Bihar Vidhan Sabha Chunav Live: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए के सहयोगी दलों ने प्रचार की रफ्तार बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मिलकर अलग-अलग जिलों में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।
Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। एनडीए और महागठबंधन पूरे जोर-शोर से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार सभाएं कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन भी रैलियों और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
जैसे-जैसे मतदान की तारीखें करीब आ रही हैं, राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की रैलियों में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा गया। दोनों नेताओं ने अपने भाषणों में ‘जंगलराज’ का जिक्र करते हुए राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज डुमरांव में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा दोपहर 2 बजे राज हाई स्कूल मैदान में आयोजित की जाएगी।