08:02 AM, 15-Aug-2024
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।
- फोटो : अमर उजाला
लालू प्रसाद ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राजद कार्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों पर चलते हुए सत्य, सिद्धांत और साहस के साथ आगे बढ़ते हुए, हमने हर तानाशाह को हराया है तब जाकर स्वतंत्रता का ये सम्मान पाया है। हमारा देश तानाशाही प्रवृतियों को परास्त करे, हर वर्ग, हर धर्म, हर पंथ एक होकर विकास, एकता और भाईचारे की राह पर आगे बढ़े। इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।