04:43 PM, 05-Nov-2025
मोतिहारी जिले के बनकटवा प्रखंड मुख्यालय स्थित राम मनोहर लोहिया मैदान में बुधवार को तेजस्वी यादव की जनसभा के दौरान अफरातफरी मच गई। राजद प्रत्याशी डॉ. शमीम अहमद के समर्थन में आयोजित इस सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी, जो अचानक अनियंत्रित हो गई।
तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर के उतरते ही मैदान में मौजूद भीड़ सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के सामने बने डी एरिया तक पहुंच गई। इस दौरान कई कुर्सियां टूट गईं और मंच के पास धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि सुरक्षा कर्मियों के लिए नियंत्रण करना मुश्किल हो गया।
कहा जा रहा है कि मंच पर बैठने और तेजस्वी यादव के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी लोगों में होड़ मच गई थी। इसी अफरातफरी के बीच तेजस्वी यादव भी कुछ देर तक भीड़ में फंसे रहे।