राजद की बागी विधायक ने कह दी बड़ी बात
राजद की बागी विधायक संगीता देवी ने कहा कि मैं सुरक्षित सीट से विधायक हूं। मैं एक महिला विधायक हूं। मैं पार्टी में अपने मान-सम्मान को लेकर शिकायत करती आई हूं। एक विधायक होने के नाते हमारी यह स्थिति नहीं है कि एक पंचायत अध्यक्ष भी नहीं रख पाऊं। शिकायत करते पर कोई सुनवाई नहीं होती थी। दलित होने के कारण अपमान सहन नहीं किया जा सकता था। हमलोग पढ़े लिखे लोग हैं। अगर कोई सोचे कि गाली-गलौज कर हमारी आवाज को दबाया जा सकता है तो ऐसा नहीं होगा। अब हमलोग जग चुके हैं।
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से सदन में विपक्ष के विधायक सदन में बिजली बिजली की दर में कटौती को लेकर हंगामा कर रहे थे। अब विद्युत विनियामक आयोग ने इस मामले में फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि बिजली टैरिफ में दो प्रतिशत कटौती होगी। इससे सभी तरह के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बिजली टैरिफ में कटौती के बाद नया रेड एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। यह 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगा।
विधान परिषद में अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 पास हो गया
विधान परिषद में बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 पास हो गया है। विधानसभा में विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि इस कानून से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विधेयक तस्करी और कब्जा गिरोह पर भी कार्रवाई होगी। बाल और महिला अपराध पर भी अंकुश लगेगा।
कांग्रेस विधायक ने दिया चौंकाने वाला बयान
नवादा के हिसुआ से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं नीतू सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अगर नवादा से लोकसभा सीट दे तो वह भी कांग्रेस का साथ छोड़ सकती है। लोकसभा टिकट मिलने पर वह भाजपा ज्वाइन कर लेंगी। बता दें कि नवादा लोकसभा से लोजपा से चंदन सिंह सांसद है। नीतू सिंह के इस बयान में सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है।
एक और राजद विधायक ने महागठबंधन छोड़ा
महागठबंधन में टूट जारी है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी के भभुआ से विधायक भरत बिंद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गए हैं। भरत बिंद ने कहा कि हमने भी महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम प्रभावित हूं। एनडीए में आने की इच्छा हुई इसलिए यहां चला आया।
मंत्री नित्यानंद राय बिहार विधानसभा पहुंचे
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिहार विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। इसके बाद अंदर गए। यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।
930 हेडमास्टरों के वेतन भुगतान पर रोक
सीतामढी जिले में एक साथ 930 हेडमास्टरों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रोफाइल (एसडीएमएस), इनरॉलमेंट प्रोफाइल, फैसिलिटी प्रोफाइल का इंट्री कार्य में कोताही बरतने पर की गई है। इन सभी 930 हेडमास्टरों का वेतन भुगतान पर रोक लगाने की अनुशंसा की गई है।
सीतामढ़ी में महिला समेत छह लोग गिरफ्तार
राबड़ी देवी ने लगाया यह आरोप
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 73वां जन्मदिन है। नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाने वाले मुख्यमत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"
पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के नवनिर्मित भवन में ओपीडी शुरू हो चुकी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया था। इसके बाद ओपीडी गुरुवार से शुरू हुई। हालांकि पहले दिन मेडिसिन विभाग और जीरियाट्रिक विभाग शिफ्ट हुआ। पीएमसीएच प्रबंधन का दावा है कि एक से दो दिन में सारे विभाग इस भवन में शिफ्ट हो जायेंगे। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सक्षम उपाय किए जा रहे हैं।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने उनका अनुरोध मान लिया है। केंद्र में उनके पदस्थापन की सूचना के बाद बिहार सरकार की ओर उन्हें विरमित किए जाने की अधिसूचना जारी की जाएगी। इधर, पिछले कुछ दिनों से सदन में केके पाठक को लेकर लगातार पक्ष और विपक्ष के विधायक हंगामा कर रहे। विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग को बदलने की घोषणा कर दी थी लेकिन केके पाठक ने इसे नहीं माना। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दाखिल खारिज में कोताही बरतने वाले सौ अधिकारियों को शोकॉज नोटिस भेजा गया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दाखिल-खारिज के नाम पर कोताही बरतने वाले एक सौ पदाधिकारियों और कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।