2005 से पहले वाले हालात होते तो सौ बार सोचना पड़ता
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब परिवारहित और वोट बैंक वाली सरकार होती है तो वह क्या करती है, उसे बिहार ने बहुत भुगता है। अगर बिहार में 2005 से पहले वाले हालात होते तो यहां ऐसी योजनाओं का घोषणा करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता। सड़क, बिजली, पानी और रेलवे की क्या स्थिति थी, यह मुझसे ज्यादा आप जानते थे। 2014 से पहले रेलवे के नाम पर रेल के साधनों को कैसे लूटा गया, यह पूरा बिहार जनता है। आज देखिए पूरी दुनिया में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की चर्चा हो रही है। भारतीय रेल का तेजी से बिजलीकरण हो रहा है। हमारे रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह सुविधा वाले बन रहा है।
अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की यह परियोजनाएं बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएगा। बच्चा-बच्चा, गांव और शहर पूरे विश्वास से कहा रहा है कि अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार। साथियों 2014 में जब आपने एनडीए को सेवा का अवसर दिया तब मैं कहता था पूर्वी भारत विकास होना चाहिए। इतिहास गवाह है कि जब जब बिहार और पूर्वी भारत का विकास हुआ तब तक भारत सशक्त हुआ। मैं जनता से कहता हूं कि बिहार विकसित होगा ताे देश भी विकसित होगा। बिहार के मेरे भाई-बहन आप मुझे बहुत अच्छी तरह जानते हैं। मैं फिर से कहता हूं कि यह वादा नहीं है। यह मिशन है। यह संकल्प है। आज जो प्रोजेक्ट बिहार को मिले हैं, वह विकास के दिशा में ही सशक्त कदम हैं। ऊर्जा, उर्वरक और कनेक्टिविटी यही तो विकास का आधार है। खेती हो या उद्योग, सबकुछ इन्ही पर निर्भर करता है। जब इनपर तेजी से काम होता है तो रोजगार के अवसर भी बढ़ता है। बरौनी के कारखाना बंद पड़ा था। इसे मैंने फिर से चालू करने की गारंटी ली थी। मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी। इससे समस्त किसानों को लाभ मिलेगा।
30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केवल मेरे बिहार के लिए है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ बेगूसराय आया हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि इतनी विशाल संख्या में आप (जनता) आएं। आपके दर्शन करने का मुझे सौभाग्य मिला है। बेगूसराय की यह धरती प्रतिभावान युवाओं की धरती है। इस धरती ने देश के किसान और मजदूर को मजबूत किया है। आज इस धरती का पुराना गौरव फिर लौट रहा है। आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। पहले ऐसे कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे। लेकिन, आज मोदी दिल्ली को बेगूसराय ले आया है। 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केवल मेरे बिहार के लिए है।
बेगूसराय में सीएम नीतीश ने किया पीएम मोदी का स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। उलाव हवाई अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े जननेता के सम्मान में आज बेगूसराय की धरती पर भीड़ उमड़ परी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मिथिला की भूमि पर आपका स्वागत है। आपको बेगूसराय की जनता आशीष देने आई है। आपने छह लेन का पुल दिया, एनटीपीएसी दिया। गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री की खूब तारीफ की।
बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहीं यह बातें
पीएम मोदी की जनसभा को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि रामलला को अयोध्या में स्थापित करने के बाद अब पीएम सीता की नगरी में पधार रहे हैं। राष्ट्र को ‘फर्स्ट ऑयल’ समर्पित करेंगे बरौनी में बनकर तैयार हर्ल के उर्वरक संयंत्र का भी उद्घाटन आज पीएम मोदी बरौनी में 95 सौ करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनकर तैयार हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड के उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा, जिससे उन्हें किफायती दर पर नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध हो पाएगा।
एक दौर था जब लोग अपने ही घर से बाहर निकलने से डरते थे
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वह दौर था कि बिहार के लोग अपने ही घर से बाहर निकलने से डरते थे। एक यह दौर है जब बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिला। विकास की गंगा बह रही है। वंदे भारत जैसी ट्रेन मिली। अमृत भारत योजनओं के तहत रेलवे का विकास किया जा रहा है। साथियों बिहार की जनता अब अपने प्रदेश को वापस उस दौर में नहीं जाने देगी। हमारी सरकार देश के आदिवासी, दलित और गरीबों को सामर्थ्य बढ़ाने में लगी है। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की विकास योजनओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। आज यहां 90 प्रतिशत के ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंच रहा है। 80 लाख से ज्यादा आयुष्मान भारत कार्ड धारक हैं। बिहार का विकास मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन और बेटियों को अधिकार मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और बिहार के विकास के संकल्पित है। आप सब अपने मोबाइल निकालिए और फ्लैश लाइट जलकार विकास का उत्सव मनाइए। भारत माता के जयकारे लगवा कर पीएम मोदी ने अपना संबोधन खत्म किया।
पीएम मोदी ने जनता को प्रमाण किया
औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। करीब 20 महीने बाद सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच साझा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने औरंगाबाद की सभा दोनों हाथ जोड़कर प्रमाण किया।
औरंगाबाद के लिए रवाना हुए सीएम नीतीश
पीएम नरेद्र मोदी औरंगागबाद के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो चुके हैं। उनके साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार भी हैं। इधर, औरंगाबाद के रतनुआ में प्रधानमंत्री की सभा होनी है। इस सभा में भाग लेने के लिए गया, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और पड़ोस के झारखंड के पलामू जिले से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। सभास्थल पर काले कपड़े में प्रवेश वर्जित है। जिस कारण से कई लोगों को वापस लौटना पड़ा।
सीएम नीतीश ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया एयरपोर्ट पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और नीतीश कुमार ने स्वागत किया। इधर, प्रधानमंत्री के आगमन पर भाजपा ने कहा कि पीएम मोदी बिहार वासियों के लिए सौगात लाए हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी सेना के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सेना के हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद जाएंगे।
गया एयरपोर्ट पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी गया एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उनके स्वागत में पहुंचे हैं। गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कुछ देर में वह औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे।