फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election News Live: महागठबंधन पर PM मोदी ने ली सियासी चुटकी, अटक-भटक दल दिया करार; जंगलराज पर भी प्रहार

Fri, 24 Oct 2025 07:07 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। बिहार का चुनावी दंगल अब हर दिन के साथ और रोमांचक होता जा रहा है। एनडीए और महागठबंधन के बीच रोज नए-नए दांव चले जा रहे हैं। यहां आपको बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर एक बड़ा अपडेट सबसे पहले मिलेगा।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:06 PM, 24-Oct-2025

चुनाव घोषणा के बाद पहली बार राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, अपने कार्यालय का किया उद्घाटन 
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव चुनाव घोषणा के बाद पहली बार अपने चुनावी क्षेत्र में सक्रिय नजर आए। उन्होंने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। बिदुपुर के चकसिकंदर में प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद तेजस्वी यादव ने भारी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हमारी चिंता खत्म कर दी है और मुझे मुख्यमंत्री बना दिया है।" साथ ही उन्होंने 'सीएम' का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि इसका मतलब है चिंता मुक्त। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लालू यादव के बेटे हैं और नरेंद्र मोदी या भाजपा से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने भाजपा और मोदी पर भी निशाना साधा।

03:09 PM, 24-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: बेगूसराय की धरती से गरजे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बेगूसराय की धरती से महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से NDA की सरकार बनाने के लिए जनता-जनार्दन खुद चुनावी मैदान में उतर चुकी है। बेगूसराय में भारी संख्या में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।
 

03:01 PM, 24-Oct-2025
गोपालगंज में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीके। - फोटो : अमर उजाला

Bihar Politics: जन सुराज ने गोपालगंज में निर्दलीय प्रत्याशी को दिया अपना समर्थन

जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव को अपना समर्थन दिया है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज गोपालगंज में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस मौके पर जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अनूप श्रीवास्तव ने जन सुराज में शामिल होने का ऐलान किया।

विज्ञापन
02:59 PM, 24-Oct-2025

Bihar Elections: ये रामराज्य और जंगलराज की लड़ाई- शिवराज

गोपालगंज में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैकुंठपुर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। शिवराज ने सभा में कहा कि धर्म और अधर्म की लड़ाई में भगवान को आना पड़ता है और आज नरेंद्र मोदी उसी भूमिका में हमारे बीच हैं. उन्होंने इसे रामराज्य और जंगलराज की लड़ाई करार दिया और कहा कि मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं।
 

01:01 PM, 24-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: 'तीन गुना ज्यादा पैसा भाजपा, एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए दिया'

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के समय में बिहार को जितना पैसा मिला था उससे तीन गुना ज्यादा पैसा भाजपा, एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए दिया है। जब तीन गुना पैसा आएगा तो विकास भी तीन गुना ज्यादा होगा ही होगा। समस्तीपुर से पूर्णिया के लिए सिक्स लेन हाइवे बन रहा है। नई रेललाइनें बन रही हैं, वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं, बिहार में बिजली के नए-नए कारखाने लग रहे हैं।

विज्ञापन
12:57 PM, 24-Oct-2025
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

Bihar News: बिहार के हर कोने में आज विकास हो रहा-पीएम

 पीएम ने कहा कि आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई भी कोई काम न हो रहा हो। आपको कोई न कोई विकास का काम चलता हुआ जरूर दिखाई देगा। एनडीए सरकार सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस कनेक्शन... इनको सिर्फ सुविधा नहीं मानती, ये सशक्तिकरण और समृ्द्धि के भी माध्यम हैं। 

 

12:54 PM, 24-Oct-2025

Bihar Electin Live Update: 'बिहार के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे..'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ये ज़मानत पर चल रहे लोग हैं। जो ज़मानत पर हैं वो चोरी के मामले में ज़मानत पर हैं। अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है कि अब 'जननायक' की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।"

12:24 PM, 24-Oct-2025

Bihar Elections 2025: जब तेज रफ्तार से चलेगा बिहार, तब फिर आएगी NDA सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि जब नई रफ्तार से चलेगा बिहार तो तब फिर आएगी NDA की सरकार। साथ ही कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि आज मुझे वहां जाने का अवसर मिला।

हमारी सरकार जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी को प्रेरणा पुंज मानती है। 

12:21 PM, 24-Oct-2025

Bihar Assembly Election 2025: 'आपन सब लोगन का प्रणाम करित ही'

समस्तीपुर से पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी शंखनाद किया है। बिहार और मिथिला वासियों को स्थानीय भाषा में प्रणाम करते हुए पीएम ने अपना संबोधन शुरू किया। साथ ही 25 अक्तूबर से शुरू होने वाले छठ महापर्व को लेकर बधाई दी। 

12:08 PM, 24-Oct-2025

Bihar Elections 2025: सीएम नीतीश कुमार का संबोधन

समस्तीपुर के चुनावी मंच पर एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने संबोधन में एनडीए के सभी बड़े नेताओं का स्वागत करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
 

 

नीतीश कुमार ने कहा, “हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। अजीविका रोजगार के लिए बेहतर योजनाएं चल रही हैं, जिसमें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। एनडीए की सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। मखाना बोर्ड सहित कई अन्य सौगातें भी राज्य को मिली हैं।” आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग अपने परिवार के लिए काम करते हैं। हम लोगों को देखिए हम सब आपके लिए काम कर रहे हैं। बिहार आगे बढ़ रहा है। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया था। 

11:45 AM, 24-Oct-2025

Bihar Elections Live Update: सहरसा में तेजस्वी यादव की रैली शुरू, वादों की बौछार

सहरसा में तेजस्वी यादव की रैली शुरू हो गई है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हम बिहारी हैं, बाहरी लोगों से डरने वाले नहीं हैं। लालू जी को डराने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं डरे। ईडी, इनकम टैक्स और कई एजेंसियां पीछे पड़ी रहीं, लेकिन झुकने का नाम नहीं लिया।

यह सरकार नकलची है, लेकिन हमारे पास विजन है। हम चाहते हैं कि बिहार में निवेश हो, महंगाई कम हो और लोगों को नौकरी मिले। ऐसा बिहार हम बनाना चाहते हैं। हम आप लोगों से वादे करके जा रहे हैं और अब उन्हें पूरा करेंगे।

14 तारीख को महागठबंधन की सरकार बनेगी। बीस दिन के अंदर कानून बनाया जाएगा कि जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उसे नौकरी दी जाएगी। ऐसा कोई परिवार नहीं बचेगा जिसके पास सरकारी नौकरी न हो। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे। माई-बहन मान योजना लागू की जाएगी और हर महीने लाभ आपके पास पहुंचेगा। यानी साल भर में 30 हजार रुपये देने का काम किया जाएगा। सरकार बनने के तुरंत बाद एक साल का पूरा पैसा दिया जाएगा।”

11:25 AM, 24-Oct-2025

Bihar Election: जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम पहुंच चुके हैं। यहां पीएम ने कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। श्रद्धांजलि देने के बाद उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की है। दो बार के सीएम रह चुके कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति का एक अहम नाम थे। अतिपिछड़ा राजनीति को साधने के लिए कर्पूरी ठाकुर को धुरी माना जा रहा है। साथ में सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए घटक दल के कई बड़े नेता भी मौजूद हैं। 

11:20 AM, 24-Oct-2025

Bihar Politics: कांग्रेस को कालीन बिछाने का काम मिला- शहजाद पूनावाला

महागठबंधन द्वारा RJD नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "लोगों ने कितना समर्थन दिया है, यह तब दिखाई दिया जब राहुल गांधी के करीबी ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल उठाए और कहा कि केवल राहुल गांधी का चेहरा ही बिहार में वोट जीत सकता है और किसी और का चेहरा काम नहीं करेगा... NDA गठबंधन विजन और मिशन के बारे में है, यही वजह है कि हमने अपनी सीटें और नीतीश कुमार का चेहरा चुना... कल, मैंने देखा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री चेहरा हैं, VIP प्रमुख उपमुख्यमंत्री चेहरा हैं और कांग्रेस पार्टी, जिसके पास 60 सीटें और 4 सांसद हैं, उन्हें कालीन बिछाने का काम मिला..."

11:17 AM, 24-Oct-2025

Bihar Election: 'पीएम मोदी का मकसद है बिहारियों को गुमराह करना'

VIP के संस्थापक मुकेश सहनी ने बिहार विधान सभा चुनाव 2025 पर कहा, "... देश के सभी अल्पसंख्यकों की फिक्र कीजिए(भाजपा)। क्या भाजपा को एक मल्लाह के बेटे द्वारा सरकार बनाने से दर्द हो रहा है?... आपको अल्पसंख्यकों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है, हम देख लेंगे..."
 

प्रधानमंत्री मोदी का मकसद है बिहारियों को गुमराह करना। उन्होंने अपने साक्षात्कार में कहा कि बिहार में फैक्ट्री नहीं लग सकती है क्योंकि यहां जमीन नहीं है..."

11:01 AM, 24-Oct-2025

Bihar Politics:पीएम मोदी के दौरे को लेकर राजद सांसद का कटाक्ष

दानापुर में राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी खर्चे पर बिहार में चुनावी रैलियां करने आते हैं। क्या आपने कभी उन्हें बिहार के विकास पर बात करते सुना है? वे सिर्फ हमारे परिवार और मेरे पिता पर आरोप लगाते हैं। उनके पास बिहार के लिए कोई विजन नहीं है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन पिछले 20 वर्षों में क्या एक भी फैक्ट्री लगी? क्या उन्होंने कभी युवाओं के हित में सोचने की कोशिश की? बेरोजगारी और पलायन को खत्म करने की कोई योजना बनाई?

प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्री हमेशा कहते हैं कि बिहार के लोगों के लिए गुजरात जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी को सच में बिहार की चिंता होती, तो वे गुजरात में जाकर कहते कि बिहार में काम करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।”

10:31 AM, 24-Oct-2025

Bihar News: 'भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन'! 

पीएम मोदी ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को याद किया है। X पर जारी पोस्ट में पीएम ने लिखा है कि आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है।

10:28 AM, 24-Oct-2025

Bihar News: 'आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें'

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट की है। इसमें वो लिखते हैं, "प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें। मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा"।

10:08 AM, 24-Oct-2025

Bihar News: बेगूसराय आएंगे पीएम, आवागमन को लेकर कई प्रतिबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर बेगूसराय जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित चप्पे -चप्पे पर प्रशासन की तैनाती है। पीएम बेगूसराय के उड़ान हवाई अड्डा पट्टी स्थित चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जिले में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने 6 लेन पुल, एनएच-31 और आसपास के मार्गों पर वाहनों के आवागमन को लेकर कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं।

09:29 AM, 24-Oct-2025

Bihar Chunav 2025 Live Update: भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वैशाली आएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दिग्गज नेताओं का बिहार दौरा लगा हुआ है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज वैशाली आएंगे। यहां हाजीपुर के राज पैलेस में बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे. हाजीपुर विधानसभा को लेकर राजनीति बनाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा शाम 5:00 बजे हाजीपुर पहुंचेंगे.

08:29 AM, 24-Oct-2025

Bihar Chunav 2025 Live Update: दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वो पटना पहुंचेंगे। सीवान और बक्सर में शाह के चुनावी कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, 25 अक्तूबर को बिहारशरीफ, मुंगेर और खगड़िया में रैलियों को संबोधित करेंगे।

08:23 AM, 24-Oct-2025

Bihar Elections 2025: सिमरी बख्तियारपुर से तेजस्वी करेंगे बड़ी शुरुआत

23 अक्तूबर को महाठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान हुए बड़े एलान के बाद तेजस्वी एक अलग अंदाज में दिख रहे हैं। आज 24 अक्तूबर को सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। सिमरी बख्तियारपुर में एक रैली के साथ बड़ा शंखनाद करेंगे। फिर यहां के बाद वो केवटी, पारू और उजियारपुर में रुकेंगे. तेजस्वी का चुनावी दौरा सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली में भी होगा.

08:18 AM, 24-Oct-2025

Bihar Chunav 2025: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि पर पहुंचेंगे पीएम

पीएम मोदी आज से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करेंगे. साथ ही पीएम मोदी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म और कर्मभूमि पहुंचेंगे। यहां मिथिलांचल के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे.समस्तीपुर के दुधपुरा से महागठबंधन पर निशाना साधेंगे।

 

07:52 AM, 24-Oct-2025

Bihar Election News Live: महागठबंधन पर PM मोदी ने ली सियासी चुटकी, अटक-भटक दल दिया करार; जंगलराज पर भी प्रहार

आज का दिन बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काफी खास है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के सियासी दौरे पर हैं, महागठबंधन पर निशाना साधा है। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले सियासी पारा हाई होता जा रहा है। रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। 

एनडीए के चुनाव अभियान के तहत पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत समस्तीपुर के कर्पूरी गांव से किया है। नेता कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे समस्तीपुर के दुधपुरा पहुंचे। फिर बेगूसराय में चुनावी रैलियां की। मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह  24 अक्तूबर को  ही वे सीवान और बक्सर में रहेंगे। वहीं,  25 अक्तूबर को बिहारशरीफ, मुंगेर और खगड़िया में रैलियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें