फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE : मतदान से एक दिन पहले धरना पर बैठ गए पप्पू यादव; केंद्रीय मंत्री ने बोला ओवैसी पर हमला

Thu, 25 Apr 2024 03:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

दूसरे चरण की पांच सीटों पर वोटिंग के लिए 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:27 PM, 25-Apr-2024

धरना पर बैठ गए पप्पू यादव
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव मतदान से एक दिन पहले धरना पर बैठ गए हैं। पप्पू यादव कटिहार जिले के कोढ़ा के डिगरी चौक जनसंपर्क अभियान पर निकले थे। इसी दौरान कटिहार पुलिस ने उन्हें रोक लिया। विरोध में पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ बीच सड़क पर धरना पर बैठ गए।  

02:10 PM, 25-Apr-2024

अपने ही लोग अपनों से नाराज होते हैं
वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी की उम्मीदवार वीणा देवी पटेढ़ी बेलसर के नगवां में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुईं। इस दौरान खुले मंच से उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से कहा कि मुझे मालूम है कि मेरे कुछ अपने हमसे नाराज हैं। अपने ही लोग अपनों से नाराज होते हैं। अब हम कोशिश करेंगे कि आपलोगों की नाराजगी को दूर करें। स्थानीय लोगों की मानें तो इस क्षेत्र की जनता वीणा देवी से नाराज है। इसलिए उन्होंने खुले मंच से यह बातें कहीं। 

01:30 PM, 25-Apr-2024

बीमा भारती के दो सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पूर्णिया में मतदान से एक दिन पहले यानी गुरुवार को इंडी गठबंधन से राजद उम्मीदवार बीमा भारती के दो सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 लाख नगद बरामद हुए हैं। पुलिस इनलोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि यह रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते थे। इनकी पहचान की पहचान अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
12:17 PM, 25-Apr-2024

29 अप्रैल तक बिहार में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 29 अप्रैल तक बिहार के अधिकांश जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए विद्यालय ने भी अपने टाइम टेबल में बदलाव किया है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को इस मौसम में काफी सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है।

11:24 AM, 25-Apr-2024

पटना के पाल होटल में लगी आग
पटना स्टेशन के नजदीक पटना किराना स्टोर के ठीक बगल में स्थित पाल होटल में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल धू धूकर जलने लगी। आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर राजधानी पटना के कई फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में अग्नि दस्ते की गाड़ियां जुट गई है। बताया जा रहा है कि आग लगी की घटना के बाद पाल होटल के छत पर कई लोग काम कर रहे थे जो आग लगने के कारण ऊपर फंस गए। समाचार लिखे जाने तक अग्नि दस्ते की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी थी।
 

विज्ञापन
10:50 AM, 25-Apr-2024

पटना के स्कूलों का समय फिर से बदला
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले में भीषण गर्मी और लू की चपेट को देखते हुए पटना के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को फ्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केदो में दसवीं कक्षा तक की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि 10:30 से 4:00 बजे तक प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी का यह निर्देश 26 अप्रैल से प्रभाव से जारी हो जाएगा जो 30 अप्रैल तक रहेगा। पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पटना के सभी विद्यालयों पर यह कानून लागू करने का निर्देश जारी किया है। 

10:06 AM, 25-Apr-2024

गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और एआईएमआईएम प्रमुख पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आजकल मुस्लिम आबादी को बताने के लिए असदुद्दीन औवेसी कह रहे हैं कि मुस्लिम महिलाओं को अपने बच्चों के साथ पोलिंग बूथ पर जाना चाहिए, क्या वह (असदुद्दीन ओवैसी) किसी को डरने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं? 

09:00 AM, 25-Apr-2024

शिक्षक अभ्यर्थी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं
सक्षमता परीक्षा 2.0 के लिए कल से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। शिक्षक अभ्यर्थी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं। यह सक्षमता परीक्षा स्थानीय निकायों द्वारा विधिवत चयनोपरांत नियोजित व कार्यरत शिक्षकों के लिए है। शिक्षक अभ्यर्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

08:15 AM, 25-Apr-2024

Bihar News LIVE : मतदान से एक दिन पहले धरना पर बैठ गए पप्पू यादव; केंद्रीय मंत्री ने बोला ओवैसी पर हमला

दूसरे चरण की भागलपुर, बांका, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया लोकसभा सीट पर कल यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पप्पू यादव और भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वहीं नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे बॉर्डर पर 55 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। चुनाव से 72 घंटे पहले ही इन सीमाओं को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें