फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Party Meeting : लालू प्रसाद बोले- भाजपा की पीठ पर गदा मारकर हनुमानजी अब हमारे साथ हो गए हैं

Fri, 23 Jun 2023 05:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Opposition Party Meeting Today in Patna Live Updates : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों की पटना की गई। ढाई घंटे तक चले इस महाबैठक में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
पटना में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:05 PM, 23-Jun-2023
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला

लालू बोले- बढ़िया से फिट कर देंगे भाजपा को
राजद सुप्रीमो ने कहा कि हमलोगों को एक होकर रहना है। उन्होंने कहा कि अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और बढ़िया से फिट कर देंगे भाजपा को। मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हनुमान जी का नाम लेकर चुनाव लड़ता है। ऐसा हनुमान जी भाजपा के पीठ पर गदा मारे कि कांग्रेस जीत गई। 

05:04 PM, 23-Jun-2023

अखिलेश बोले- हमलोग मिलकर देश को बचाएंगे
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज पटना में केवल दल नहीं बल्कि देश के नेता मिल रहे हैं। हमलोग मिलकर देश को बचाएंगे। यही मेरा संदेश है। यह बैठक ऐतिहासिक है। मैं नीतीश कुमार जी को बधाई देता हूं।

05:00 PM, 23-Jun-2023

सोरेन ने कहा- लोकतंत्र में कुछ चीजों पर तेजी से हमला हो रहा
झारखंड के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाला चुनाव जनांदोलन बन जाए। कहीं न कहीं आज इस लोकतंत्र में कुछ चीजों पर तेजी से हमला हो रहा है। किसान मजदूर बेरोजगार पढ़े लोगों के बीच की स्थिति आप लोगों को पता है। अनेकता में एकता में दरार पड़ रही है। उस दरार को पाटने के लिए यह हो रहा है। सदियों से शोषित वर्ग को शोषण झेलना पड़ रहा है। विपक्ष दलों को एक मंच पर लाने के लिए मैं सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद देता हूं। यह एक पहली झलक है। हो सकता है कि आने वाले समय में और ज्यादा लोग आ सकते हैं। विपक्षी दलों का यह जुड़ाव मील का पत्थर साबित होगा। ईमानदार और संकल्पित सोच के साथ लड़ाई जीती जा सकती है।

विज्ञापन
04:55 PM, 23-Jun-2023
सीचाराम येचुरी। - फोटो : अमर उजाला

देश के संविधान की रक्षा करनी होगी
सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि देश के संविधान की रक्षा करनी होगी। हमें सविंधान की रक्षा करने के लिए साथ आना होगा। देश में धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है। राज्यों में चुनावी तालमेल पर चर्चा होती रहेगी।

04:53 PM, 23-Jun-2023

उमर बोले- जम्हूरियत का दिन दहाड़े कत्ल किया जा रहा
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इतने लोग एक साथ जुटे हैं ये कोई मामूली बात नहीं है। नीतीश कुमार को इस कामयाबी का श्रेय जाता है। इतने लोगों इकट्ठा करना बड़ी बात है। मकसद ताकत हासिल करना नहीं, यह सत्ता नहीं बल्कि वसूलों की लड़ाई हैं। इरादों की लड़ाई है। हम देश को मुसीबत से निकालने के लिए मिल चुके हैं। जम्हूरियत का दिन दहाड़े कत्ल किया जा रहा। जम्मू कश्मीर को रियासत का दर्जा मिलना चाहिए। इस तरह की मीटिंग चलती रहे। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां इकठ्ठे हुए हैं। जम्मू कश्मीर में जल्द इलेक्शन होने चाहिए।

विज्ञापन
04:45 PM, 23-Jun-2023

महबूबा बोलीं- गांधी के मुल्क को गोडसे का मु्ल्क नहीं बनने देंगे
वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नीतीश कुमार की यह बड़ी कामयाबी है। जो जम्मू कश्मीर से शुरू हुआ वह पूरे देश में हो रहा है। ये महात्मा गांधी का मुल्क है, यहां गंगा जमुना तहजीब है। गांधी के मुल्क को गोडसे का मु्ल्क नहीं बनने देंगे। उद्धव कश्मीर से कन्याकुमारी तक के नेता यहां इकठ्ठे हुए हैं हम अलग अलग विचारधारा के हैं। हम देश के लिए एक साथ आए हैं, अगर कोई देश की आत्मा पर आघात करेगा तो हम एक लडेंगे, जो इस देश में तानाशाही लाना चाहते हैं तो उनके खिलाफ हम लड़ेगे।

04:40 PM, 23-Jun-2023

ममता ने कहा-ये लोग बेरोजगारी, आम जनता की चिंता नहीं करते
ममता बनर्जी ने कहा कि पटना में 17 दलों की बैठक थी। कई मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री यहां आए। लालू जी बहुत दिनों बाद ऐसी बैठक में आए। बहुत सारे आंदोलन पटना से शुरू हुए। दिल्ली में हम लोगों ने कई बैठकें कीं, इसलिए हमने कहा कि पटना से शुरू करो। तीन बातों पर हल निकला है। पहली बात- हम एक हैं। दूसरी बात- हम मिलकर लड़ेंगे। तीसरी बात- अगली बैठक शिमला में होगी। भाजपा की बदले की राजनीति का हम मिलकर मुकाबला करेंगे। 

04:34 PM, 23-Jun-2023
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

राहुल बोले- लोकतांत्रिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा
राहुल गांधी ने कहा- नीतीश जी ने हमें लिट्टी चोखा खिलाया। उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। आज देश में सभी लोकतांत्रिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है। हम सभी में थोड़े-थोड़े मतभेद होंगे, लेकिन हमने निर्णय लिया है कि हम सभी साथ में काम करेंगे और लचीलेपन के साथ काम करेंगे और हमारी साझा विचारधारा की रक्षा करेंगे। आज की बातचीत को हम अगली बैठक में और गहराई में ले जाएंगे। यह विपक्षी एकता की एक प्रक्रिया है, जो आगे बढ़ने जा रही है।

04:31 PM, 23-Jun-2023

खरगे बोले-  12 जुलाई को शिमला में होगी बैठक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्षी दलों की अगली बैठक 12 जुलाई को शिमला में होगी, उसी में आगे की रणनीति तय होगी। खरगे ने कहा- भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। नफरत की राजनीति के खिलाफ हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। 

04:10 PM, 23-Jun-2023
प्रेस कांफ्रेंस करने विपक्षी नेता। - फोटो : अमर उजाला

नीतीश बोले- जो शासन में हैं वह देश हित में काम नहीं कर रहे
मीटिंग में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, ममता बनर्जी, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, डी राजा, हेमंत सोरेन समेत कई नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप विपक्षी पार्टियों की मीटिंग हुई। इसमें सभी विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगली मीटिंग अगले महीने होगी। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करें। अभी जो शासन में हैं वह देश हित में काम नहीं कर रहे। वह देश के इतिहास को बदल रहे हैं। इसलिए हमलोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे। 

02:02 PM, 23-Jun-2023
नेक संवाद में विपक्षी दलों की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस ने कहा- विधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व
इधर, महाबैठक के बीच कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर पोस्टर की और लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नई दिशा देने के लिए यह बैठक की जा रही है। 

12:21 PM, 23-Jun-2023
नेक संवाद में विपक्षी दलों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

महाबैठक शुरू, 15 दलों के नेता मौजूद
मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद भवन में विपक्षी एकता की बैठक शुरू हो चुकी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर से पहुंचे इसलिए बैठक तय समय पर शुरू नहीं हो पाए। अभी बैठक चल रही है। नेक संवाद में विपक्षी दलों के सभी नेता पहुंचे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी बैठक में शामिल हुए। 15 दलों के 27 नेता इस महाबैठक में मौजूद रहे। इनमें कांग्रेस के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी के ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, डीएमके के एमके स्टालिन, आप के अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एनसीपी के शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, सपा के अखिलेश यादव, सीपीएम के सीताराम येचुरी, सीपीआईएमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, जदयू के नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय झा, राजद के लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और मनोज झा बैठक में शामिल हुए।

11:03 AM, 23-Jun-2023
सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

राहुल बोले - कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है
राहुल गांधी ने समर्थकों से पूछा कैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए धन्यवाद। जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है।

10:38 AM, 23-Jun-2023
सीएम आवास के पास तिरंगा लेकर नेताओं का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

सभी बड़े नेता पहुंचे पटना
राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे के बाद एनसीपी के शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी पटना पहुंच गए हैं। शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले पटना पहुंचीं। इधर, राहुल गांधी का काफिला भी सदाकत आश्रम पहुंचा। यहां पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। राहुल गांधी, बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया

10:14 AM, 23-Jun-2023
राहुल गांधी के स्वागत में खड़े उनके कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

सीएम नीतीश कुमार ने किया राहुल गांधी का स्वागत
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राहुल के स्वागत में उनके समर्थकों की भीड़ लग गई है। रोड शो के दौरान स्वागत में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वो राहुल के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कई समर्थक उन्हें देश का भावी पीएम बता रहे हैं।

08:59 AM, 23-Jun-2023

Opposition Party Meeting: 12 जुलाई को शिमला में होगी विपक्षी दलों की अगली बैठक, जुटेंगे दिग्गज

भाजपा के खिलाफ आज पटना में विपक्ष के दिग्गजों का जुटान हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद में साढ़े 11 बजे महाबैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों ने प्रतिनिधि इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाएंगे। नीतीश कुमार समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में रहेंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी इसमें मौजूद रहेंगे।

ममता ने कहा- साथ मिलकर लड़ेंगे
इधर, गुरुवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोग एक साथ लड़ेंगे। मीटिंग में जो बात होगी वो शेयर करेंगे, अभी कुछ नहीं बता सकते। मीटिंग में जो तय होगा वो सबके लिए होगा। वहीं राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा यह बैठक काफी अहम है। हमलोगों की यही कामना है कि आज की मीटिंग सफल हो। शुरुआत अगर अच्छी हो तो अंजाम भी अच्छा होगा। पूरे देश को लोग चाहते हैं कि यह मीटिंग सफल हो। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें