11:33 AM, 10-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने किया वॉकआउट
विपक्ष के हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मार्शल को बुलाया और उन्हें राजद विधायक गौतम कृष्ण के हाथों से पोस्टर लेने को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग शांति बनाए रखे। आपको शून्यकाल में अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा। लेकिन, विपक्ष के विधायक नहीं मानें और सदन के वॉकआउट कर बाहर निकल गए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी विपक्ष के साथ उलझन में हैं। वह सरकार से जो जवाब मांग रहे हैं, उसका जवाब तो सरकार दे ही रही है। लेकिन, यह लोग सदन चलने देना नहीं चाहते हैं।