मुजफ्फरपुर मेयर पद पर बड़ा उलटफेर
मुजफ्फरपुर नगर निगम में मेयर पद पर चल रहे घमासान में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सुबह से ही निर्वतमान मेयर राकेश कुमार पिंटू ने बढ़त बनाई हुई थी लेकिन अब निर्मला साहू आगे निकल गई हैं। निर्मला साहू को 24697 और राकेश कुमार को 19504 वोट मिले हैं।
पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की बहू हारीं
बेतिया में मेयर पद पर गरिमा देवी सिकरिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की बहू सुरभि घई को हरा दिया है।
मुरलीगंज निकाय चुनाव परिणाम
मुरलीगंज मुख्य पार्षद
सर्जना सिद्धि -4198
बबिता देवी 3951
दिनेश मिश्रा - 3062
सिंहेश्वर मुख्य पार्षद
पूनम देवी - 2079
मंजू देवी - 1363
मोहिनी देवी - 936
बिहारीगंज मुख्य पार्षद
नीतू देवी - 4757
रंजू कुमारी - 1375
जानकी देवी - 1058
मुरलीगंज उप मुख्य पार्षद
आनंद कुमार - 5396
सुनील कुमार - 2330
विकास कुमार शर्मा - 2009
बिहारीगंज उप मुख्य पार्षद
गुड़िया कुमारी - 3203
नीतू जायसवाल - 2643
साहिल प्रवीण - 1186
सिंहेश्वर उप मुख्य पार्षद
मो. परवेज आलम - 1115
धर्म नारायण ठाकुर - 899
जगदीश प्रसाद यादव - 872
भागलपुर नगर निकाय चुनाव
भागलपुर नगर निकाय चुनाव में मतगणना के सातवें चरण में महापौर पद को लेकर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। वसुंधरा लाल 8 हजार मतों से आगे चल रही हैं। जबकि दूसरे स्थान पर गजाला प्रवीण हैं। मेयर पद में वसुंधरा लाल को कुल 29224 मत है। गजाला प्रवीण को 24071 मतों से दूसरे स्थान पर जबकि निवर्तमान मेयर सीमा शाह 8120 मतों से तीसरे पायदान पर है। उपमेयर पद में भी भावी प्रत्याशी सलाउद्दीन हसन 8 हजार से ज्यादा मतों आगे चल रहे हैं और दूसरे पायदान पर संतोष शाह है।
भाजपा MLC की पत्नी 18 हजार वोट से आगे
भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल 18 हजार 598 वोट से आगे चल रही हैं। प्रतिद्वंद्वी राजद के पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना देवी पीछे चल रही हैं।
कटिहार नगर निगम चुनाव का परिणाम
मेयर पद पर राकेश कुमार पिंटू चल रहे आगे
मेयर प्रत्याशी मुजफ्फरपुर निवर्तमान मेयर राकेश कुमार पिंटू 4355 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा नेत्री निर्मला साहू 1610 और सुरेश कुमार को 982 वोट मिले हैं।
बेगूसराय नगर निगम
मेयर प्रत्याशी पिंकी देवी दूसरे राउंड की गिनती होने पर 3600 मत से आगे चल रही हैं
बेगूसराय मेयर प्रत्याशी अंजू कुमारी को 2090 वोट मिले हैं
बेगूसराय मेयर प्रत्याशी मीनाक्षी कुमारी को दूसरे राउंड में 1848 वोट मिले हैं
कटिहार में MLC अशोक अग्रवाल की पत्नी आगे
कटिहार नगर निगम में MLC अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल पहले, दूसरा और तीसरा राउंड में 7700 वोट से आगे चल रही हैं। बरारी नगर पंचायत मुख्य पार्षद बबिता कश्यप जीत गई हैं।
मुजफ्फरपुर नगर निगम
राकेश कुमार पिंटू 689
निर्मला साहू 227
भगवानलाल महतो 21
सुरेश कुमार 318
शाहनवाज इकबाल 86
डिप्टी मेयर
मोनालिसा 1157
शब्बीर अहमद 1082
आनंद महतो 376
भागलपुर वार्ड 22 से पांचवीं बार जीतीं निशा दुबे
सिवान वार्ड पार्षद के परिणाम आने शुरू
वार्ड पार्षद के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। सीवान के भादाकला वार्ड संख्या एक से सायदा खातुन विजयी हुई हैं। सुनीता देवी वार्ड नम्बर 2 मोहद्दीपुर से जीत गई हैं।
बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम आज आएगा। इसको लेकर प्रशासन भी काफी दुरुस्त है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। बिहार नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कुल 224 नगर निकायों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। वहीं बिहार निकाय चुनावों में 14 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
वोटिंग में महिलाओं ने मारी बाजी...