कांग्रेस और राजद के लोगों ने निमंत्रण को ठुकरा दिया
पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में साक्षात माता सीता के निशान हैं। पांच सौ साल बाद देश में रामलला का मंदिर बना। पूरे देश को गर्व हो रहा। प्राण प्रतिष्ठा में इंडी गठबंधन वालों को निमंत्रण दिया तो उन्होंने ठुकरा दिया। वहीं दूसरी तरफ अंसारी परिवार को देखिए जो दो-दो पीढ़ियों से अदालत में मुसलमानों के लिए मुकदमा लड़ते थे। लेकिन, जब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आया तो उन्होंने गर्व के साथ उस माथे पर चढ़ाया। इतना ही नहीं श्रीमान अंसारी खुद प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खुद आए। लेकिन, कांग्रेस और राजद के लोगों ने निमंत्रण को ठुकरा दिया। ऐसे, अहंकारी लोग जो अपने आप को भगवान राम से बड़ा मानते हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाने का मौका है। आप सबको यह ध्यान रखना है, आपका एक-एक वोट भारत के विकास और भारत के विरासत को नई ऊंचाई देने वालों के लिए पड़ने वाला है। इसलिए मुंगेर से हमारे मित्र राजीव रंजन, बेगूसराय से गिरिराज सिंह और खगड़िया से राजेश वर्मा को हर बूथ पर विजयी बनाना है।
इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है। हमारे पूर्वजों ने जो संविधान बनाया, जिस संविधान को बाबा साहेब ने लिखा, उसके खिलाफ कांग्रेस वाले धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर नया मॉडल बनाया है। अब वह पिछले दरवाजे से खेल खेल रहे। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण भारत की संसद ने दिया है, संविधान ने दिया है। कर्नाटक में रातों-रात कागज पर ठप्पा मारकर मुसलमानों को ओबीसी बना दिया। इस तरह ओबीसी समाज का हक उन्होंने बांट दिया। यही काम देश और बिहार में करना चाहते हैं। इंडी गठबंधन वाले यादव, कुर्मी, निषाद, कुशवाहा और सभी पिछड़ी जातियों के आरक्षण पर डाका डालना चाह रहे हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण अपनी वोट बैंक को देना चाहते हैं। इसमें भी राजद वाले कांग्रेस का पूरा साथ दे रहे। यह लोग कान खोलकर सुनकर लें जब तक मोदी है, तब तक यह एससी-एसटी और ओबीसी का हक छीनकर धर्म के आधार पर नहीं बांट पाएंगे।
कांग्रेस और राजद विरासत टैक्स के रूप में आपकी संपत्ति लूटकर अपने खास वोटबैंकों में बांट देंगे। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। यह लोग मरने के बाद भी लूटने वालों में से हैं। राजद कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार और उनको आगे बढ़ाना, यह एनडीए की योजना है। मकसद यही है कि देश के युवा स्टर्टअप योजना से अपनी कंपनी खोले। लेकिन, कांग्रेस छोटे उद्योगों पर भी भारी टैक्स लगाना चाहती है।
एनडीए सरकार लालटेन राज से बिहार को बाहर निकाला
आज मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय एक स्वर से कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। लालटेन के अंधकार युग में जो अंधकार था, उसे मुंगेर वासियों ने सबसे अधिक सहा है। लेकिन, नीतीश जी, जदयू और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार लालटेन राज से बिहार को बाहर निकाला है। अब भारत तेजी से विकसित हो रहा है। बिहार के विकास का भी यही समय है।
आज एनडीए सरकार भारत की समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंगिका भाषा में मुंगेर वासियों का अभिवादन किया। कहा कि अंगराज कर्ण की धरती को मैं प्रमाण करता हूं। आज एनडीए सरकार भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है। और, दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे। दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हर देश में हर भारतीय का गौरव बढ़ रहा है। आज भारत का सम्मान बढ़ रहा है। यह सब मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके वोट के कारण हुआ है। यह आपके वोट की ताकत है जिसने दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बजा दिया है। आपने अपने वोट से पहली बार एनडीए की मजबूत सरकार बनाई। मोदी को आशीर्वाद दिया। आज जो दिख रहा वह आपके वोट का परिणाम है।
मुंगेर में सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन पर बोला हमला
मुंगेर में पीएम मोदी का सीएम नीतीश कुमार ने स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों से जदयू प्रत्याशी ललन सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की। सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर गलती से उनलोगों को वोट दीजिएगा तो फिर से बर्बाद हो जाइएगा। इसलिए अपना कीमती वोट एनडीए को दें।
देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है
पीएम मोदी ने कहा कि बिहारवासियों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप ओबीसी के हक को लूटने देंगे? आप इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। आने वाले समय में कांग्रेस और राजद इसी तरह से एससी-एसटी के हक को छीनने का काम करेगी। तुष्टिकरण के दल-दल में कांग्रेस और राजद इतनी धंस गई है कि यह लोग बाबा साहेब के संविधान का परवाह नहीं है। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कांग्रेस ने ओबीसी कोटे पर डाका डालकर धर्म के आधार आरक्षण देने की कोशिश की थी। लेकिन, उस वक्त कोर्ट ने रोक लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस वालों को सांप सूंघ गया है। जाे मीडिया पहले के बयानों को गलत ठहरा रही थी, उसने भी चुप्पी साध ली है। बिना सबूत के विपक्षी मोदी पर हमला कर रहे थे। आज फिर से वीडियो सामने आ गया है। मीडिया से अपील है कि वह देश को डॉ. मनमोहन सिंह जी का यह वीडियो दिखाएं। देश को जानने का हक है कि इंडी गठबंधन ने किस मानसिकता से 10 साल तक सरकार चलाई।
मैं एक नई योजना आपके लिए लेकर आया हूं
पीएम मोदी ने कहा कि अगर गरीब का बेटा दिल्ली में बैठा है तो हर मां मेरी मां है। उसका दर्द, उसके स्वास्थ्य की चिंता दिल्ली में उसका बेटा करेगा। अब मैं एक नई योजना आपके लिए लेकर आया हूं। किसी भी जाति में पैदा हुआ हो, कुछ भी कमाता हो। उनके बुजुर्ग माता-पिता का खर्चा आपको नहीं करना पड़ेगा। अब दिल्ली में बैठा उनका बेटा इलाज का खर्चा उठाएगा।
एनडीए सरकार के कई योजनाए गिनाएं
पीएम मोदी ने एनडीए सरकार के कई योजनाए गिनाएं। उन्होंने कहा कि अररिया और सुपौल दोनों जिलों में गरीबों को तीन लाख पक्के घर में मिले। नल का जल, उज्ज्वला गैस और मुफ्त राशन योजना ने बहनों और माताओं की बहुत बड़ी चिंता दूर कर दी है।
इंडी गठबंधन को देश के संविधान और लोकतंत्र की परवाह नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को देश के संविधान और लोकतंत्र की परवाह नहीं है। यह वो लोग है जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे। बिहार के लोग साक्षी हैं कि कैसे चुनाव में मतदान पत्र लूटे जाते थे। इतना ही नहीं गरीबों को वोट डालने के लिए घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था। दलित भाई बहनों को डंडे की चोट पर घर में रहने को मजबूर किया था। यह लोग चुनाव के दिन लूटपाट और वोट हड़पने का खेल खेलते थे। इन लोगों को ईवीएम बर्दाश्त नहीं होता था। दिन-रात ईवीएम को बंद कराने में लगे रहते थे। इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का काम किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मैथिली भाषा में सीमांचल के लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने अबकी बार चार सौ पारा का नारा भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर चुनाव है। युवाओं समेत सभी लोगों से अपील है कि मतदान करें। गर्मी बहुत है फिर भी उत्साहित होकर मतदान करने जाएं। मतदान का दिन पूरे इलाके का उत्सव का दिन होना चाहिए। 2024 का यह चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए चुनाव है। इसमें बिहार में आप सभी की आवश्यकता है। बिहार के लोगों की प्रतिभा, बौद्धिकता और पराक्रम का जज्बा कहीं देखने को नहीं मिलता। बिहार के इस सामर्थ्य को और बढ़ाने के लिए दिल्ली में आपका यह सेवक और यहां नीतीश जी और उनकी पूरी टीम शक्ति से काम कर रहे।
अपकी बार 400 पार नारा लगाने लगे मुस्लिम समर्थक
फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में पीएम मोदी कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, मोदी की सभा में मुस्लिम समुदाय के युवकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। वह अपकी बार 400 पार नारा लगाने लगे।