगे।
मंच पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर भाजपा की महिला नेत्रियों ने शॉल देकर उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में नवादा और शेखपुरा जिला नया इतिहास लिखेगा।
पीएम मोदी बोले- भाजपा-एनडीए की भारी लहर देखने को मिल रही
पीएम मोदी तीन दिन में दूसरी बार बिहार आए हैं। गया एयरपोर्ट पर विशेष विमान से वह पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से नवादा के लिए रवाना हो गए। सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर पहुंच चुके हैं। बिहार आने से पहले उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर भाजपा-एनडीए की भारी लहर देखने को मिल रही है। नवादा की जनसभा में मतदान को लेकर उत्साहित अपने परिवारजनों से मिलने का सौभाग्य मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल में दूसरी बार आज नवादा आ रहे हैं। नवादा शहर के कुंती नगर के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा के माध्यम से भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में नवादा के लोगों से वोट देकर उन्हें जिताने की अपील करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा है। जब लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कैसे उनपर कार्रवाई की। मानवाधिकार आयोग ने लालू प्रसाद पर कार्रवाई किया। लालू परिवार को यह सब पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।