फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Lok Sabha election results Live : पाटलिपुत्र में मीसा ने रामकृपाल को हराया, पटना साहिब में रविशंकर जीते

Tue, 04 Jun 2024 09:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Patna Sahib-Patliputra Lok Sabha Bihar Election Results Update in Hindi : रामकृपाल यादव जीत की हैट्रिक लगाएंगे या मीसा भारती रिकॉर्ड तोड़ेंगी? रविशंकर प्रसाद सीट बचा लेंगे या कांग्रेस के पुराने दिग्गजों से आगे निकल जाएंगे अंशुल? अब आएगा रुझान...
विज्ञापन
पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 : पटना की दो सीटों में ज्यादा रोचक और कड़ा मुकाबला यहीं होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:30 PM, 04-Jun-2024
जीत की खुशी में सीट बेल्ट लगाना भूलीं मीसा भारती पहुंचीं एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जीत का सिलसिला कायम रखा है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव इस बार भाजपा को अपनी पाटलिपुत्र सीट तीसरी बार जीतकर नहीं दिला सके। रामकृपाल यादव को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने अप्रत्याशित अंतर से हराया। मीसा को शुरुआत में मनेर विधानसभा में लीड मिली और फिर ज्यादातर समय एक अंतर से वह आगे ही रहीं। दोनों जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र के लिए बुला लिया गया है। रविशंकर प्रसाद पहुंच चुके हैं, जबकि मीसा भारती लंबे काफिले के साथ आ रही हैं। उनका इंतजार हो रहा है। मीसा अब राज्यसभा सांसद का पद छोड़कर पाटलिपुत्र के लोकसभा सांसद की शपथ लेंगी।

06:58 PM, 04-Jun-2024
मीसा भारती के समर्थक जीत का जश्न मनाने के लिए नवनिर्वाचित सांसद का इंतजार करते दिखे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मीसा ने रामकृपाल यादव को 61655 वोट से हरा दिया
पटनासाहिब सीट से भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद जीत चुके हैं। उन्होंने 140840 वोटों से अंशुल अविजित को हराया। वहीं दो बार सांसद रहे पाटलिपुत्र सीट के प्रत्याशी रामकृपाल यादव को लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने हरा दिया है। मीसा ने रामकृपाल यादव को 61655 वोट से हरा दिया। 

05:14 PM, 04-Jun-2024

कांग्रेस के अंशुल अविजित पीछे चल रहे हैं
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के बाद अब भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता रामकृपाल सिंह पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव हार गए। पटना के पाटलिपुत्र सीट से राजद उम्मीदवार मीसा भारती की जीत हुई है। मीसा भारती 60070 से आगे रहीं। वहीं पटना साहिब में भाजपा के रविशंकर प्रसाद बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के अंशुल अविजित पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन
03:53 PM, 04-Jun-2024

पटनासाहिब सीट पर कांग्रेस पिछड़ी
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती,  भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव से 53222 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद 94533 आगे चल रहे हैं।  

03:20 PM, 04-Jun-2024

पटना साबिह से रविशंकर प्रसाद आगे
पटनासाहिब लोकसभा में मतगणना जारी है। बख्तियारपुर में 16वें राउंड में अंशुल को 6425 वोट मिले जबकि रविशंकर को 3329 इस तरह अंशुल को 3096 वोट ज्यादा हैं। 17वें राउंड में अंशुल को 4314 वोट मिले जब कि रविशंकर को 4238 वोट मिले। इस तरह अंशुल को 76 वोट अधिक हैं। 18वें राउंड में रवि शंकर को 4721 वोट मिले जबकि अंशुल को मात्र 3560 वोट मिले। इस तरह रवि शंकर 1161 वोट से आगे हैं। 19वें राउंड में अंशुल को 4455 वोट मिले जबकि रविशंकर को 3188 वोट मिले। अंशुल 1267 वोट से आगे हैं। 20वें राउंड में रवि शंकर को 3508 वोट मिले जबकि अंशुल को 2998 वोट ही प्राप्त हुए। इस तरह रविशंकर 510 वोट से आगे हैं।

विज्ञापन
02:38 PM, 04-Jun-2024


पटनासहिब लोकसभा सीट में मतगणना जारी है। बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र क गिनती हो रही है। 19वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल को 4455 वोट मिले। वही रविशंकर प्रसाद को 3188 वोट मिले। इस तरह अंशुल 1267  वोट से आगे हो गए। सभी सीट पर गिनती की बात करें तो रविशंकर प्रसाद 87893 वोट से आगे चल रहे हैं। 

01:57 PM, 04-Jun-2024

नौवें राउंड में रामकृपाल तो दसवें में मीसा भारती आगे
पाटलिपुत्र सीट से नौवें राउंड में रामकृपाल को 3651 वोट मिले जबकि मीसा भारती को 3435 वोट हासिल हुए। इसमें रामकृपाल यादव 216 वोट से आगे रहे। वहीं  दसवीं राउंड में मीसा भारती को 5208 वोट मिले जबकि रामकृपाल को 2683 वोट मिले। इस राउंड में मीसा भारती 2525 वोट से आगे हो गईं। 

01:23 PM, 04-Jun-2024

मीसा भारती 39388 वोट से आगे चल रही हैं
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर लालटेन जलता दिख रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती 39388 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं पटनासाहिब सीट पर एक बार फिर से कांग्रेस पिछड़ गई। यहां से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद 74146 वोट से आगे चल रहे हैं। 

12:56 PM, 04-Jun-2024

पटनासाहिब सीट से फिर से रविशंकर आगे
पटनासाहिब सीट पर बख्तियारपुर में 13वें राउंड में रवि शंकर प्रसाद को को 4389 वोट मिले जबकि अंशुल को 3406 वोट मिले। इस राउंड में रविशंकर प्रसाद 983 वोट से आगे हैं। 

12:26 PM, 04-Jun-2024

राजद प्रत्याशी मीसा भारती फिर से आगे
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती लगातार आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 102537 वोट मिले हैं। वहीं राम कृपाल यादव को 67476 वोट मिले। मीसा 35061 वोट से आगे चल रही हैं। 

 

12:10 PM, 04-Jun-2024

राजद प्रत्याशी मीसा भारती लगातार आगे चल रही हैं
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती लगातार आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 90372 वोट मिले हैं। वहीं राम कृपाल को 59000 वोट मिले। मीसा 31372 वोट से आगे चल रही हैं। 

11:24 AM, 04-Jun-2024

पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती लगातार आगे 
पटनासाहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद को अब तक 93778 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित को 59748 वोट मिले हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती को 49305 वोट जबकि रामकृपाल यादव को 32950 वोट मिले हैं। 
 

10:44 AM, 04-Jun-2024

पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे
पटनासाहिब सीट से रविशंकर प्रसाद करीब 11 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती आगे चल रही हैं। 

10:18 AM, 04-Jun-2024

मीसा भारती 6022 से आगे चल रहीं
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती रामकृपाल यादव से 6022 मतों से आगे चल रहीं हैं। मीसा भारती को अब तक 20447 वोट मिले हैं। वहीं रामकृपाल यादव को 14425 वोट मिले हैं। 

09:52 AM, 04-Jun-2024

पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे चल रही हैं
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर यादव बहुल मनेर विधानसभा सीट पर उम्मीद के अनुसार मीसा भारती भारी मतों से आगे हैं। मनेर विधानसभा के पहले राउंड में मीसा भारती को 5080 वोट मिले हैं, जबकि रामकृपाल यादव यहां 1460 वोट पर ही अटक गए।

09:40 AM, 04-Jun-2024

दूसरे राउंट में रविशंकर प्रसाद आगे
पटना साहिब लोकसभा सीट के बख्तियारपुर के दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3277, जबकि भाजपा को 3719 वोट मिले। दीघा के राउंड दो में कांग्रेस को 5789 वोट मिले, जबकि भाजपा को 7166 मत मिले। इसी सीट पर फतुहा विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस को 3432 मत मिले, जबकि भाजपा को 4838 वोट मिले।

09:04 AM, 04-Jun-2024

पटना साहिब से कांग्रेस आगे
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के मातहत दीघा विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 4461 वोट मिले, जबकि भाजपा के रविशंकर प्रसाद को 3946 मत मिले हैं। चुनाव आयोग ने इसे घोषित कर दिया है।

08:50 AM, 04-Jun-2024

पहले राउंड का परिणाम सामने आया
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के पहले राउंड का परिणाम सामने आया है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी 3846 वोट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर भाजपा के रविशंकर प्रसाद हैं। रविशंकर को पहले राउंड में 4330 वोट मिले हैं।

08:38 AM, 04-Jun-2024

पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे चल रही
पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट पर ईवीएम से गिनती शुरू हो चुकी है। पटना साहिब सीट में रविशंकर 500 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट पर राजद प्रत्याशी मीसा भारती आगे चल रही हैं। 

08:10 AM, 04-Jun-2024
निरीक्षण करने पहुंचे पटना डीएम। - फोटो : सोशल मीडिया।

दोनों सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट पर पोस्ट बैलेट की गिनती शुरु हो चुकी है। मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा है। इसी बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक मतगणना केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया। 

07:46 AM, 04-Jun-2024

पटनासाहिब सीट पर पहले आएगा चुनाव परिणाम
पटनासाहिब में सबसे पहले परिणाम आएगा। यहां 2131 बूथ का मतदान होना है। यहां करीब 45 प्रतिशत ही मतदान होगा। दोपहर तीन बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन चुनाव जीत रहा है। 

07:06 AM, 04-Jun-2024

बिना पास के नहीं मिल रही मतगणना केंद्र में इंट्री 

पटना के एएन कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह पांच बजे से मतगणनाकर्मी पहुंचने लगे। बोरिंग रोड चौराहा से लेकर एनएन कॉलेज कैंपस तक सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर बिना पास के किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। 

06:16 AM, 04-Jun-2024
टना साहिब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 : जो शत्रुघ्न सिन्हा नहीं कर सके, उसका दावा है अंशुल का। देखते है - फोटो : अमर उजाला

पटना साहिब सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर
पटना साहिब में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा भाजपाई सांसद रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेसी अंशुल अभिजीत से है। भाजपा ने पिछली बार के विजेता और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। उनके सामने महागठबंधन के प्रत्याशी हैं भारत के उप प्रधानमंत्री रहे जगजीवन राम के नाती और मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत। दोनों ही प्रत्याशी हाई प्रोफाइल हैं, रविशंकर दिग्गज वकील हैं, तो अंशुल कैंब्रिज से डाक्टरेट हैं। रविशंकर प्रसाद की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। राज्यसभा के सदस्य और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।  अंशुल अभिजीत अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। राजनीति इन्हें घुट्टी में मिली है। अंशुल सासाराम लोकसभा सीट से आठ बार के सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता जगजीवन राम के नाती हैं। उनकी मां और जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार दो बार सासाराम सीट से जीती थीं।

05:55 AM, 04-Jun-2024

Patna Lok Sabha election results Live : पाटलिपुत्र में मीसा ने रामकृपाल को हराया, पटना साहिब में रविशंकर जीते

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू होने वाली है, लेकिन राजधानी पटना की तैयारी देखने लायक है। सोमवार को ही लड्डू की तैयारियों को देखने वाला पटना मंगलवार सुबह जागा तो शहर के पॉश इलाके बोरिंग रोड के बड़े हिस्से में बैरेकेडिंग नजर आई। एएन कॉलेज में पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के वोटों की गिनती होगी। सातवें और अंतिम चरण में एक जून को इन दोनों सीटों पर मतदान हुआ था। पटना साहिब का मतदान हमेशा की तरह बहुत कम और पाटलिपुत्र का संतोषजनक रहा। करीब 13 प्रतिशत के अंतर से पाटलिपुत्र के वोटर आगे थे। अब मतगणना की बारी है। सुबह पांच बजे से एएन कॉलेज में मतदानकर्मी पहुंच गए। पटना साहिब में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा भाजपाई सांसद रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेसी अंशुल अभिजीत से है। पाटलिपुत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपाई सांसद राम कृपाल यादव जीत की हैट्रिक लगाते हैं या भतीजी मीसा भारती इस बार करिश्मा कर दिखाती हैं? हर अपडेट यहां देखें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें