डिप्टी मेयर पद पर रेशमी चंद्रवंशी आगे
पटना के डिप्टी मेयर पर रेशमी चंद्रवंशी को 66 हजार और अंजना गांधी 62 हजार वोट मिले हैं।
पटना के वार्ड 5 से दीपा रानी खान, वार्ड 2 से बबिता कुमारी, वार्ड 3 से प्रभावती, वार्ड 69 से मनोज मेहता, वार्ड २३ से कुमारी सारिका, वार्ड 32 से पिंकी यादव जीत गईं हैं।
जैसे-जैसे चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं और हार-जीत की स्थिति साफ हो रही है। प्रत्याशियों के समर्थक में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। मतदान केंद्र के बाहर समर्थक फूल-माला और अबीर लेकर जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।
वार्ड दो से गीता देवी जीतीं
पटना वार्ड संख्या 9 से आशीष कुमार शंकर जीत गए हैं। पटना के वार्ड 10 से गीता देवी, पटना के वार्ड 2 से बबीता कुमारी, पटना के वार्ड 5 से दीपा रानी खान और पटना के वार्ड 22 से अनीता देवी जीतीं।
वार्ड 66 से कांति देवी जीती
पटना वार्ड 66 कांति देवी जीती। वहीं पटना के वार्ड नंबर 42 से कैलाश प्रसाद यादव जीत गए हैं। पटना के वार्ड 68 से सुनीता देवी जीती है। वार्ड 67 से मनोज कुमार जीते है।
सीता साहू को कड़ा टक्कर दे रही मजहबी
पटना में मेयर पद पर सीता साहू और मजहबी में कांटे की टक्कर है। सीता साहू को 16 हजार वोट मिले हैं, वहीं मजहबी 14000 हजार वोट मिले हैं। ऐसे में यहां वोटों का बिखराव देखने को मिला है। अब सबकी निगाहें परिणाम पर टिका है।
पटना वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता जीत गई हैं। पटना वार्ड 48 से इंद्रजीत कुमार चंद्रवंशी जीत दर्ज की।
मेयर पद पर सीता साहू आगे
पटना में मेयर पद पर सीता साहू 3036 वोटों से आगे चल रहीं हैं। सीता साहू को अब तक करीब 13530 वोट मिले हैं। वे मजहबी से आगे चल रही हैं।
पटना के डिप्टी मेयर के लिए कांटे की टक्कर
पटना डिप्टी मेयर पद पर अंजना गांधी 31957 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं रेशमी चंद्रवंशी को 24900 वोट मिले हैं।
पटना निकाय चुनाव में इन्होंने की जीत दर्ज
प्रत्याशी ने लगाया EVM गायब होने का आरोप
पटना वार्ड नंबर 39 की प्रत्याशी भारती देवी ने एक ईवीएम गायब होने का आरोप लगाया है। इसको लेकर मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हो रहा है।
पटना वार्ड 21 से श्वेता रंजन ने पिंकी कुमारी को हराया
पटना के वार्ड 21 से श्वेता रंजन ने अपनी गोतनी पिंकी कुमारी को हरा दिया है। इसकी औपचारिक घोषणा हो गई है।
पटना के मतदान केंद्र पर चौक-चाबंद व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड में पुलिस जवान मुस्तैदी से तैनात है। बिना पहचान पत्र के किसी को मतदान केंद्र में नहीं जाने दिया जा रहा है। थोड़ी ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे, ऐसे में सियासी पारा बढ़ेगा।
पिछले चुनाव के मुकाबले कम और राज्य में सबसे कम वोटिंग करने वाले पटना नगर निगम क्षेत्र के लोगों को शुक्रवार सुबह मतगणना के समय से ही चुनाव परिणाम का इंतजार रहेगा, लेकिन अनुमान है कि दोपहर बाद सही रुझान सामने आएगा। 75 वार्डों में 1900 बूथों पर कमजोर वोटिंग के बावजूद पटना के लोगों को 33 प्रत्याशियों के बीच से एक मजबूत मेयर मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि असल लड़ाई 5 के बीच नजर आएगी। सुबह 8 बजे से बोरिंग रोड स्थित अनुग्रह नारायण कॉलेज में मतगणना शुरू होगी। मेयर और डिप्टी मेयर के साथ 75 वार्डों के पार्षद भी चुने जाएंगे। पार्षद सीटों का परिणाम दोपहर से आने की उम्मीद है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय निर्वाचन 2022 के दूसरे और अंतिम चरण में बुधवार 28 दिसंबर को पटना में राज्य के 67 नगर निकायों के साथ वोटिंग हुई थी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्जिनशन तकनीक के कारण मशीन खुद ही वोटों की गिनती और जोड़ कर सर्टिफिकेट तक निकाल देगी। मैनुअल और छेड़छाड़ की आशंका शून्य रहने का दावा किया गया है, इसलिए गणना का मिलान भी कराया जाएगा। मतगणना केंद्र की संवेदनशीलता के मद्देनजर बोरिंग रोड में सुबह से लेकर मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक वाहनों की आवाजाही बड़े हिस्से में बंद रहेगी।
सबसे कम वोटिंग के कारण भी चर्चित पटना
28 दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे कम 39.17 प्रतिशत वोटिंग पटना में ही हुई थी। पटना में मेयर और डिप्टी मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने और 33 प्रत्याशियों के उतरने के बावजूद महिला वोटरों का उत्साह नहीं दिखा था। वोटरों के साथ प्रत्याशियों के समर्थकों का उत्साह भी अंत-अंत तक घट गया था। हालत यह रही थी कि मेयर और डिप्टी मेयर की सभी प्रत्याशी हर बूथ पर पोलिंग एजेंट तक नहीं बना सकी थीं। मतगणना के पहले के अनुमान बता रहे कि निवर्तमान मेयर सीता साहू, पूर्व मेयर अफजल इमाम की पत्नी महजबीं, वार्ड 44 की पार्षद माला सिन्हा के साथ विनीता बिट्टू सिंह और रजनी देवी के बीच ही दोपहर तक दिखा अंतर ही परिणाम की ओर ले जाएगा।