फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE: चार अप्रैल को जमुई आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी; बिहार बोर्ड के सामने शिक्षिकाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 03:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

बिहार में आज से बिजली की नई दरें लागू हो गईं। नीतीश सरकार ने सभी श्रेणी की बिजली की दरों में दो फीसदी की कमी की है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:39 PM, 01-Apr-2024

मधेपुरा में दो मासूम जिंदा जले
मधेपुरा में सोमवार को भीषण अगलगी में दो मासूम जिंदा जल गए। घटना सदर प्रखंड के सकरपुरा बेतौना पंचायत के बेतौना वार्ड-14 की है। बताया जाता है कि सोमवार को उमेश यादव के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई भी बड़े सदस्य नहीं थे। सभी खेत में काम करने चले गए थे। केवल तीन बच्चे आंगन में खेल रहे थे। 

03:00 PM, 01-Apr-2024

मुजफ्फरपुर में भीषण आग लगने की घटना सामने हुई है। पहली घटना जिले के पियर थाना क्षेत्र की बताई गई है, जहां पर के नूनफारा वार्ड महादलित टोला में भीषण अगलगी से दर्जनों घर जलकर खाक हो गए। इस दौरान में कई मवेशी भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

02:32 PM, 01-Apr-2024
अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

पटना में अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज
मुख्यमंत्री आवास के सामने विरोध कर रहे अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई शिक्षक चोटिल हो गए। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि इन लोगों की सेवा बिहार सरकार ने 31 मार्च को समाप्त कर दी। इस कारण उनका रोजगार छिन गया। सोमवार दोपहर शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन आचार संहिता की बात कहकर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की।

विज्ञापन
01:07 PM, 01-Apr-2024
प्रदर्शन करतीं शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

बिहार बोर्ड के सामने नियोजित शिक्षिकाओं ने जमकर प्रदर्शन किया
बिहार बोर्ड के सामने नियोजित शिक्षिकाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सक्षमता परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के बावजूद उन्हें उनका गृह जिला आवंटित नहीं किया गया। कई सालों से घर से दूर रहकर काम कर रही हूं। काफी परेशानी होती है। छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका देखभाल भी नहीं कर पाती हूं। सक्षमता परीक्षा के बाद उम्मीद जगी थी कि कुछ बेहतर होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूर दराज का जिला आवंटित कर दिया गया। यह तो अन्याय है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और हमलोगों को अपने पसंद का जिला आवंटित करे।

12:51 PM, 01-Apr-2024
सीएम नीतीश से मुलाकात करने पहुंचीं एनडीए की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

सीएम नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं शाम्भवी
समस्तीपुर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार शाम्भवी चौधरीअपने पिता मंत्री अशोक चौधरी के साथ सीएम नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। उनके साथ पति सायन कुणाल और उनकी मां भी मौजूद थीं। बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी लगातार अपने बेटी शाम्भवी के लिए समस्तीपुर जाकर लोगो से मिल रहे हैं।

विज्ञापन
12:20 PM, 01-Apr-2024

चार अप्रैल को जमुई आएंगे पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का दौर अब तेज होने लगा। पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए अगले 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई आ रहे हैं। वे जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई में आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गए हैं।

11:10 AM, 01-Apr-2024
परिवार संग पूजा-अर्चना करते लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

हरिहरनाथ मंदिर पहुंचा लालू परिवार
राष्ट्रीय जनता दल के सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार संग अचानक हरिहरनाथ मंदिर पहुंच गए। लालू अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ मंदिर गए। यहां पर बाबा हरिहरनाथ की पूजा-अर्चना की। चुनाव रण में उतरने से पहले लालू परिवार ने बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया। इस बार लालू प्रसाद अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को भी चुनावी रण में उतार रहे हैं। लालू परिवार को देखते ही राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि रोहिणी नयागांव में शहीद राजेंद्र बाबू के स्मारक पर माल्यार्पण भी करेंगी। इसके बाद नयागांव में ही शहीद टुनटुन सिंह और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के स्मारक पर भी माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद रोहिणी आचार्या गरखा जाएंगी।

10:34 AM, 01-Apr-2024

वार्ड पार्षद के बेटे की मौत
मोतिहारी नगर निगम वार्ड नंबर 40 के वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी और उनके पुत्र को लखनऊ के पीजीआई गेट पर तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राजकुमारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं उनके बेटे ऋतु राज की मौके पर ही मौत हो गई। 

10:12 AM, 01-Apr-2024

भाजपा विधायक ने महागठबंधन पर बोला हमला
बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री और भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभी तक देश दुनिया यही देख रही है कि महागठबंधन में सीट को लेकर समरूपता नहीं है और एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं।

09:38 AM, 01-Apr-2024

पप्पू यादव को अब भी कांग्रेस से उम्मीद
जन अधिकार पार्टी का विलय करवा कर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल करने की तारीख में बदलाव कर दिया है। पप्पू यादव अब दो अप्रैल की जगह चार अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। सूत्रों का कहना है कि पप्पू यादव अब भी कांग्रेस के सिंबल का इंतजार कर रहे हैं। 

08:45 AM, 01-Apr-2024

रोहिणी ने बाबा हरिहर नाथ की पूजा अर्चना करेगी
सोनपुर में राजद कोटे से सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की टिकट मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा क्षेत्र स्थित सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचेंगी। बाबा हरिहर नाथ की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करेगी। इस मौके पर रोहिणी आचार्य के पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी की भी आने की संभावना है। पूरे परिवार के साथ रोहिणी ने बाबा हरिहर नाथ की पूजा अर्चना करेगी। 

08:17 AM, 01-Apr-2024

Bihar News LIVE: चार अप्रैल को जमुई आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी; बिहार बोर्ड के सामने शिक्षिकाओं ने किया प्रदर्शन

बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और वरीय नेता असित नाथ तिवारी ने कांग्रेस छोड़ दिया है। उन्होंने बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह को लेटर लिखकर यह जानकारी दी। लेटर में लिखा कि मैं केवल कांग्रेस के प्रवक्ता के पद से इस्तीफा नहीं दे रहा हूं बल्कि कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं। मैं व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रह हूं। मुझे पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता से किसी तरह की शिकायत नहीं है। इधर, बिहार में आज से बिजली की नई दरें लागू हो गईं। नीतीश सरकार ने सभी श्रेणी की बिजली दरों में दो फीसदी की कमी की है। किसानों को अब 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें