फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE : इन चार सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, रामनवमी पर हर तरफ उत्साह का माहौल

Wed, 17 Apr 2024 05:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

बिहार में भी रामनवमी को लेकर काफी उत्साह है। सभी जिलों के मंदिरों में सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है। पटना में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:03 PM, 17-Apr-2024

चार सीटों पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं
गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे थम गया। सभी पार्टियों ने नेता अपने स्टार प्रचारकों के साथ पूरी ताकत से चुनाव प्रचार किया।। चार सीटों पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

03:29 PM, 17-Apr-2024
श्रीराम का जयकारा लगाते केंद्रीय मंत्री आरके सिंह। - फोटो : अमर उजाला

आरा में 40 से अधिक झांकियां निकाली गईं
आरा में रामनवमी को लेकर भगवान राम की भव्य आरती के बाद पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा में शहर के हजारों राम भक्त शामिल थे। जिससे पूरा शहर राममय हो गया। इस दौरान पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंजने लगा। इस शोभायात्रा में रामायण से भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए करीब 40 से अधिक झांकियां निकाली गईं। राम–सीता बनवास से कई तरह के आकर्षित करने वाली झांकी जुलूस में शामिल हुई। आरा शहर के गौपालीचौक के पास केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के द्वारा भगवान राम की आरती की गई। उसके बाद शोभा यात्रा शहर के लिए निकली। 

02:40 PM, 17-Apr-2024
रामनवमी पर शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर से अनोखी शोभा निकाली गई। ये यात्रा शहर के अलग अलग जगहों से होकर निकाली गई। इस शोभा यात्रा का लोगों ने स्वागत किया है और जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। शोभा यात्रा में राममंदिर की अनोखी झलक के साथ राम परिवार का अनोखा रूप दिखाया गया है और शालिग्राम पत्थर को उड़ते हुए दर्शाया गया है। इसके साथ साथ ही राष्ट्रभक्त को एक साथ दिखाया गया है, जिसमे भारत माता की मूर्ति और तस्वीर को दिखाया गया है।

विज्ञापन
01:50 PM, 17-Apr-2024
मुजफ्फरपुर में रामलला के रूप का दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

शोभा यात्रा और जुलूस आकर्षण का बड़ा केंद्र बना
मुजफ्फरपुर शहर में रामनवमी पर अनोखी शोभा यात्रा और जुलूस आकर्षण का बड़ा केंद्र बना। यहां शहर के सिकंदरपुर से अनोखी शोभा निकाली गई। ये यात्रा शहर के अलग अलग जगहों से होकर निकाली गई। इस शोभा यात्रा का लोगों ने स्वागत किया है और जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। शोभा यात्रा में पहली बार अयोध्या के प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के रूप का अनोखा दर्शन दिखा, जिसको देखकर भक्त और लोग मंत्रमुग्ध हुए हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थी। 

01:04 PM, 17-Apr-2024

महावीर मंदिर में बड़ा हादसा टल गया
पटना के महावीर मंदिर में बड़ा हादसा टल गया। महाआरती के दौरान गर्भ गृह के बाहर आग लग गई। यह आग फूलों की सजावट में लगी थी। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान मंदिर में दो सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे। बता दें कि रामनवमी को लेकर मध्य रात्रि से महावीर मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। 

विज्ञापन
12:23 PM, 17-Apr-2024

एफएसटी की रेड से भड़की राजद
फ्लाईंग स्क्वायड टीम(एफएसटी) ने बुधवार को औरंगाबाद में एक होटल में चल रहे आरजेडी कैंडिडेट अभय कुशवाहा के प्रधान चुनाव कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान टीम को राजद कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश झेलना पड़ा। विरोध के बीच छापेमारी में एफएसटी की टीम को कार्यालय से महज 50 हजार की नगदी और चुनाव प्रचार सामग्री मिली है। छापेमारी से राजद कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित है। इसे वह विपक्षी कैंडिडेट के इशारे पर की गई कार्रवाई करारा जवाब दे रहे हैं।

10:40 AM, 17-Apr-2024

चीन एवं पाकिस्तान का समर्थक हैं कम्युनिस्ट पार्टी के लोग
बेगूसराय में एनडीए प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को चीन एवं पाकिस्तान का समर्थक तथा एजेंट बताते हुए कहा है कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा मेनिफेस्टो में कहा जा रहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो भारत में परमाणु हथियार को खत्म कर दिया जाएगा। जबकि उन्हें समझना चाहिए कि हमारे पड़ोसी मुल्क परमाणु हथियार संपन्न देश हैं और ऐसे में हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए हमें परमाणु संपन्न राष्ट्र होना आवश्यक है। हम अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार बना रहे हैं और यह हमारा नैतिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि 1962 के चुनाव में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रवैया से यह प्रतीत हो रहा था कि वह चीन के लिए काम कर रही है । 

09:10 AM, 17-Apr-2024

वीआईपी ने चंचल पासवान को बनाया उम्मीदवार
विकासशील इंसान पार्टी ने गोपालगंज से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान अपना उम्मीदवार बताया है। एनडीए प्रत्याशी और सांसद डॉ.आलोक कुमार सुमन से उनकी सीधी टक्कर होगी। बता दें कि चंचल पासवान भाजपा नेता ई सुदामा मांझी के बेटे हैं। 

08:33 AM, 17-Apr-2024

Bihar News LIVE : इन चार सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, रामनवमी पर हर तरफ उत्साह का माहौल

पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम से थम जाएगा। सभी पार्टियां आज गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई सीटों पर अपने स्टार प्रचारकों के साथ पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चार सीटों पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। इधर, रामनवमी को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। पटना में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कुल 54 पूजा समितियों द्वारा अलग-अलग इलाकों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पटना में विधि व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने 337 स्थानों पर 295 वरीय मजिस्ट्रेट के साथ 5000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें