10:50 AM, 26-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने शराब डिलीवरी पर किया बड़ा दावा
विधान परिषद् की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी ऐसी योजना नहीं चल रही है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं है। नल जल योजना, आवास योजना समेत सभी में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा कि 2016 से पहले जितनी शराब बिहार में आती थी, उससे कई गुना ज्यादा शराब बंदी के बाद आ रही है। यूपी, झारखंड और बंगाल से आराम से शराब आ रही है और अवैध रूप से बेची जा रही है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो गई। कम उम्र के युवा सूखे नशे का शिकार हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार राजा राम मोहन राय बनना चाहते थे लेकिन वह नहीं बन पाएं। वह शराबबंदी लागू करवा नहीं पाएं। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को मैं इसी सदन के प्रागंण में शराब की लाइव डिलीवरी करवा दूंगा। इतना ही नहीं एक अणे मार्ग में भी शराब की आसानी से डिलीवरी हो जाएगी। कोई ऐसा जगह नहीं है जहां पर पैसा देकर शराब की डिलीवरी नहीं हो जाए। जहां पर बड़े बड़े मंत्री और नेताओं का रहना होता है, वहां पर डिलीवरी होता है। स्कूल और कॉलेज के लड़के साइकिल और स्कूटर से डिलीवरी करते हैं।