मोइनुल हक स्टेडियम हो रहा मैच।
- फोटो : अमर उजाला
पटना में मौसम अभी खराब है। सुबह से घना कोहरा था। धुंध छंटने का इंतजार छत्तीसगढ़ की टीम ज्यादा बेसब्री से कर रही है। अपने दो बल्लेबाजों की सेंचुरी और कुल स्कोर 392 रन पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ ने बिहार के खिलाफ रविवार को रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन पहली पारी घोषित कर दी। मैच का निर्णय कराने के लिहाज से यह जरूरी भी था इसके बाद छत्तीसगढ़ की उम्मीद के उलट बिहार ने दूसरी पारी में खुद को संभाल लिया। रविवार को खेल खत्म होने तक बिहार के तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए थे। अब बिहार को पारी की हार टालने के लिए 77 रन बनाने हैं और फिर छत्तीसगढ़ के सामने बगैर विकेट खोए अच्छा स्कोर खड़ा करना है ताकि चुनौती मिल सके।