फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result Out Live: बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्ट; तुषार स्टेट टॉपर, मृत्युंजय साइंस में अव्वल

Sat, 23 Mar 2024 05:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Out Live Update: भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर होकर बिहार के शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर शनिवार को दोपहर बाद इंटर रिजल्ट जारी करेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी रजिस्टर करें...
विज्ञापन
बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:56 PM, 23-Mar-2024

02:54 PM, 23-Mar-2024

02:52 PM, 23-Mar-2024

विज्ञापन
02:31 PM, 23-Mar-2024

02:19 PM, 23-Mar-2024

बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
01:58 PM, 23-Mar-2024

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से कहा गया कि वर्ष 2024 में देश का पहला बोर्ड रिजल्ट आज जारी हुआ है। लगातार छठे वर्ष देश में सबसे पहले इन्टर का रिजल्ट जारी कर BSEB ने इतिहास रच दिया है। परीक्षा व्यवस्था में किए गए तकनीक आधारित सुधारों और Multiple Innovations के फलस्वरूप बिहार बोर्ड वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक लगातार छह वर्षों से देश में सबसे पहले मार्च महीने में ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर रहा है।

समिति की ओर से आगे कहा गया कि उच्च तकनीक एवं उत्कृष्ट परीक्षा व्यवस्थाओं के मामले में बिहार बोर्ड देश का सर्वश्रेष्ठ परीक्षा बोर्ड बन गया है।
  • इन्टर में Pre-Printed कॉपी एवं ओ०एम०आर० शीट (Barcode and Lithocode के साथ) पर विद्यार्थियों के फोटो की व्यवस्था
  • बिहार बोर्ड ने विकसित किए हैं कई नए Computerised Formats
  • बारकोडेड कॉपियों के अंकों की प्रवृष्टि मूल्यांकन केन्द्रों से सीधे कम्प्यूटर के माध्यम से की गई
  • सभी विषयों में प्रश्नपत्रों के 10 सेट कराया गया था तैयार
  • बारकोडेड कॉपियों के अंकों की प्रवृष्टि मूल्यांकन केन्द्रों से सीधे कम्प्यूटर के माध्यम से की गई
  • सभी विषयों में प्रश्नपत्रों के 10 सेट कराया गया था तैयार
  • समिति द्वारा विद्यार्थियों के हित में सभी विषयों के ऑब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव दोनों में 100% अतिरिक्त प्रश्नों का दिया गया था विकल्प
  • इस वर्ष बिहार बोर्ड के टॉपरों को मिले हैं बेहतर अंक
  • पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा उत्तीर्णता प्रतिशत (Passing Percentage) 87.21%

01:55 PM, 23-Mar-2024





01:46 PM, 23-Mar-2024

स्क्रूटनी के लिए 28 मार्च से आवेदन लिए जाएंगे। उत्तीर्णता का प्रतिशत 2019 में 79.56, वर्ष 2020 में 80.59, वर्ष 2021 में 78.04, वर्ष 2022 में 80.15, वर्ष 2023 में 83.73 और इस वर्ष 87.21 प्रतिशत रिकॉर्ड दर्ज किया गया। लगातार छठी बार मार्च में ही रिजल्ट आया है। सभी बोर्ड के मुकाबले बिहार बोर्ड रिजल्ट पहले दे रहा है।

01:46 PM, 23-Mar-2024

01:44 PM, 23-Mar-2024

आर्ट्स में तुषार कुमार कॉमर्स कॉलेज पटना के टॉपर

01:38 PM, 23-Mar-2024

विज्ञान में 87 प्रतिशत पास हुए हैं। टॉप 5 की सूची जारी की गई है। जीएम उच्च विद्यालय सीवान के मृत्युंजय कुमार सर्वोच्च स्थान मिला है। कुमार को 481 अंक यानी 96.2 प्रतिशत मिले हैं।

01:35 PM, 23-Mar-2024

बिहार बोर्ड का इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने ही रिजल्ट जारी किया है। कुल 87.21 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 5,24,939 प्रथम, 5,04,897 द्वितीय और 96,595 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए। तीनों संकायों को मिलाकर परीक्षा देने वाली छात्राओं में 88.84 फीसदी पास हुईं। छात्रों का प्रतिशत इस मामले में 85.69 रहा।

01:33 PM, 23-Mar-2024

बिहार बोर्ड के चेयरमैन रिजल्ट की घोषणा करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस में पहुंच गए हैं। अब तक शिक्षा मंत्री सुनील कुमार नहीं पहुंचे हैं।

01:24 PM, 23-Mar-2024

कंट्रोलर संजीव सुमन पहुंचे बिहार बोर्ड

12:37 PM, 23-Mar-2024

BSEB 12th Result 2024 Live Updates: बिहार बोर्ड करीब एक घंटे बाद इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024 Today) जारी कर रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे, साइट बिजी होने पर रिजल्ट कैसे देख सकेंगे (How to Check Bihar Board Inter Result 2024), इस बारे में नीचे बताया गया है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी रजिस्टर करें।
 

11:14 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result : वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर से बने टॉपर

बिहार बोर्ड जिन परीक्षार्थियों को इंटर परीक्षा का टॉपर घोषित कर रहा है, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में दिए जवाब से संबंधित दूसरे सवालों को पूछा गया था। किसी भी सवाल का जवाब पांच पंक्ति से कम में नहीं देना था। ज्यादातर सवाल लिखकर जवाब देने वाले थे, जिसके आधार पर टॉपरों का चयन किया गया है। इन टॉपरों की सूची दोपहर पौने दो बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर जारी करेंगे।

10:40 AM, 23-Mar-2024

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट से भी रहेंगे टॉपर
झारखंड बंटवारे से नेतरहाट आवासीय स्कूल वहां चला गया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता संभालने के बाद जमुई के वन आच्छादित क्षेत्र में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की स्थापना कराई थी। हर साल उस स्कूल से टॉपर निकलते हैं। इस बार भी 20-21 मार्च को हुई वेरीफिकेशन की प्रक्रिया में उस स्कूल से परीक्षार्थी आए थे।

10:10 AM, 23-Mar-2024

बिहार बोर्ड का रिजल्ट पौने दो बजे आएगा सामने
बिहार बोर्ड के मुख्यालय में शनिवार को डेढ़ बजे प्रेस कांफ्रेंस का समय रखा गया है। पौने दो बजे के आसपास वह सूची आ जाएगी, जिसमें टॉपरों का नाम होगा। बिहार बोर्ड तीनों संकाय- विज्ञान, कला एवं वाणिज्य में टॉप 10 घोषित करेगा। कुल प्रांप्तांक में ऊपर से जो 10 नंबर होंगे, उन्हें हासिल करने वाले सभी परीक्षार्थियों को टॉप 10 में रखा जाएगा। जैसे, अगर 12 परीक्षार्थियों को किसी परीक्षा में 699 अंक आते हैं, तो सभी को टॉप में रखा जाता है- उसी तरह।

09:47 AM, 23-Mar-2024

रिटायर्ड आईपीएस और मौजूदा आईएएस जारी करेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करेंगे। लेकिन, परंपरा के अनुसार शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी करते हैं और नई सरकार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का कार्यक्रम उसी हिसाब से बदल रहा है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर प्रयासरत हैं कि शिक्षा मंत्री मौजूद रहें। अबतक की जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अपने बाकी कार्यक्रमों में बदलाव कर यहां जाने की तैयारी रखी है। सुनील कुमार भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अफसर हैं।

09:38 AM, 23-Mar-2024

बिहार बोर्ड में बिहार दिवस के अवकाश के बावजूद शुक्रवार को काम किया गया, ताकि शनिवार को रिजल्ट जारी किया जा सके। इसके पहले, बुधवार और गुरुवार को करीब 300 परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड ने टॉपर्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया था। इनसे मौखिक सवाल-जवाब किया गया और लिखवाकर भी देखा गया। बिहार बोर्ड टॉपर्स घोटाले के बाद से यह प्रक्रिया अपना रहा है, ताकि किसी परीक्षार्थी के कारण उसकी छवि न खराब हो। 

08:39 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result Out Live: बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्ट; तुषार स्टेट टॉपर, मृत्युंजय साइंस में अव्वल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज बारहवीं कक्षा का रिजल्ट कर रहा है। लगातार छठी बार बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर दोपहर डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें सभी टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी। इस साल इंटर की परीक्षा एक से 12 फरवरी तक ली गई थी। कुल 13,04,352 स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्रा ने परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें