फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar New CM Oath Live: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, जदयू से दो डिप्टी सीएम; किसने क्या कहा?

Wed, 15 Apr 2026 04:18 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar New CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live Updates : बिहार को 24वां मुख्यमंत्री मिल गया। सियासी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बिहार में भाजपा के किसी नेता मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली। लोकभवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आइये जानते हैं क्या चल रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:16 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM: दीपक प्रकाश ने क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि नई सरकार का गठन हो गया है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नए उपमुख्यमंत्री को भी शुभकामना और बधाई है। बिहार में जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम होता आया है, बिहार के लिए जो उन्होंने लक्ष्य तय किया था, निश्चित तौर पर सरकार और अधिक ऊर्जा के साथ उस लक्ष्य की प्राप्ति करेगी।

03:34 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Live: चिराग पासवान ने क्या कहा?

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए एक समृद्ध, सशक्त और बेहतर बिहार के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

03:20 PM, 15-Apr-2026

Bihar Politics Live: भाजपा कार्यालय के बाहर क्यों और किसने किया हंगामा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा था कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इसी बीच भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अचानक हुआ हंगामा। गेट बंद कर लिए जाने के कारण कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। मिलने से रोके जाने पर कार्यकर्ता गेट पर भी जमीन पर लेट गए। फिर पुलिस कार्यकर्ता को पड़कर कार में डालकर ले जाने लगी। हंगामा को देखकर वहां अन्य अधिवक्ता पहुंचकर पुलिस प्रशासन का विरोध करने लगे। विरोध भरत देख पुलिस ने छोड़ दिया।

विज्ञापन
03:04 PM, 15-Apr-2026

Bihar Politics: दोनों डिप्टी सीएम को भी दी पीएम मोदी ने बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जदयू कोटे से डिप्टी सीएम बने दोनों नेताओं को शुभकामना संदेश देते हुए लिखा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।

02:35 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM: पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विज्ञापन
02:18 PM, 15-Apr-2026

Bihar Politics Live: किसकी कृपा से मुख्यमंत्री बने सम्राट? पिता ने बताया

बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कहा कि कभी-कभी यह सब भगवान की कृपा से होता है। हमने पूरी लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की कृपा से यह पद प्राप्त हुआ है। 

01:52 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने क्या कहा?

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उम्मीद जताई कि चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार तेज होगी, युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, किसानों को सशक्त बनाया जाएगा और समाज के हर वर्ग को समान रूप से प्रगति का लाभ मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूरा विश्वास है कि आप पर नीतीश कुमार जी और एनडीए विधायक दल ने जो भरोसा जताया है, आप उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

12:58 PM, 15-Apr-2026
अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

Bihar Politics Live: सम्राट ने सचिवालय में की बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएमओ में पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी सरकार के कामकाज को लेकर दिशा निर्देश दिया। 

12:30 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM: नितिन नवीन ने क्या कहा?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत-विकसित बिहार' के संकल्प को सिद्ध करने हेतु आप पूर्णतः समर्पित भाव से कार्य करेंगे, ऐसा मेरा अटूट विश्वास है। 

 

12:19 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Live: सीएमओ जाकर सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी सीधे सीएम ऑफिस पहुंचे। यहां पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 20 साल तक जिस कुर्सी पर नीतीश कुमार बैठे अब उसपर सम्राट चौधरी बैठे। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। 

12:10 PM, 15-Apr-2026
नीतीश कुमार का अभिवादन करते सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

Bihar New CM Oath Live: नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को क्या मैसेज दिया?

सीएम सम्राट चौधरी बधाई देते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

12:01 PM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Oath Live: गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी। साथ ही, एक सुरक्षित एवं विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में NDA की डबल इंजन सरकार और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।
 

11:45 AM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Oath Live: नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह जिम्मेदारी मिलना उनके मुझ पर विश्वास का परिणाम है। बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर काम करेगी। उनका काम करने का तरीका अद्भुत था, और हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। नए मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि हम नीतीश कुमार जी द्वारा शुरू की गई योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

11:17 AM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Oath Live: डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी ने कहा कि हमलोगों नीतीश कुमार के साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है। भविष्य में भी नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी हमलोग काम करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही है। इसलिए कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। वहीं डिप्टी सीएम बिजेंद यादव ने हमलोग साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे। 

11:08 AM, 15-Apr-2026
मंत्री बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ। - फोटो : अमर उजाला

Bihar New CM Oath Live: नीतीश के करीबी बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ

बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव जदयू कोटे से बिहार के दो डिप्टी सीएम रहेंगे। 

11:02 AM, 15-Apr-2026
विजय चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ। - फोटो : अमर उजाला

Bihar New CM Oath Live: सम्राट के बाद विजय चौधरी ने लिया शपथ

बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इसके बाद अब बिजेंद्र यादव मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

10:58 AM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Oath Live: विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके सम्राट चौधरी के बाद अब विजय चौधरी कुमार और बिजेंद्र प्रसाद यादव को शपथ लेने के लिए कहा गया। पहले विजय चौधरी शपथ लेंगे। इनके बाद बिजेंद्र यादव शपथ लेंगे। 

10:53 AM, 15-Apr-2026
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। - फोटो : अमर उजाला

Bihar New CM Oath Live: लोकभवन में सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार के सियासत में सम्राट युग की शुरुआत हो चुकी है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में भाजपा नेता सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने 

10:48 AM, 15-Apr-2026
राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे शपथ ग्रहण स्थल पर। - फोटो : अमर उजाला

Bihar New CM Oath Live: लोकभवन पहुंचे राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन लोकभवन में शपथ ग्रहण स्थल राजेंद्र मंडपम पहुंच चुके हैं। सभी नेताओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। अब वह बिहार के नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी को शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रीय गीत का गायन हो रहा है। 

10:38 AM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Oath Live: लोकभवन पहुंचे सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए लोकभवन पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनके परिवार वाले भी आए हैं। एनडीए के घटक दलों के सभी नेता लोकभवन पहुंच चुके हैं। पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी लोकभवन पहुंचे। सम्राट चौधरी ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। कुछ ही देर में सम्राट चौधरी शपथ लेंगे। 

10:34 AM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Oath Live: लोकभवन पहुंचने लगे एनडीए के नेता

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए एनडीए के नेता और विधायक पहुंचने लगे हैं। कुछ ही देर में सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। लोकभवन के अंदर के पास वालों को ही जाने दिया जा रहा है। बाहर कड़ी सुरक्षा है। 

10:17 AM, 15-Apr-2026
सम्राट चौधरी से मिले चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

Bihar New CM Oath Live: चिराग पासवान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व भाई सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर उन्हें NDA विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

09:50 AM, 15-Apr-2026
जेपी नड्डा का स्वागत करते नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

Bihar New CM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सम्राट पहुंचे पटना

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री सम्राट चौधरी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जेपी नेता सभी भाजपा नेताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। यहां पर नितिन नवीन ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किय। 

09:35 AM, 15-Apr-2026

Bihar New CM Oath Live: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, जदयू से दो डिप्टी सीएम; किसने क्या कहा?

बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी लोकभवन में शपथ लेंगे। उन्हें एक दिन पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माला पहनाकर अपनी विरासत सौंप दी। आज सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके साथ जनता दल यूनाईटेड के दो डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, आज केवल तीन नेता ही शपथ लेंगे। बाकी मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें