फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 Live: जदयू को बड़ा झटका, छपरा के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने थामा राजद का दामन

Sun, 26 Oct 2025 12:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को, दूसरे चरण की 11 नवंबर को और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:26 PM, 26-Oct-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Update: तेजस्वी यादव बोले- महागठबंधन का फोकस विकास और जनता की उम्मीदों पर

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम काम करने में विश्वास रखते हैं। अगले 5 साल में हम क्या करेंगे, यह जनता को बताया जा रहा है। एनडीए केवल नकारात्मक बातें कर रही है। इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए बेसब्र है। तेजस्वी से किसी को शिकायत नहीं है। हम जो कह रहे हैं, आने वाले समय में वह जरूर करेंगे। एनडीए के लोग पहले बताएं कि उनके मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा?"

10:49 AM, 26-Oct-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Update: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने दिया बड़ा बयान

बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "अमित शाह का मतलब है कि पिछले 15 साल के शासन में विकास दर 3.5 से 4% थी, जिसे 2.5% तक गिरा दिया गया। लेकिन नीतीश कुमार ने इसे बढ़ाकर 2.5% से 10.4% तक पहुंचा दिया। बिहार में आज एक प्रगतिशील सरकार है जिसने इसे भारत का सबसे तेज विकास दर वाला राज्य बना दिया।"

08:14 AM, 26-Oct-2025

छपरा में जदयू को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने आरजेडी की सदस्यता ले ली। अल्ताफ आलम ने मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से उनका नामांकन रद्द हो गया था। अब उन्होंने कहा कि वे तेजस्वी यादव की विचारधारा और जनता के लिए उनके संघर्ष से प्रभावित होकर आरजेडी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने अपने पुराने मित्र शैलेंद्र प्रताप का आभार जताया और कहा कि वे बिहार में बदलाव की राजनीति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

विज्ञापन
07:42 AM, 26-Oct-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates: महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में तेजस्वी की रैली

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर किशनगंज में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी 26 अक्टूबर को कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के अलता हाट खेल मैदान में सुबह 11 बजे महागठबंधन उम्मीदवार मास्टर मुजाहिद आलम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अररिया के उमानाथ राय उच्च विद्यालय में भी चुनावी सभा करेंगे और फिर पटना के लिए रवाना होंगे।

07:41 AM, 26-Oct-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates: कैश बांटने को लेकर पप्पू यादव को इनकम टैक्स का नोटिस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वैशाली जिले के सहदेई प्रखंड के नयागांव पूर्वी पंचायत के मनियारी गांव में बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के मामले में अब उन्हें इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है। बताया जाता है कि आचार संहिता लागू होने के बाद पप्पू यादव ने करीब 80 बाढ़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद सहदेई थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। इस मामले पर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, बाढ़ पीड़ितों की मदद को अपराध बताया गया है। अगर यह अपराध है, तो मैं हर पीड़ित की मदद का यह अपराध करता रहूंगा।”

विज्ञापन
07:34 AM, 26-Oct-2025

Bihar Election 2025 Live: जदयू को बड़ा झटका, छपरा के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने थामा राजद का दामन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह गरमाने लगा है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यानी अब चुनावी रण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चुनाव से पहले महागठबंधन ने एनडीए पर मुख्यमंत्री चेहरा तय न करने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में एनडीए के कई बड़े नेताओं नित्यानंद राय, राजीव प्रताप रुडी और उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा है कि इस बार भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के चेहरा हैं।

शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने रैली के दौरान एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसके जवाब में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठकों में तक शामिल नहीं होते, तो राज्य में निवेश लाने की बात करना बेमानी है। वहीं आज, रविवार को किशनगंज में तेजस्वी यादव की बड़ी रैली होनी है, जहां वे चुनावी मुद्दों और जनता के भरोसे को लेकर अपने अभियान को और आगे बढ़ाएंगे। बिहार चुनाव से जुड़ी हर ताजा जानकारी और सियासी हलचल पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें