BSEB Bihar Board Matric Ka Sarkari Result 2023 biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
BSEB 10th Result: ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट साइट ओपन ना हो तो परेशान ना हों। तुरंत अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाकर BIHAR10 टाइप कर बिना स्पेस दिए रोल नंबर दर्ज कर 56263 पर भेजें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
12:07 PM, 31-Mar-2023
BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा, एक बार बिहार कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने के बाद स्कोर को biharboardonline.bihar.gov.in से देखा जा सकेगा।
बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट जल्दी ही जारी किया जा सकता है। पिछले साल की बात करें तो उस साल 79.88 प्रतिशत रिजल्ट आया था। इस बार रिजल्ट 80 प्रतिशत से ज्यादा रहने की संभावना जताई जा रही है। बिहार मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थी इन विवरणों को तैयार रखें। रोल कोड और रोल नंबर।
10:54 AM, 31-Mar-2023
आनन्द किशोर अध्यक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया, माननीय मंत्री शिक्षा विभाग, प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा आज दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
10:26 AM, 31-Mar-2023
ऐसे डाउनलॉड करें मार्कशीट...
कक्षा 10वीं की मार्कशीट चेक करने के लिए सबसे पहले इस लिंक biharboardonline.bihar.gov.in पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करने के बाद एक होम पेज पर खुल जाएगा
इसके बाद Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें
फिर आपको BSEB Inter Result 2023 लिखा दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
अब अगले पेज पर Check Result लिखा होगा, उसके लिंक पर क्लिक करें
अब यहां पर मार्कशीट चेक करने के लिए छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड डाल दें, इसके बाद मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी
09:44 AM, 31-Mar-2023
Bihar Board 10th Result Live: शेखपुरा के मोहम्मद अशरफ टॉप पर, औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा दूसरे स्थान पर
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बस कुछ ही घंटों में बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा को खत्म हुए करीब एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। 12वीं का रिजल्ट आने के बाद से कक्षा 10वीं के छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था, अब कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारियां सबसे पहले पाएं यहां।