08:10 AM, 29-Mar-2024
Bihar News Live : सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान समेत बिहार के सारे दिग्गज दिल्ली पहुंचे, कल रहेंगे समारोह में
महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। पटना में राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव, अखिलेश सिंह और वामदल के नेता मिलकर सीटों के बंटवारे का एलान करेंगे। राजद 26, कांग्रेस नौ, वामदल तीन, सीपीआई और सीपीएम को एक-एक सीट देने की बात सामने आ रही है। वहीं पूर्णिया सीट पर पेंच अभी तक फंसा हुआ है। यहां लालू प्रसाद ने पहले ही जदयू छोड़कर आई बीमा भारती को सिंबल दे दिया है। बीमा ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इधर, पप्पू यादव पर सबकी नजरें टिकी हुई है। वह कांग्रेस के आलाकमान के फोन का इंतजार कर रहे हैं।