फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Live: राहुल गांधी ने अग्निवीर को मंच पर बुलाया, कहा- सरकार बनते ही इस योजना को फाड़कर फेंक दूंगा

Mon, 27 May 2024 04:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी आज पटना आ रहे हैं। वह पाटलिपुत्र अैर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। पटना के गांधी मैदान में चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:44 PM, 27-May-2024

इस चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं कि इस चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। क्योंकि उन्होंने युवाओं को नौकरी नहीं दी। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। जातीय जनगणना पीएम मोदी ने नहीं करवाया। हमने जातीय गणना कराने की मांग की तो मोदी जी चुप हो गए। कहने लगे कि देश में कोई जाति ही नहीं है। केवल अमीर और गरीब दो ही जातियां हैं। मेरा सवाल है कि अगर देश में जाति नहीं है तो आप अपनी जाति ओबीसी क्यों बताते हो। राहुल गांधी ने जनता से इंडी गठबंधन को वोट देने की अपील की। 

04:39 PM, 27-May-2024
अग्निवीर विकास कुमार से मंच पर बातचीत करते राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।

राहुल गांधी ने अग्निवीर को मंच पर बुलाया
राहुल गांधी जनसभा में अग्निवीर योजना का जिक्र कर रहे थे। तभी भीड़ में विकास कुमार पर उनकी नजर गई। उन्होंने मंच पर विकास कुमार को बुलाया। राहुल गांधी ने कहा कि यह विकास कुमार हैं। इन्होंने अग्निवीर योजना के जरिए नौकरी पाई। राहुल ने विकास से पूछा कि कैसा लग रहा है अग्निवीर योजना से नौकरी पाकर। विकास ने कहा कि मुझे यह योजना अच्छा नहीं लग रहा। इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि हमारी सरकार दो तरह के शहीद का दर्जा पसंद नहीं करेगी। हमलोग इस योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देगे। ताकि युवा सामान्य सेना की तरह देश सेवा कर सकें। हमारी सरकार बनते ही 20 लाख सरकारी नौकरियां आपके हवाले कर देंगे। जैसे बिहार में तेजस्वी यादव ने नौकरी दी तो चाचा जी भाग गए। 

04:36 PM, 27-May-2024

किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। युवाओं को बेहतरीन नौकरी और ट्रेनिंग मिलेगी। पीएम मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर सेना का अपमान किया। 

विज्ञापन
04:30 PM, 27-May-2024

बैंक खाते में एक-एक लाख रुपये चला जाएगा
राहुल गांधी ने कहा कि कभी चीन और पाकिस्तान की बात होगी। फिर अंबानी की शादी दिखाने लगेंगे। लेकिन, मजदूरों के मुद्दे पर कोई बात नहीं करता है। गरीब होते जा रहे हैं और अमीर-अमीर होते जा रहे हैं। देश में सिर्फ 25 से 30 लोग हैं जो अमीर होते जा रहे हैं। बाकी करोड़ों लोग गरीब है। देश में बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस पार्टी इन समस्याओं को एक झटके में ठीक कर देगी। सबसे पहले हमारा काम होगा कि हम करोड़ों लाखपति बनाने जा रहे हैं। हर गांव और शहर में गरीबों की लिस्ट बनेगी। जो भी इस देश में गरीबी रेखा से नीचे है, उसका नाम इस लिस्ट में जोड़ा जाएगा। हर परिवार से एक महिला का नाम जोड़ा जाएगा। चार जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। पांच जुलाई को करोड़ों गरीब के बैंक खाते में एक-एक लाख रुपये चला जाएगा। खटाखट-खटाखट पैसा जाएगा। मीडिया वाले कहेंगे तो एक लाख की जगह दो लाख रुपये दे दिए जाएंगे। 
 

04:21 PM, 27-May-2024
भोजपुर में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।

पीएम मोदी ने 10 साल तक इनके लिए काम किया
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 साल तक अदाणी जी के लिए काम किया। अदाणी विदेश से कोयला खरीदता है। भारत आते ही कोयला की कीमत को बढ़ा देता है। सरकार कोयले को महंगे दाम में उसकी मदद करने के लिए बढ़ा देती है। पीएम मोदी ने गरीब, दलित, मजदूर और किसानों का 16 लाख करोड़ रुपया अदाणी को माफ कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी-अदानी चीन का माल भारत में बेचते हैं। नरेंद्र मोदी आपके जीएसटी का पैसा अंबानी-अदाणी समेत 22 लोगों को देते हैं। राहुल गांधी ने एनडीए सरकार आम आदमी का जेब काट रही है। 

विज्ञापन
04:18 PM, 27-May-2024

तेजस्वी यादव ने कहा- यह दिल्ली या झारखंड नहीं बिहार है
तेजस्वी यादव ने कहा कि नोटबंदी घोटाला, वैक्सीन घोटला, बिहार में सृजन और बालिकागृह घोटाला करने वाले तेजस्वी को जेल भेज रहे हैं। यह दिल्ली या झारखंड नहीं बिहार है। हाथ लगाकर तो दिखाइए जतना सच बता देगी। तेजस्वी यादव ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को वोट देने की अपील की। 

04:10 PM, 27-May-2024
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

तेजस्वी बोले- महंगाई महबूबा लगने लगी
भोजपुर के जगदीशपुर की जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा दर्द गरीबों और युवाओं के दर्द से बड़ा नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी 10 साल से मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। वह केवल बेकार की बात करते हैं। मोदी जी की भाषा में काफी गिरावट आ चुकी है। लगता ही नहीं है कि कोई प्रधानमंत्री भाषण दे रहे हैं। भाई-बहनों के लिए आपने क्या किया? यह बताइए। एक 34 साल का युवा आपको रोड पर ले आया। मुजरा, मटन, मछली केवल म, म, म करते रहते हैं। लेकिन, म से महंगाई पर कुछ भी नहीं बोलते हैं। पहले महंगाई इनको डायन लगती थी अब महबूबा लगनी लगी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 साल में पांच लाख लोगो ंको नौकरियां दी गई। आरक्षण की सीमा को 75 प्रतिशत किया। मोदी जी आपने क्या किया? यह बताओ। 

03:23 PM, 27-May-2024

देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं? 
राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी महालक्ष्मी योजना पर काम शुरू हो जाएगा। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी और एक महिला का नाम चुना जाएगा। करोड़ों महिला आठ हजार रुपया अकाउंट में मिलेगा। करोड़ों लोगों के अकाउंट में पैसा जाएगा।पीएम मोदी पर हमला बोलते कहा कि ईडी से बचने के लिए कहते हैं बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं, परमात्मा लेते हैं। मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं? 
 

03:08 PM, 27-May-2024
राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

पीएम मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला। अरबपतियों ने इस पैसे से विदेशों में बिजनेस किया। देश की अर्थव्यवस्था को कोई फायदा नहीं हुआ। जब हम गरीबों को पैसा देंगे तो वे लोग अपने गांव-शहर में यह पैसा खर्च करेंगे। सामान की डिमांड बढ़ेगी तो बंद फैक्ट्रियां चालू हो जाएंगी। फिर उन्हीं फैक्ट्रियों में हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे देश का विकास होगा।

02:48 PM, 27-May-2024

पालीगंज की सभ में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला
राहुल गांधी ने पालीगंज की सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि देश में गरीब और गरीब, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है? नरेंद्र मोदी पहले सोचतें हैं और फिर जवाब देते हैं- क्या मैं सबको गरीब बना दूं? यह पीएम नरेंद्र मोदी की सोच है। देश के गरीबों के लिए नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में कुछ नहीं किया। आपने टीवी पर किसी गरीब किसान, मजदूर, युवा के साथ पीएम मोदी को देखा है क्या? लेकिन, अंबानी की शादी में जरूर देखा होगा। 10 करोड़ की घड़ी के साथ देखा होगा। अदाणी के साथ गले मिलते हुए देखा होगा। 
 

02:16 PM, 27-May-2024
राहुल गांधी जैसे ही मंच पहुंचे, वैसे ही मंच धंस गया। - फोटो : सोशल मीडिया।

राहुल गांधी की सभा में मंच धंसा
पटना के पालीगंज में राहुल गांधी की जनसभा के दौरान अचानक मंच का एक हिस्सा धंस गया। राहुल गांधी इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ मंच थे, तभी यह घटना हुई। हालांकि, समय रहते राजद प्रत्याशी मीसा भारती और उनके अंगरक्षकों ने उन्हें संभाल लिया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। 

01:10 PM, 27-May-2024

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं
राहुल गांधी ने कहा कि हमने पहले मनरेगा में रोजगार दिया था। अब हमने स्नातक पास युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की योजना बनाई है। सरकारी कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल, सरकारी उपक्रम में नौकरी देंगे। महीने का आठ हजार और साल का एक लाख रुपये खटाखट जाएगा। इसी से हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था चालू होगी। दुनिया की किसी भी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया है। इंडी गठबंधन की सरकार पहली बार ऐसा काम करने जा रही है। राहुल ने दावा किया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन का तूफान आ रहा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। यह बात आप लिखकर ले लो। 
 

01:03 PM, 27-May-2024

राहुल बोले- पीएम नरेंद्र मोदी ने नए राजा बना लिए हैं
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नए राजा बना लिए हैं। इनके नाम हैं अंबानी और अदाणी। दिन रात इनके लिए ही काम करते हैं। इनके लिए 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए गए। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हर साल एक-एक लाख रुपये गरीब महिला के बैंक खाते में डालने जा रहे हैं। गरीबों के खाते में यह पैसा जाएगा। आज मनरेगा के मजदूरों को ढाई सौ रुपये मिलता है। पांच जून को हमारी सरकार बनते ही यह पैसा पांच सौ रुपये कर दिया जाएगा। जब गरीब सशक्त बनेगा। वह सामान खरीदेगा। तो फैक्ट्ररियां चालू हो जाएंगी। 

12:52 PM, 27-May-2024
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।

कोई ताकत हमारे संविधान को छू भी नहीं सकती है
कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात की थी। इनकी पॉलिसी का नतीजा यह है कि इस देश में युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकता है। सेना में अग्निवीय योजना लाकर गरीबों को मजबूर बना दिया। चार जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। हम दो तरह के शहीद नहीं चाहते हैं। यह अन्याय हम नहीं चाहते हैं। इसलिए अग्निवीर योजना को खत्म करने जा रहे हैं। जैसे पहले बहाली होती थी वैसे ही आगे से बहाली होगा। यह चुनाव संविधान का चुनाव है। यह पहला चुनाव है जहां भाजपा के नेताओं ने कहा कि हम संविधान को फाड़कर फेंक देंगे। मैं कहना चाहता हूं कि दुनिया की कोई ताकत हमारे संविधान को छू भी नहीं सकती है। 

12:42 PM, 27-May-2024
तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला
बख्तियारपुर में राहुल गांधी की जनसभा में वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि पीएम मोदी लगातार तेजस्वी यादव और बिहारियों को डराने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पटनासाहिब लोकसभा सीट से अंशुल भाई ने कहा कि हाथ छाप पर बटन दबाकर इन्हें भारी मतों से विजयी बनावें। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्दे की बात नहीं करते हैं। वह केवल नफरत फैलाने के लिए बिहार आते हैं। इस बार बिहार की जनता नफरत के झांसे में पड़ने वाली नहीं है। आप बताओ पीएम मोदी ने बिहार के लिए क्या किया? कोई काम इन लोगों ने नहीं किया। पीएम मोदी बिहार आकर लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी को गाली देते हैं। इनसे बड़ा झूठा प्रधानमंत्री कोई नहीं है। विश्व में सबसे झूठा प्रधानमंत्री कोई है तो वह पीएम मोदी हैं। वह गोबर को भी हलवा बना देते हैं। 

11:37 AM, 27-May-2024

राहुल गांधी पर भाजपा का हमला
वहीं राहुल गांधी के बिहार दौरे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरीय नेता तारकिशोर प्रसाद ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का विजन भारत की जनता को पसंद नहीं है। पीएम मोदी की भारत विकास योजना पर जनता को भरोसा है। इंडी गठबंधन पीएम मोदी के 400 पार के लक्ष्य से घबरा चुकी है। इंडी गठबंधन के लोग पीएम मोदी का विरोध करके खुद को और संकट में डाल रहे हैं। 
 

10:50 AM, 27-May-2024

Bihar News Live: राहुल गांधी ने अग्निवीर को मंच पर बुलाया, कहा- सरकार बनते ही इस योजना को फाड़कर फेंक दूंगा

सातवें चरण को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडी गठबंधन के वरीय नेता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे। खास कर बिहार में भाजपा, राजद और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी बिहार आ रहे। वह तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। पाटलिपुत्र, पटना साहिब और आरा में चुनावी रैली कर वह इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। वहीं मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव भी आह पटना आ रहे। वह पाटलिपुत्र अैर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। पटना के गांधी मैदान में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र दो जनसभा करेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें