फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha LIVE : सम्राट चौधरी ने पेश किया अनुपूरक बजट, शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

Mon, 22 Jul 2024 11:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar News : बिहार विधानसभा का मानसूत्र सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं । विपक्षी दल क्राइम कंट्रोल, राज्य में पुल हादसा और पेपरलीक जैसे मुद्दों पर नीतीशसरकार को घेरने की रणनीति बना ली है।  इधर, नीतीश सरकार एंटी पेपरलीक समेत कई बिल सदन के पटल पर रखने की तैयारी में है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:37 AM, 22-Jul-2024

सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया
बिहार सरकार की ओर उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें 25,551 करोड़ रुपये वार्षिक स्कीम मद में प्रस्तावित हैं। 21,954 करोड़ रुपये स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में तथा 5.7284 करोड़ रुपये का प्रावधान केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में किया गया है। बजट पेश होने के बाद इसके बाद शोक प्रस्ताव पढ़ा गया। सदन में एक मिनट के दिवंगत विधायकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

11:15 AM, 22-Jul-2024

विधायक शंकर सिंह ने सीएम नीतीश से लिया आशीष
मानसून सत्र की शुरुआत होते ही विधानसभा में विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। इसी बीच रूपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुके गए शंकर सिंह ने शपथ लिया। शंकर सिंह ने सदन में पांव छूकर सीएम नीतीश से आशीर्वाद लिया।

10:50 AM, 22-Jul-2024

महागठबंधन ने बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार पर बोला जमकर
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले वाम दल के विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन मार्च निकाला। सारे विधायक सदन में नीतीश सरकार के विरोध नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि नीतीश सरकार क्राइम कंट्रोल में सफल नहीं है।विधायक राजेश राम संविधान की कॉपी लेकर विधानसभा पहुंचे। इधर, राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि आरएसएस वाले अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे। ऐसी संस्था बैन होनी चाहिए। उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
10:18 AM, 22-Jul-2024

Bihar Vidhan Sabha LIVE : सम्राट चौधरी ने पेश किया अनुपूरक बजट, शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा। पांच दिनों तक चलने वाले है। इस सत्र के हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि विपक्षी दल क्राइम कंट्रोल, राज्य में पुल हादसा और पेपरलीक जैसे मुद्दों पर नीतीशसरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को घेर रहे हैं। उनका कहना है कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर शांत क्यों हैं? उन्हें इस मुद्दे पर जवाब देना ही होगा। 22 से 26 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इधर, नीतीश सरकार एंटी पेपरलीक समेत कई बिल सदन के पटल पर रखने की तैयारी में है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें