फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Live Updates: 'बिहार की जनता सब जानती है, इसलिए वो जंगलराज नहीं लाना चाहती', अमित शाह का बयान

Tue, 04 Nov 2025 05:59 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Assembly Election Live Updates: नमस्कर अमर उजाला के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। आज बिहार विधासभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार शाम तक थम जाएगा। महागठबंधन और एनडीए के बीच महासमर जारी है। हर बड़े अपडेट के लिए बने रहिए...।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:14 PM, 04-Nov-2025

मोतिहारी में गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंध पर बोला हमला
पूर्वी चंपारण के चकिया स्थित गांधी मैदान में गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ जानती है, वह जागरूक है और दोबारा बिहार में जंगलराज नहीं लाना चाहती।

अमित शाह ने कहा कि पूरे देश की राजनीति में बिहार का स्थान सर्वोपरि है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति का गौरव चंपारण है। उन्होंने कहा कि विकास से प्रेरित होकर उद्योग जगत ने भी जिस प्रकार से नीतीश कुमार के सुशासन में प्रगति की है, वह सराहनीय है। डबल इंजन की सरकार केंद्र में लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता की सेवा करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया है।

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में बिहार ने दोनों तरह की सरकारें देखी हैं लालू प्रसाद यादव की सरकार और नीतीश कुमार की सरकार। दोनों के बीच कितना अंतर है, यह जनता भलीभांति जानती है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार ने जिस गति से प्रगति की है, वह स्पष्ट रूप से दिखती है।

03:15 PM, 04-Nov-2025

Bihar Election: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर केस दर्ज

मोकामा विधानसभा में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर मोकामा थाना में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर पूछा था कि आपके बयान पर क्यों नहीं कार्रवाई की जाए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी। ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने देने की जनता से अपील की थी, जिसपर विपक्ष लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहा था। सोमवार को  ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में लिमिट से अधिक गाड़ी होने पर आयोजनकर्ता राजीव रंजन पर पंडारक थाना में केस दर्ज किया गया था।

03:14 PM, 04-Nov-2025

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर केस दर्ज

मोकामा विधानसभा में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर मोकामा थाना में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर पूछा था कि आपके बयान पर क्यों नहीं कार्रवाई की जाए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी। ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने देने की जनता से अपील की थी, जिसपर विपक्ष लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहा था। सोमवार को  ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में लिमिट से अधिक गाड़ी होने पर आयोजनकर्ता राजीव रंजन पर पंडारक थाना में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
02:25 PM, 04-Nov-2025

Bihar Assembly Election 2025 Live: 'पाकिस्तान ने अगर गोली चलाई, तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा'

चंपारण में अपनी चुनावी सभी के दौरान अमित शाह ने हुंकार भरी है। महागठबंधन पर जोरदार हमला किया है। शाह ने कहा कि अभी-अभी मोदी जी और नीतीश कुमार जी ने 1.41 करोड़ जीविका दीदी के बैंक खातों में 10 हजार रुपये डालने का काम किया है। ये लालू की पार्टी कहती है, और इन्होंने चुनाव आयोग को भी पत्र दिया है, कि जीविका दीदियों से ये 10 हजार रुपये वापस ले लो।

मैं आज सारे बिहार की जीविका दीदी से कहकर जाता हूं कि लालू और उसके बेटे को छोड़िए, इनकी तीन पीढ़ी भी आ जाए, वो जीविका दीदी से 10 हजार रुपये वापस नहीं ले सकते।
आप एक बार फिर NDA सरकार बनाइए, हम 5 साल में जीविका दीदी के बैंक खातों में 2 लाख रुपये और डालने का काम करेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी जी ने बिहार की धरती से कहा था, इसका जवाब दिया जाएगा। और सिर्फ 20 दिन के अंदर #OperationSindoor करके भारत ने पाकिस्तान में घुसकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। पाकिस्तान के समर्थकों, कान खोलकर सुन लो, “पाकिस्तान ने अगर गोली चलाई, तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।" लालू जी का वही जंगलराज, कपड़े-चेहरे और भेष बदलकर फिर से आने की कोशिश कर रहा है। अगर 6 तारीख को गलती हुई, तो फिर अपहरण, फिरौती और जंगलराज लौट आएगा। पिछले 20 वर्षों में नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त किया है। अब नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाने का समय आ चुका है।

02:15 PM, 04-Nov-2025

Bihar Election: पीएम मोदी पर राहुल का हमला, कहा- नरेंद्र मोदी का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, उनकी डिग्री फर्जी है

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और देश के मौजूदा हालतों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, उनकी डिग्री फर्जी है। अगर आप देश में 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालेंगे, तो आपको उसमें पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित, आदिवासी वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। इन कंपनियों में काम करने वाले लोग 10% की आबादी में से आते हैं। न्यायपालिका हो या ब्यूरोक्रेसी, हर जगह उन्हें ही जगह मिलती है। अगर हम देश के 90% लोगों को देश के विकास में शामिल नहीं करेंगे, तो एक ऐसा हिंदुस्तान बनेगा जहां सारा धन 2-3 लोगों के हाथ में होगा।

विज्ञापन
02:02 PM, 04-Nov-2025

Bihal Assembly Election 2025 Live: 'हम BJP-RSS के 'नफरत के बाजार' में 'मोहब्बत की दुकान' खोलना चाहते हैं'

औरंगाबाद की सभी में राहुल गांधी ने कहा कि हम BJP-RSS के 'नफरत के बाजार' में 'मोहब्बत की दुकान' खोलना चाहते हैं। यह मोहब्बत का देश है और ये नफरत से नहीं चल सकता है। नरेंद्र मोदी-अमित शाह ने देश में नफरत का जहर फैलाया है और इस बात को बिहार की जनता बखूबी समझती है। 
नरेंद्र मोदी छठ पूजा के समय यमुना में स्नान करने वाले थे। उनके नहाने के लिए साफ पानी का पाइप लगाया गया, स्पेशल तालाब बनाया गया। प्लान था कि मोदी यमुना में नहाते और फिर बिहार के लिए ड्रामा करते।  लेकिन जब मीडिया में साफ पानी का पाइप दिख गया, तो नरेंद्र मोदी ने यमुना में नहाने से मना कर दिया।  सच यही है-  यमुना के पानी में नरेंद्र मोदी नहीं नहाएंगे, लेकिन आम जनता को उसी पानी में नहाना पड़ेगा, वही पानी पीना पड़ेगा।

01:57 PM, 04-Nov-2025

Bihar Assembly Election 2025 Live Updates:  सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सीवान की जनता NDA के साथ 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "सीवान की जनता NDA के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली सरकार बिहार को मिली गति को और आगे ले जाएगी... जिस तरह से बिहार की जनता ने विकास देखा है, बिहार की जनता निश्चित रूप से चाहती है कि NDA की सरकार यहां फिर आए और विकास हो।"

01:55 PM, 04-Nov-2025

Bihar Election News: 'रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन और उनके परिवार ने हत्याओं में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है'

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीवान में चुनावी सभी की।  उन्होंने कहा कि हमारे रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन और उनके परिवार ने हत्याओं में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, हमें इस कलंक को मिटाना होगा। यह मुश्किल नहीं है... जब शुरुआत में राम मंदिर आंदोलन शुरू हुआ, तो लोगों को लगता था कि लालू यादव हैं, मुलायम सिंह यादव हैं, राम मंदिर कैसे बनेगा, लेकिन इस देश ने दिखा दिया कि अगर इस देश में लालू यादव, मुलायम सिंह यादव हैं, तो इस देश में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह भी हैं...।

01:53 PM, 04-Nov-2025

Bihar Politics: ये महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है- शिवराज सिंह चौहान

पटना में बिहार विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है। इनके आधे लोग जेल में और आधे लोग बेल पर हैं। राहुल गांधी यहां आते हैं तो कभी मछली पकड़ते हैं और कभी जलेबी तलते हैं। ये लोग जान गए हैं कि अब तक की सबसे बड़ी पराजय महागठबंधन की होगी... तेजस्वी यादव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं क्योंकि वे जान गए हैं कि उनकी बुरी तरह पराजय होने वाली है। हार सामने देखकर कुछ भी घोषणाएं कर रहे हैं। जनता जानती है कि ये झूठों के सरदार हैं।"

01:45 PM, 04-Nov-2025

Bihar Assembly Election 2025 Live Updates: राहुल की औरंगाबाद में जनसभा, कहा-हमें ऐसा...बिहार नहीं चाहिए

औरंगाबाद में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने अपनी चुनावी सभा में एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह जानते हैं कि वो बिहार में चुनाव नहीं जीत सकते, इसीलिए ये 'वोट चोरी' करेंगे। BJP ने महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा का चुनाव चोरी किया और अब ये बिहार में चुनाव चोरी करना चाहते हैं। मगर बिहार की जनता होशियार है और वो ऐसा नहीं होने देगी।  बिहार जानता है कि 'वोट चोरी' संविधान पर हमला है। जनता समझती है कि अगर 'वोट चोरी' हुआ तो सारे अधिकार ख़त्म हो जाएंगे।

बिहार युवा मेहनत करके पढ़ाई कर रहा है, लेकिन पेपर  लीक हो जाता है। जबकि पैसेवालों के बच्चे पैसा देकर पेपर खरीद लेते हैं।  हमें ऐसा बिहार नहीं चाहिए।

01:35 PM, 04-Nov-2025
NDA प्रत्याशी के प्रचार वाहन से शराब बरामद की गई। - फोटो : अमर उजाला

Bihar Election Live Updates: NDA प्रत्याशी के प्रचार वाहन से अंग्रेजी शराब बरामद

गया जी जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रौना रेलवे गुमटी के पास मंगलवार सुबह एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 17 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर वाहन को थाना लाकर जब्त कर लिया है।

 

12:27 PM, 04-Nov-2025
रोड शो के दौरान सीएम योगी स्थानीय लोगों का अभिवादन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

Bihar Election: दरभंगा में सीएम योगी का रोड शो शुरू

दरभंगा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो शुरू हो गया है। लहेरियासराय से यह रोड शो निकला है। दरभंगा शहर से NDA प्रत्याशी संजय सरावगी के समर्थन में यह रोड शो किया जा रहा है। रोड शो को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, एटीएस, यूपी पुलिस और बिहार पुलिस मौजूद है।

11:52 AM, 04-Nov-2025

Bihar Assembly Election 2025 Live Update: महागठबंधन को एहसास हो गया हार का- रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि महागठबंधन को एहसास हो गया है कि उसकी बहुत बड़ी हार होने वाली है, NDA के लिए बहुत बड़ी लहर है... बिहार को जंगलराज से बहुत दूर जाना है और वह पहले ही बहुत दूर जा चुका है, यह उसकी जीत है और 14 नवंबर को बिहार इसका बहुत बड़ा उत्सव मनाएगा।

11:45 AM, 04-Nov-2025

Bihar Politics: तेजस्वी को लेकर तेज प्रताप बोले -अभी वो बच्चा हैं...

पटना में मीडिया के सामने जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अभी वो बच्चा हैं। चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे... वो हमारे क्षेत्र में गए तो हम भी उनके क्षेत्र में चले गए। फिर जाएंगे राघोपुर...

10:24 AM, 04-Nov-2025

Bihar Politics: 'सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही, जनता बदलाव चाहती है'

वीआईपी संस्थापक और महागठबंधन की ओर से बिहार के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "समाज के हर वर्ग, जाति और धर्म में सरकार बदलने का ज़बरदस्त उत्साह है। सबका मानना है कि तेजस्वी का मतलब सरकारी नौकरी। जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है। नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं, वे कोई फ़ैसला नहीं ले रहे, नौकरशाह ले रहे हैं। सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है। ऐसे में जनता बदलाव चाहती है..."

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर उन्होंने कहा, "इन लोगों की मानसिकता ठीक नहीं है। राहुल गांधी मछुआरा समुदाय की तकलीफों को समझने गए... लेकिन इस पर कटाक्ष करना बिहार के निषाद समुदाय का अपमान है। NDA, गिरिराज सिंह निषाद समुदाय का इस तरह अपमान और गुमराह करते हैं, उन्हें बिहार के निषाद समुदाय से माफ़ी मांगनी चाहिए।"

10:21 AM, 04-Nov-2025

Bihar Assembly Election 2025: 'लालू यादव का परिवार अति आत्मविश्वास में है'

पटना में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "लालू यादव और उनका परिवार विश्वास में नहीं बल्कि अति आत्मविश्वास में है क्योंकि उन्हें पता है कि नतीजे तो उनके पक्ष में आने वाले नहीं हैं इसलिए दिखावा कर रहे हैं कि फलां तारीख को शपथ लेंगे, यह योजना देंगे... लालू यादव और तेजस्वी यादव जितने झूठे वादे कर सकते हैं, कर रहे हैं, कोई उनके वादों पर विश्वास नहीं करता। अब जब लालू यादव भी प्रचार में उतर आए हैं, तो लोगों को जंगलराज की याद आ गई है।"

10:18 AM, 04-Nov-2025

Bihar Election Live Updates: तेजस्वी ने किया मुफ़्त बिजली के साथ धान और गेहूं में MSP के अतिरिक्त राशि देने का वादा

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हमारा विषय बिहार बनाने का है। हमने किसानों के लिए घोषणा की है कि अगर हमारी सरकार बनी, तो हम सिंचाई के लिए मुफ़्त बिजली देंगे। गेहूं और धान के लिए, हम धान के MSP के अतिरिक्त ₹300 और गेहूं के MSP के अतिरिक्त ₹400 देंगे। 14 जनवरी को, हम 'माई बहन मान योजना' के तहत महिलाओं के खातों में ₹30,000 जमा करेंगे

10:07 AM, 04-Nov-2025

Bihar Assembly Election 2025 Live Updats: तेजस्वी  का एलान, 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे

महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार 1 साल का पूरा पैसा माता बहनों के खाते में भेज देगी।

09:07 AM, 04-Nov-2025

 Bihar Assembly Election Live Update: बरूराज में तेजस्वी याद व मुकेश सहनी करेंगे सभा

मुजफ्फरपुर के बरूराज विधानसभा क्षेत्र में आज नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की जनसभा भी है। चीनी मिल मैदान में यह जनसभा होगी। उम्मीदवार राकेश कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।
 

09:04 AM, 04-Nov-2025

Bihar Assembly Election Live Update: गायघाट में सभा करेंगे चिराग पासवान

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री और लोजपा आर के सुप्रीमो चिराग पासवान की जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़ी जनसभा है। जेडीयू प्रत्याशी कोमल सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। 

09:01 AM, 04-Nov-2025

Bihar Election Live Updates: आज 121 सीटों पर थम जाएगा प्रचार अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की 121 सीटों पर आज शाम चुनावी प्रचार अभियान पर विराम लग जाएगा। बता दें, 6 नवंबर को प्रदेश के 18 जिलों में वोटिंग होगी।

08:38 AM, 04-Nov-2025

Bihar Election Live Updates: 'बिहार की जनता सब जानती है, इसलिए वो जंगलराज नहीं लाना चाहती', अमित शाह का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का महासमर जारी है। एनडीए और महागठबंधन के बीच जोरदार मुकाबला हो रहा है। वहीं, आज मंगलवार को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान पर विराम लग जाएगा। राहुल गांधी दो बड़ी रैलियां करेंगे। महागठबंधन के स्टार प्रचारक और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहरसा जिले में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। एनडीए गठबंधन के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जिले के सिमरी बख्तियारपुर में लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

प्रतिपक्ष नेता दोपहर डेढ़ बजे महिषी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे राजद उम्मीदवार गौतम कृष्ण के पक्ष में प्रचार करेंगे। इन सभाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। महागठबंधन की ओर से बताया गया है कि तेजस्वी यादव अपनी सभाओं में शिक्षा, रोजगार, किसानों की समस्याओं और महंगाई जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाएंगे। स्थानीय राजद नेताओं के अनुसार, सहरसा जिले की इन सभाओं से महागठबंधन के प्रचार अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी।

प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सभी सभा स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, और कार्यक्रमों की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें