फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Live: विस में सीएम नीतीश के सामने विपक्ष की नारेबाजी; हंगामा के कारण दोनों सदन स्थगित

Tue, 22 Jul 2025 03:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar News: वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम सत्र में 12 विधेयक पारित करवाने की तैयारी है। वहीं विपक्ष के विधायक सदन के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विपक्ष के विधायकों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:31 PM, 22-Jul-2025

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित 
विपक्ष का हंगामा बढ़ते ही चला गया। इधर, हंगामे के बीच विधेयक पारित हो गए। इसी बीच वेल में खड़े विपक्षी विधायक ने कुर्सी उठाकर टेबल की ओर उछालने की कोशिश की। हालांकि, मार्शल ने ऐसा करने से रोक लिया। विपक्ष के विधायक सदन में विपक्षी विधायक सीएम के सामने ही नीतीश कुमार हाय-हाय और SIR वापस लो के नारे लगाते रहे। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस तरह सदन की कारवाही 49 मिनट ही चली। 

02:10 PM, 22-Jul-2025

तेजस्वी यादव बोले- ऐसा हम होने नहीं देंगे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मतदाता पुनरीक्षण कार्य के मुद्दे को उठाया। कहा कि यह विषय बिहार के वोटरों से जुड़ा हुआ है। यह उन्ही वोटरों के लिए जो हमें चुनकर यहां भेजते हैं। बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां पर ही लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जो हम होने नहीं देंगे।

02:05 PM, 22-Jul-2025

दोपहर की कार्यवाही शुरू होते फिर से प्रदर्शन

दोपहर दो बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने फिर से जमकर हंगामा किया। राजद, कांग्रेस और वामदल के विधायक फिर से वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन किसी भी विधायक ने उनकी एक न सुनी और मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में प्रदर्शन करते रहे। 

विज्ञापन
01:40 PM, 22-Jul-2025

पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे ट्रांसजेंडर

बिहार विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक पल देखा गया जब पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय के चार सदस्यों को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित किया गया। ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों में से एक राजन सिंह ने कहा कि भारत सरकार की उच्चस्तरीय कमेटी दिशा के सदस्य भी हूं। आज मुझे यहां आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि हमें बिहार विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए बुलाया गया है। पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए बुलाया गया है। इसलिए हम लोग काफी खुश हैं।

12:23 PM, 22-Jul-2025

विधान परिषद में भी विपक्ष का प्रदर्शन जारी

विधान परिषद में सरकार की ओर से कहा गया कि चुनाव आयोग ने इन्ही के बातों पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि जो मतदाता सूची में जो वास्तविक रूप से हैं, उन्हें हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने अभी कहा कि विपक्ष के यह लोग यह भी बताएं कि जिनके नाम छूट गया है या नहीं शामिल हुआ है, वह सूची उपलब्ध कराएं। सत्ता पक्ष की सफाई के बावजूद के विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी छोड़कर पूरा विपक्ष वेल में जाकर हंगामा करने लगा। विपक्षी नेताओं ने ताली बजाकर विरोध जताया।

विज्ञापन
12:18 PM, 22-Jul-2025
विधान परिषद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विधान परिषद में भी विपक्ष का प्रदर्शन

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है इसलिए इस बात को यहां कहना उचित नहीं है। इतना सुनते ही विपक्ष सदन के अंदर विरोध करने लगे। मतदाता पुनरीक्षण कार्य वापस लो का नारा लगाने लगे। विपक्ष वेल में आकर विरोध करने लगा।

12:10 PM, 22-Jul-2025

पूर्व सीएम समेत पूरा विपक्ष विधान परिषद में काले लिबास में पहुंचा
विधान परिषद में भी विपक्ष काले लिबास में पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी काली साड़ी पहनकर सरकार सरकार के ख़िलाफ़ अपना विरोध दर्ज कराया। इसपर सभापति ने अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि अच्छा लग रहा है। विपक्ष ने कहा कि आप भी काले कपड़े में आते तो बेहतर होता। इसके जवाब में सभापति ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि आपलोग हमेशा काले लिबास में ही रहें।

11:32 AM, 22-Jul-2025

कुछ मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष 
विधानसभा अध्यक्ष अपने कक्ष में एनडीए के कुछ मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इधर, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमलोग कल से SIR पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, चर्चा करवाना नहीं चाहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सरकार चलाने में असमर्थ हैं। इसीलिए उन्हें फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए। 

11:21 AM, 22-Jul-2025

सदन की कार्यवाही स्थगित

विपक्ष का हंगामा जारी है। कुछ विधायकों ने रिर्पोटिंग टेबल को पटकने की कोशिश की। सीएम नीतीश के सामने नारेबाजी की। इधर, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपलोगों की यह गतिविधि सभी पत्रकार देख रहे हैं। आपलोगों को सदन में बात रखने का अवसर भी दिया गया लेकिन आपलोग नहीं माने। इसीलिए अब दोपहर दो बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की जाती है। 

11:15 AM, 22-Jul-2025

विपक्ष के विधायकों ने सीएम नीतीश से मांग इस्तीफा

विपक्ष के विधायकों का प्रदर्शन जारी है। सभी विधायक वेल में आकर हंगामा कर रहे। मतदाता पुनरीक्षण कार्य और कानून व्यवस्था को लेकर यहां भी नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने आलोक मेहता को कहा कि आप सभी ऐसा न करें। मैं आपको बोलने का मौका भी दे रहा हूं। लेकिन, विपक्ष के विधायकों ने इनकी बात नहीं सुनी। सीएम नीतीश कुमार के सामने ही नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष के विधायक सीएम नीतीश से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। 

11:01 AM, 22-Jul-2025

काले कपड़े पहनकर जताया विरोध
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। राजद, कांग्रेस और माले के विधायक आज काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे। मतदाता पुनरीक्षण कार्य, बढ़ते अपराध को लेकर विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। बेल बजने के बावजूद सभी विधायक प्रदर्शन करते रहे। जमीन पर बैठकर सभी विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 

10:29 AM, 22-Jul-2025

इन विधायकों को सदन में पेश करने जा रही नीतीश सरकार
सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश हुआ। बजट की राशि 57 हजार 946 करोड़ रुपये की है। आज एनडीए सरकार करीब आठ विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें बिहार हिन्दू धार्मिक न्याय (संसोधन) विधेयक 2005, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) विधेयक 2025, बिहार भूमिगत पाइप लाइन संशोधन विधेयक 2025, बिहार कृषि भूमि संशोधन विधेयक, बिहार नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2025 , कारखाना (बिहार संशोधन) विधेयक 2025 और बिहार पशु प्रजनन विनियम विधेयक 2025 मुख्य हैं।

10:00 AM, 22-Jul-2025

Bihar Vidhan Sabha Live: विस में सीएम नीतीश के सामने विपक्ष की नारेबाजी; हंगामा के कारण दोनों सदन स्थगित

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन मात्र 18 मिनट ही सदन चला था। विपक्ष ने पहले भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष आज भी नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में है। बढ़ते अपराध और नकली के मुद्दे पर राजद और कांग्रेस के नेता एनडीए पर निशाना साध रहे हैं।  विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायकों ने कहा कि नकली दवा की बात अब जनता जान चुकी है। इसलिए मंत्री जीवेश मिश्रा देर न करें और जल्द ही अपना इस्तीफा दे दें। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें