फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : कलयुगी पिता ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, जलती चिता से पुलिस ने बरामद किया अधजला शव

Sat, 25 Oct 2025 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar : कलयुगी पिता ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही आरोपी पिता घर से फरार हो गया। उधर पुलिस ने जलती चिता से शव को बरामद किया।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 'कलयुगी' पिता ने अपने नाबालिग बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। पुलिस ने मृतक बच्चे की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, साक्ष्य छिपाने की नियत से गंगा घाट पर जलाई जा रही चिता से बच्चे के अधजले शव के हिस्से को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने शव को जलाने की कोशिश में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी, मृतक बच्चे का पिता, अभी भी फरार है।

विज्ञापन


पत्नी के मायके जाने के बाद दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शेरपुर गांव का रहने वाला संतोष राय कथित तौर पर अक्सर शराब पीने के बाद अपनी पत्नी प्रेमा देवी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था। शुक्रवार की रात, जब प्रेमा देवी मायके गई हुई थीं, संतोष राय ने किसी बात पर अपने नाबालिग पुत्र प्रिंस कुमार (12) को किसी बात पर पीटने लगा। उस शख्स ने बच्चे कि ऐसी पिटाई की कि, जिससे बच्चे की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पिता संतोष राय घर छोड़कर फरार हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह घटना की सूचना बच्चे की मां प्रेमा देवी को दी। जब प्रेमा देवी अपने भाई के साथ घर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे का शव घर की चौकी पर पड़ा है।

जलती चिता से पुलिस ने अधजले शव को किया जब्त 
प्रेमा देवी जब रोते-बिलखते अपने पति को खोजने गांव में निकलीं, तो इसी बीच हत्या के आरोपी के पाटीदार और रिश्तेदारों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से प्रिंस के शव को उठाकर पास के गंगा घाट पर जलाने के लिए निकल गए। जैसे ही इस बात की भनक बच्चे की मां को लगी, उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गंगा घाट पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर शव जला रहे सभी लोग फरार हो गए। आननफानन में पुलिस ने जलती चिता से मृतक बच्चे के जले हुए और बचे हुए शव के कुछ हिस्से को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया।
विज्ञापन


चार अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 
घटना के संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव को जलाने में शामिल चार अभियुक्तों ओम प्रकाश राय, रामबाबू, श्याम बाबू राय और सिंह जी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी संतोष राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें