फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस-RJD के कुकर्मों ने रंगदारी टैक्स के लिए बना दी थी बिहार की पहचान

Tue, 21 May 2024 01:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

पीएम मोदी मंगलवार देर शाम पटना पहुंचे थे। पीएम दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले। इसके बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद रात में राजभवन में विश्राम किया। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:45 PM, 21-May-2024

भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि साहब मैं गुजरात में था, वहां का मुख्यमंत्री था। लेकिन बिहार जब अपने सौ साल मना रहा था तब मैंने बिहार के अनेक महानुभावों को बुलाकर के उनका सम्मान किया था। जब डीएमके के लोगों ने बिहार के लोगों को गाली दी, जब तेलंगाना के कांग्रेस नेता ने गालियां दी तब भी ये शाही परिवार अपने होंठों पर ताला लगाए रहा। क्या इन्हें जिन्होंने बिहार का अपमान किया जो दिन-रात बिहार का अपमान करते हैं, क्या ऐसे कांग्रेस और उनके साथियों को, आरजेडी और उनके साथियों को आपका एक वोट भी मिलना चाहिए क्या? अरे वोट तो छोड़ो इनको सजा होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। इस बार चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के लिए बटन दबाकर इन्हें सजा दो।

01:33 PM, 21-May-2024

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल से जनता की सेवा करता हूं। इसलिए देश की जनता से मेरा दिल का रिश्ता है और इसलिए हर दिल में आज मोदी है। तभी तो पूरा देश कहता है कि फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि ये मेधा की भूमि है। राष्ट्रभक्ति की अविरल गंगा यहां बहती है। राजेंद्र बाबू जैसे अनेक सपूत इस धरती ने देश को दिए, ऐसी समृद्ध प्रतिभा वाली धरती की पहचान कांग्रेस और आरजेडी के कुकर्मों ने रंगदारी टैक्स के लिए बना दी थी। इंडि वालों ने पहले तो यहां से उद्योग व्यापार का पलायन करवाया और अब ये लोग बिहार के परिश्रमी साथियों का अपमान करने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के एक नेता हैं दिल्ली में कांग्रेस के शाही परिवार के ये खासमखास है। वे कहते हैं कि बिहार के लोगों को पंजाब में बहिष्कार करना चाहिए। ये कांग्रेस वाले नेता बोल रहे और आरजेडी वाले इनके साथ यहां आपसे वोट मांग रहे। वह कहते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों को न घर खरीदने देना चाहिए और न ही पंजाब में बिहारियों को कोई अधिकार देना चाहिए। बिहार के लोगों के लिए इतनी नफरत इन लोगों के दिल-दिमाग में भरी पड़ी है। क्या आपने कांग्रेस वालों से सुना कि उनका मंत्री गलत बोल रहा है। ऐसा नहीं बोलना चाहिए। यहां आरजेडी के लोगों ने कान में रुई ठूंस ली है। बिहार की मान मर्यादा, बिहार का सम्मान इंडि गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता।

01:17 PM, 21-May-2024

भाइयों-बहनों जैसे-जैसे चार जून पास आ रहा है मोदी के लिए इंडि वालों की गालियां और बददुआओं की संख्या जरा बढ़ती ही जा रही है। इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा कि मोदी को देश की जनता अगले पांच साल के लिए फिर चुनने जा रही है। जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, नौजवानों को पलायन दिया, परिवारों को गरीबी दी, जिन्होंने बिहार के लोगों को मारा-तड़पाया, माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद किया, जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने घोटाले का दोषी साबित किया है, इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीस घंटे खटकता है। लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बाद भी मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा।

विज्ञापन
01:09 PM, 21-May-2024

भाइयों-बहनों गरीब से गरीब मां-बाप भी हमेशा चाहता है कि जाने के बाद बच्चों को विरासत में कुछ देकर कर जाए। हर एक मन में रहता है कि कोई विरासत छोड़ कर जाए। भाइयों-बहनों मोदी एक ऐसा इंसान है जिसकी अपनी कोई विरासत नहीं है। मेरे लिए तो आप ही मेरी विरासत हैं, आप ही मेरे वारिस हैं। मेरा और कोई वारिस नहीं है। इसलिए मुझे आपका और आपके बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए अपने आप को खपा देना है। मैं नहीं चाहता कि आपने अपने जीवन में जो कष्ट भोगे, उसका रत्ती भर भी आपकी आने वाली पीढ़ियों को वह परेशानियों में जीने के लिए मजबूर होना पड़े। इसलिए मुझे गरीब के कल्याण के फैसलों के लिए आज मैं आपके गांव आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। भाइयों-बहनों आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र में फिर एक बार मजबूत सरकार चाहिए।

12:55 PM, 21-May-2024
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

साथियों इन दिनों मुझे देश के कोने-कोने में देश वासियों के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। पूरे देश में मैं मातृ शक्ति का जो जज्बा और प्यार देख रहा हूं, हमारे नौजवानों का जो उत्साह देख रहा हूं। गांव हो, गरीब हो, किसान हो एक प्रकार से सारा देश देश के उज्जवल भविष्य के लिए संकल्पबद्ध हो चुका है। मैं भी आपको गारंटी देता हूं कि मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। क्योंकि मुझे आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है विकसित भारत बनाना है।
 

विज्ञापन
12:48 PM, 21-May-2024

बिहार के महाराजगंज में पीएम मोदी ने कहा कि इस पवित्र धरती पर हम रउआ लोगन के वंदन-अभिनंदन करता नी। महाराजगंज ने सीवान ने अपने जोश से पूरे भारत में संदेश दे दिया है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’। मैं आज इतनी तादाद में माताओं-बहनों को देखकर खुश हूं। आपका यह आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी ऊर्जा है। काम से वक्त निकालकर यहां हमें आशीर्वाद देने आई हैं, जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या होता है।

11:33 AM, 21-May-2024

जंगलराज वाले आरक्षण और संविधान के बारे में झूठ बोल रहे
पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले आरक्षण और संविधान के बारे में दिन-रात झूठ बोल रहे। सच्चाई यह है कि अगर बाबा साहेब नहीं होते तो एससी और एसटी को आरक्षण नहीं मिलता। नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर विरोध किया था। कांग्रेस आरक्षण विरोधी है। इसलिए आज सिर्फ एक ही वोट बैंक उनके पास है। वह लोग धर्म के आधर पर आरक्षण छीन कर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। 

11:28 AM, 21-May-2024

पीएम मोदी ने सुशील मोदी को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यह लोग नहीं आए। उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। यह ऐसे लोग हैं, एक इंसान जिस पर अदालत ने चोरी करने के गुनाह में सजा सुनाई है। जो जेल काट रहा था। बीमारी के कारण घर आने का अवसर मिला। उसके घर में बढ़िया-बढ़िया खाने की फुर्सत है लेकिन राम लला के पास आने का समय नहीं है। मैं जहां जाता हूं अपने काम का रिपोर्ट कार्ड देता हूं। मैं इंडी गठबंधन से पूछता हूं कि तुम्हारा रिपोर्ट कार्ड क्या है। जो लोग नौकरी के बदले जमीन लिखवा ले वह दूसरे के भविष्य के बारे में सोच सकता है क्या? वह बिहार को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। इतिहास जब अवलोकन करेगा तो नीतीश जी और सुशील मोदी जी का नाम याद किया जाएगा। इन लोगों को बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। पीएम मोदी ने विकास योजनाओं को गिनाया। 

11:23 AM, 21-May-2024

इंडी गठबंधन की बैखलाहट बढती जा रही है
पीएम मोदी ने कहा कि चार जून की हार को देख इंडी गठबंधन की बैखलाहट बढती जा रही है। अब यह लोग मोदी की योजना पर सवाल उठा रहे हैं। मैंने तय किया है कि गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। रात को जब बच्चे भूखे पेट सोते हैं तो उस मां पर क्या बीतती है, इसका मुझे पता है। इसलिए मोदी गरीब को मुफ्त राशन देता है और देता ही रहेगा। यह कहते हैं मोदी गरीबों को पक्के घर और मुफ्त इलाज की सुविधा क्यों दे रहा है। मोदी हर मां और बहन की पीड़ा समझता है। इसलिए मोदी ने तय किया कि अब किसी मां को दर्द छिपाने की जरूरत नहीं है। तुम्हारा बेटा अस्पताल में बैठा है। तुम्हारी बीमारी का खर्च यह तुम्हारा बेटा उठाएगा। मोदी गरीब की सेवा के लिए ही पैदा हुआ है। मोदी गरीब के लिए ही तो काम करेगा। 

11:20 AM, 21-May-2024

जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है
पीएम मोदी ने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, उन्हें पता नहीं होता मेहनत क्या होती है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूमकर कह रहा है कि चार जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट होगा। मैं तो परमात्मा से यही कामना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए। वह उमंग में जीवन जीएं। लेकिन, जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है। उधर, यूपी का शहजादा कहता है कि मोदी की आखिरी जीवन बनारस में। इन लोगों के पास मोदी को गाली देने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। कोई कह रहा मोदी की कब्र खोदेंगे। कोई कहता है मोदी को गाड़ देंगे। कोई मोदी के आंसू देखना चाहता है। इंडी वालों आपकी इच्छा से अब देश नहीं चलता।  इंडी वालों की आंखों में भले ही मोदी खटकता हो लेकिन देश की आंखों में मोदी है। हर दिल में मोदी है।  

11:17 AM, 21-May-2024
पीएम मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पूज्य बापू की कर्मभूमि में आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे केंद्र में मजबूत सरकार चाहिए। यह सरकार आपके बच्चों के भविष्य के लिए चाहिए। आपकी सपनों को पूरा करने के लिए मजबूत सरकार चाहिए। इसलिए मैं आज पूज्य बापू की जन्मभूमि गुजरात से पूज्य बापू की कर्मभूमि में आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैं जहां भी जा रहा हूं एक ही स्वर सुनाई दे रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार। अपकी बार चार सौ पार।

11:14 AM, 21-May-2024

कांग्रेस और राजद के लोगों ने बड़े-बड़े महल बना लिए
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोगों ने बड़े-बड़े महल बना लिए। स्विस बैंक में खाते खुलवा लिए। आप लोगों के पास पेट भरने के लिए अन्न नहीं थे। लेकिन, इन लोगों की अलमारियां नोटों से भरी रहती है। आपके बच्चों के पास पढ़ने के लिए स्कूल नहीं था। इनके बच्चे विदेशों में जाकर पढ़ते रहे। गरीब परेशानी और मुश्किल में था। लेकिन, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। गरीब की पूछ तब शुरू हुई जब गरीब का यह बेटा प्रधानसेवक के रूप में आपकी सेवा में खपने लगा। पिछले 10 साल में मोदी का बहुत समय पिछली सरकार के गड्ढे भरने में लगा है। पिछले 10 साल में जो काम हुए, वो अब अगले पांच में होगा। यह मोदी की गारंटी है। 

11:13 AM, 21-May-2024

कांग्रेस ने तीन-चार पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया
पीएम मोदी ने कहा कि चंपारण में बापू ने सत्याग्रह और स्वच्छाग्रह का प्रयोग किया। इसी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस को आजादी के बाद आंदोलन करना चाहिए था। पूज्य बापू की स्वच्छता अभियान को देश में संस्कार बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला था। लेकिन, सत्ता में आने के बाद उन्होंने बापू के आदर्श, आचार और विचारों को छोड़ दिया। उन्होंने अपना सारा ध्यान सिर्फ एक परिवार को आगे पर दे दिया। कांग्रेस और उसके साथियों को मिलकर देश के 60 साल बर्बाद कर दिया। तीन-चार पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। जब आपने गरीब मां के बेटे को सेवा करने का अवसर दिया तो घर-घर शौचालय पहुंचा। इसके बाद पीएम मोदी ने विकास योजनाओं को गिनाया। 

11:02 AM, 21-May-2024
भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह ने पीएम मोदी को बापू की मूर्ति भेंट की। - फोटो : सोशल मीडिया।

चार जून को इंडी गठबंधन के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा
पीएम मोदी ने भोजपुरी में चंपारण के लोगों को प्रणाम किया। अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि पांचवे चरण के चुनाव में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त हो चुका है। खुद को जनता का माय-बाप समझने वालों को जनता ऐसी करारी हार देगी कि दुनिया देखते रह जाएगी। 21वीं सदी का भारत इंडी गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए हर चुनाव में कांग्रेस और राजद जैसे दलों पर जनता जोर का प्रहार कर रही है। चार जून को इंडी गठबंधन के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। यह प्रहार होगा देश में भ्रष्टाचार पर। यह प्रहार तुष्टिकारण की राजनीति पर, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर, समाज को लड़ाने वाली गंदी सोच पर, सनातन को गाली देने वाले विकृत मानसिकता, महिला विरोधी मानसिकता वाले लोगों पर होगा।

10:59 AM, 21-May-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह से बातचीत करते पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।

एनडीए प्रत्याशियों ने पीएम मोदी का किया स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने मोतिहारी पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचते ही एनडीए प्रत्याशियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने बापू की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल, जदयू प्रत्याशी लवली आनंद और सुनील कुमार ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। राधामोहन सिंह ने कहा कि कमल छाप पर बटन दबाकर पीएम मोदी को मजबूत बनाइए। उन्होंने एनडीए को वोट देने की अपील की। 

10:41 AM, 21-May-2024

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा
पीएम मोदी की जनसभा से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने तेजस्वी के राजनीति से संन्यास लेने के बाद पर कहा कि यह लिखकर रख लें। जो भी इस्तीफा देना चाहता है वह दे सकता है। 2025 से पहले हम विज्ञापन छपवाकर उनके घर भेज देंगे।
 

10:11 AM, 21-May-2024

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई
पीएम नरेंद्र मोदी के मोतिहारी आगम को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्र में  सुरक्षाबलों द्वारा गहनता से जांच किया जा रहा है। वहीं नेपाल से आने वाले प्रत्येक चार पहिया वाहन, टमटम, ई रिक्शा व मोटरसाइकिल से आने वाले प्रत्येक लोगों को समान जांच कर तभी भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है। खुली सीमा होने के चलते दोनों देशों के सुरक्षाबलों का सुरक्षा प्रदान करना एक चुनौती बन गया है। वही आगामी 25 मई को छठे चरण का चुनाव सीमा से सटे पूर्वी चंपारण व पश्चिम चंपारण में चुनाव होना है इसको लेकर तीन दिन पूर्व यानी 23 मई को सीमा सील हो जाएगा। वही चुनाव संपन्न हो जाने के बाद 25 मई के शाम 6 बजे सीमा को खोल दिया जाएगा। वही 25 मई को जो नेपाल में कामगार हैं, उन्हें अपना पहचान पत्र दिखा कर नेपाल से पैदल ही भारत में प्रवेश करने दिया जाएगा।

09:21 AM, 21-May-2024
मोतिहारी में पीएम मोदी की जनसभा को संबोधित करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। । इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सुबह से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। ताकि कही कोई चूक ना हो सभा में आने जाने वाले लोगो का तीन लेयर में जांच किया जा रहा है। फिर उसके बार एसपीजी खुद जांच कर रही है फिर उसके बार सभा स्थल पर जाने दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए प्रत्याशी राधोहन सिंह के पक्ष में वोट मांगेंगे, वही शिवहर और पश्चिमी चंपारण के वोटर को भी साधने का प्रयास करेंगे। 

08:33 AM, 21-May-2024

Lok Sabha Election: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस-RJD के कुकर्मों ने रंगदारी टैक्स के लिए बना दी थी बिहार की पहचान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है। मंगलवार रात उन्होंने राजभवन में विश्राम किया। सुबह ईको पार्क में योग किया। इसके बाद पीएम मोदी मोतिहारी के लिए रवाना होंगे। यहां गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। करीब सवा घंटे बाद पीएम सीवान जाएंगे। गोरियाकोठी इलाके में वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार देर शाम पटना पहुंचे थे। यहां से पहले वह दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले। इसके बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद राजभवन गए। पीएम मोदी 9 दिन के अंदर दूसरी बार बिहार आए हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें