फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Vs Bihar: बिहार के बल्लेबाज दूसरी पारी में लड़खड़ाये, 60 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए; देखें स्कोर

Sun, 07 Jan 2024 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Live Cricket Score Today, Ranji Bihar vs Mumabi : पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में शनिवार को बिहारी गेंदबाजों ने मुंबई की पहली पारी 251 में निपटा दी, लेकिन जवाब बिहार के बल्लेबाजों को उससे भी तगड़ा मिला। बिहार के छह बल्लेबाज 89 रन पर पवेलियन लौट चुके हैं। आज तीसरा दिन है।
विज्ञापन
दूसरे दिन के मैच की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:01 PM, 07-Jan-2024

तीसरे दिन भी खराब रोशनी के कारण खेल रुका
रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई बनाम बिहार क्रिकेट मैच खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुआ और इसी आधार पर अब रुक गया है। सुबह करीब 11 बजे के बाद खेल शुरु हुआ था और शाम चार बजने से पहले मैच को रोकना पड़ गया। कोहरे के कारण रोशनी की कमी को आधार बनाते हुए बल्लेबाजों ने लाइट अपील की। खराब रोशनी पर मैच रेफरी ने दोनों अंपायर और दोनों कप्तानों से बात की और मैच रुकवा दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले तक बिहार की टीम छह विकेट गंवा चुकी थी। सचिन कुमार सिंह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इस वक्त क्रीज पर कप्तान आशुतोष अमन दो रन बनाकर खेल रहे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज 35 गेंदों में 30 रन बना चुके हैं। 

02:42 PM, 07-Jan-2024

दूसरी पारी में भी बिहार की टीम लड़खड़ा गई। 23 ओवर में बिहार की टीम ने 60 रन बनाने में अपने पांच खिलाड़ी गंवा दिए। सुर्खियों में आए सलामी बल्लेबाज महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। तीन खिलाड़ी दहाई में भी नहीं पहुंच सके, जबकि एक ने बिना खाता खोले वापसी की। सकीबुल गनी को शिवम दूबे ने आउट किया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं बाबुल कुमार महज एक रन बना ही सके। 

12:51 PM, 07-Jan-2024

बिहार की टीम 100 रन पर ऑलआउट
बिहार की टीम के सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। 100 बनाकर सभी विकेट गिर गए। बिहार की टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा। चार ओवर में बिना किसी विकेट खोए बिहार टीम ने 23 रन बना लिया।

विज्ञापन
11:39 AM, 07-Jan-2024

कप्तान आशुतोष अमन सात रन बनाकर आउट
रणजी मैच के तीसरे दिन जब बिहार की टीम मुंबई के 251 के लक्ष्य को पार करने उतरी तो काफ दबाव में दिखी। मोहित अवस्थी ने लंच ब्रेक से पहले सातवें खिलाड़ी को आउट कर दिया। कप्तान आशुतोश अमन 46 गेंदकर खेलकर सात रन ही बना सके। उन्हें मोहित ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। लंच ब्रेक से पहले बिहार टीम 43 ओवर में 96 रन बनाकर सात विकेट खो चुकी है। 

11:20 AM, 07-Jan-2024

धुंध के कारण देर से तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। खराब के कारण मैच सवा 11 में शुरू हुआ। बिहार की टीम ने 89 रन से आगे का खेल शुरू किया। धुंध के कारण मैच करीब एक घंटा देर से शुरू हुआ। आज बिहार के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा का दिन है। 251 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार के 6 बल्लेबाज 89 रन पर आउट हो गए थे। इस वक्त बिहार टीम 42 ओवर में 93 रन बनाकर खेल रही है।

विज्ञापन
08:36 AM, 07-Jan-2024

Mumbai Vs Bihar: बिहार के बल्लेबाज दूसरी पारी में लड़खड़ाये, 60 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए; देखें स्कोर

सदी में पहली बार पटना में हो रहे रणजी ट्रॉफी मैच के मुकाबले में मेजबान बिहार के लिए आज प्रतिष्ठा बचाने की अग्निपरीक्षा का दिन है। मुंबई के 251 रनों के मुकाबले के लिए शनिवार को लंच के बाद उतरी बिहार के बल्लेबाजी चलती हुई नहीं दिखी। छह विकेट 89 रन बनाने में ही पवेलियन लौट चुके हैं। अंडर 14 खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन वह निराश कर लौटे। बड़े बल्लेबाज भी मुंबई के सामने नहीं टिकते दिखे। आकाश राज एक तरफ कमान संभाले हैं तो दूसरी तरफ विकेट गिरता गया। अब उनका साथ देने के लिए कप्तान आशुतोष अमन हैं। रविवार को धुंध छंटने के बाद खेल शुरू होगा तो इसी जोड़ी से अंतिम उम्मीद लेकर बिहार का खेमा मैच में वापसी की प्रतीक्षा करेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें