11:34 AM, 02-Feb-2026
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
- फोटो : सोशल मीडिया।
Bihar Budget Session Live: राज्यपाल का अभिभाषण शुरू
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो चुका है। राज्यपाल का दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित कर रहे हैं। राज्यपाल बिहार सरकार की उपलब्धि गिना रहे हैं। विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है, जहां जनहित से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श होता है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाये रखें। स्वस्थ बहस और तर्क-वितर्क लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन यह आवश्यक है कि चर्चा मर्यादित और परिणामपरक हो। मैं सभी सदस्यों से अपील करता हूँ कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार सदन में रखें ताकि जनहित में ठोस निर्णय लिए जा सके।