फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: '15 साल के जंगलराज में विकास शून्य', PM बोले- एक पूरी पीढ़ी का भविष्य RJD ने छीन लिया

Thu, 06 Nov 2025 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 News:: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण को लेकर मत डाले जा रहे हैं। आज भागलपुर में पीएम मोदी की जनसभा भी है। चुनाव से संबंधित हर अपडेट आपको यहां मिलते रहेंगे। 
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर पहले चरण में आज मतदान होंगे। शेष सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। बता दें कि 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक ही वोटिंग होगी। जिन जिलों में आज मतदान होने हैं, वो मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर है। इन 121 सीटों पर कुल 2496 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के क्रम में 1939 को वैध पाया गया। उनमें से 70 प्रत्याशियों ने नामांकन बाद में वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें